Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP : चालू हो गया काम- दीपावली से पहले ठीक हाे जाएगी आपके शहर की टूटी सड़क, सीएम योगी ने जारी किए हैं निर्देश

    By Jagran NewsEdited By: Shivam Yadav
    Updated: Wed, 27 Sep 2023 12:04 PM (IST)

    लोक निर्माण विभाग द्वारा आठ दिनों में सात हजार सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद प्रदेश में वर्षा के कारण टूटी सड़कों को गड्ढा मुक्त किए जाने का अभियान शुरू किया गया है। मौसम सही होते ही लोक निर्माण विभाग ने अभियान और तेज कर दिया है। सड़कों को दीपावली से पहले सही करने का लक्ष्य रखा गया है।

    Hero Image
    UP : चालू हो गया काम- दीपावली से पहले ठीक हाे जाएगी आपके शहर की टूटी सड़क, सीएम योगी ने जारी किए हैं निर्देश

    लखनऊ, राज्य ब्यूरो: लोक निर्माण विभाग द्वारा आठ दिनों में सात हजार सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद प्रदेश में वर्षा के कारण टूटी सड़कों को गड्ढा मुक्त किए जाने का अभियान शुरू किया गया है। मौसम सही होते ही लोक निर्माण विभाग ने अभियान और तेज कर दिया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विभिन्न जिलों में टूटी 21,573 सड़कों को दीपावली से पहले सही करने का लक्ष्य रखा गया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा पिछले सप्ताह सड़कों को गड्ढा मुक्त किए जाने का अभियान शुरू किया गया था। इसके लिए शासन ने 275 करोड़ रुपये जारी किए हैं। 

    लोक निर्माण विभाग सहित मंडी, पंचायती राज, सिंचाई, ग्राम्य विकास, नगर विकास, गन्ना, आवास एवं शहरी नियोजन व अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग मिलकर सड़कों को गड्ढा मुक्त कर रहे हैं। 

    चिह्नित की गईं टूटी सड़कें

    कुल 44,869.53 किलोमीटर टूटी सड़कों को पहले चरण में गड्ढा मुक्त किया जा रहा है। सबसे ज्यादा टूटी सड़कें लखनऊ, कानपुर, अयोध्या और वाराणसी मंडल में चिह्नित की गई हैं। इनमें लखनऊ में 2696, कानपुर में 2241, अयोध्या में 2071 और वाराणसी में 1426 सड़कें चिह्नित की गई हैं। 

    इसी प्रकार सहारनपुर, झांसी, बांदा और आजमगढ़ मंडल में वर्षा के कारण सबसे कम सड़कें टूटी हैं। सहारनपुर में 424, झांसी में 619, बांदा में 703 और आजमगढ़ में 751 सड़कें टूटी सड़कों को चिह्नित किया गया है।

    इन्होंने कहा... 

    लोक निर्माण विभाग के विभागाध्यक्ष एके जैन ने बताया कि सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अभियान युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। बनने वाली सड़कों की मानीटरिंग की जा रही है। वहीं प्रमुख सचिव अजय चौहान ने बताया कि करीब सात हजार सड़कों सड़कों को सही कर लिया गया है।

    यह भी पढ़ें:- UP News : यूपी में 1 अक्टूबर से शुरू हो रही धान खरीद, एमएसपी का फायदा लेने के लिए किसान करवा लें ये काम

    यह भी पढ़ें:- UP: सीएम योगी ने गन्ना किसानों को दी बड़ी राहत- कीमत में होगी बढ़ोतरी, बिजली बिल भी होगा माफ, बैठक में बनी सहमति