Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: बस अड्डों पर अब यात्रियों को मिलेगी बसों की सही लोकेशन, गाड़ियों में लगेंगे व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस

    By Jagran NewsEdited By: Narender Sanwariya
    Updated: Sun, 15 Oct 2023 02:00 AM (IST)

    UP News बस स्टैंड पर भी एलईडी लगाए जाएंगे जिसमें यात्रियों को बसों की लोकेशन की जानकारी मिल जाएगी। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि 100 स्थानों पर एलईडी लगना है। 87 स्थान चिह्नित हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि समय सारणी के अनुसार इन एलईडी पर मल्टीमीडिया वीडियो चलेंगे जिससे लोगों को परिवहन निगम के कार्यों संचालन की जानकारी भी मिलती रहेगी।

    Hero Image
    UP News: बस अड्डों पर अब यात्रियों को मिलेगी बसों की सही लोकेशन, गाड़ियों में लगेंगे व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। परिवहन निगम के बस अड्डों पर अब यात्रियों को रोडवेज की बसों की सही लोकेशन की जानकारी मिलेगी। इसके लिए परिवहन निगम अपनी पांच हजार बसों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस लगाने जा रहा है। अब तक लखनऊ क्षेत्र की 130, गाजियाबाद क्षेत्र की 60 और मेरठ क्षेत्र की 20 बसों में यह उपकरण लगाए जा चुके हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बसों की लोकेशन की जानकारी

    बस स्टैंड पर भी एलईडी लगाए जाएंगे जिसमें यात्रियों को बसों की लोकेशन की जानकारी मिल जाएगी। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि 100 स्थानों पर एलईडी लगना है। 87 स्थान चिह्नित हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि समय सारणी के अनुसार इन एलईडी पर मल्टीमीडिया वीडियो चलेंगे जिससे लोगों को परिवहन निगम के कार्यों, संचालन की जानकारी भी मिलती रहेगी।

    रोडवेज की बस में 10 पैनिक बटन लगाए जाएंगे

    उन्होंने बताया कि प्रवर्तन दल के 69 वाहनों में भी व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस लगाया जाएगा। इससे मुख्यालय से इनकी निगरानी हो सकेगी। परिवहन मंत्री ने यह भी बताया कि एक रोडवेज की बस में 10 पैनिक बटन लगाए जाएंगे। पैनिक बटन से किसी भी आपात स्थिति से बचने में लोगों को सहायता मिलेगी। पैनिक बटन दबाते ही इसकी सूचना नजदीकी आरएम आफिस, परिवहन निगम मुख्यालय और पुलिस को तत्काल मिल जाएगी।