UP News: वरिष्ठ पत्रकार, राष्ट्रवादी कवि और गीतकार वीरेंद्र प्रताप सिंह ने ली सूचना आयुक्त की शपथ
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित होने वाली उत्तर प्रदेश की झांकी विकसित भारत-समृद्ध विरासत की थीम का गीत लिखने वाले वीरेंद्र प्रताप सिंह ने सूचना आयुक्त की शपथ ली। पूर्व डीजीपी आरके विश्वकर्मा को मुख्य सूचना आयुक्त बनाया गया है। लखनऊ निवासी वरिष्ठ पत्रकार लेखक राष्ट्रवादी कवि और गीतकार वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी के साथ निभाऊंगा।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित होने वाली उत्तर प्रदेश की झांकी विकसित भारत-समृद्ध विरासत की थीम का गीत लिखने वाले वीरेंद्र प्रताप सिंह ने सूचना आयुक्त की शपथ ली। पूर्व डीजीपी आरके विश्वकर्मा को मुख्य सूचना आयुक्त बनाया गया है।
लखनऊ इंदिरानगर निवासी वरिष्ठ पत्रकार, लेखक, राष्ट्रवादी कवि और गीतकार वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी के साथ निभाऊंगा। मूल रूप से सुलतानपुर के रहने वाले वीरेंद्र प्रताप सिंह यूपी की झांकी के लिए कई गीत लिख चुके हैं। वर्ष 2021 और 2022 में झांकी को पहला स्थान भी मिल चुका है।
वीरेंद्र प्रताप सिंह ने वर्ष 2023-सीता राम अयोध्या लौटे घर-घर आज दिवाली है...। वर्ष 2022 में काशी का गौरव लौटा है जब खुला भव्य गलियारा, विश्वनाथ से मिलकर पुलकित है गंगा की धारा... और 2021 में जहां अयोध्या सिया राम की देती समरसता का संदेश, कला और संस्कृति की धरती धन्य धन्य उत्तर प्रदेश... जैसे तमाम गीतों की रचना कर चुके हैं।
उन्हें नार्वे से अंतरराष्ट्रीय महात्मा गांधी सम्मान, मुंबई में डॉक्टर राम मनोहर त्रिपाठी पत्रकारिता सम्मान, लखनऊ में संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार का सम्मान, लखनऊ में अखिल भारतीय भोजपुरी सम्मान और ज्ञान गौरव सम्मान मिल चुका है। उनकी 'कोई तो बात उठे' ग़ज़ल संग्रह, 'अंत नहीं यह...' काव्य संग्रह देश की विभिन्न प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएं प्रकाशित हो चुकी हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।