Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डिफेंस इंडस्ट्रियल कारिडोर के विकास पर खर्च होंगे 742 करोड़, लखनऊ-कानपुर समेत 4 जिलों में होंगे विकास कार्य

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
    Updated: Mon, 24 Jul 2023 10:05 AM (IST)

    यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (यूपीजीआइएस) में रक्षा एवं एयरोस्पेस के क्षेत्र में मिले निवेश प्रस्ताव और निवेशकों की बढ़ती रुचि को देखते हुए राज्य सरकार ने डिफेंस इंडस्ट्रियल कारिडोर से जुड़े विकास कार्यों को गति देना शुरू किया है। इस कड़ी में औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने डिफेंस इंडस्ट्रियल कारिडोर के सभी नोड्स को और अधिक विकसित करने के लिए 742 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है।

    Hero Image
    डिफेंस इंडस्ट्रियल कारिडोर के विकास पर खर्च होंगे 742 करोड़, लखनऊ-कानपुर समेत 4 जिलों में होंगे विकास कार्य

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ : यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (यूपीजीआइएस) में रक्षा एवं एयरोस्पेस के क्षेत्र में मिले निवेश प्रस्ताव और निवेशकों की बढ़ती रुचि को देखते हुए राज्य सरकार ने डिफेंस इंडस्ट्रियल कारिडोर से जुड़े विकास कार्यों को गति देना शुरू किया है। इस कड़ी में औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने डिफेंस इंडस्ट्रियल कारिडोर के सभी नोड्स को और अधिक विकसित करने के लिए 742 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस राशि से चित्रकूट, झांसी, लखनऊ, कानपुर, अलीगढ़ नोड में सड़क, बिजली, पानी के साथ ही सुरक्षात्मक दृष्टि से भी कई विकास कार्य कराए जाएंगें।

    यूपी बन रहा डिफेंस का हब

    मंत्री नन्दी ने कहा कि डिफेंस इंडस्ट्रियल कारिडोर में केवल नट बोल्ट या कलपुर्जों का निर्माण ही नहीं होगा, बल्कि यहां ड्रोन, यूएवी, इलेक्ट्रानिक वस्तुओं, विमान और ब्रम्होस मिसाइलों को भी तैयार किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में उप्र डिफेंस इंडस्ट्री का हब बन रहा है। विदेशी निवेशकों के लिए डिफेंस कारिडोर निवेश की संभावनाएं मजबूत बना रहा है।

    प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत अभियान व मेक इन इंडिया के लक्ष्य को पूरा करने के लिए डिफेंस इंडस्ट्रियल कारिडोर मील का पत्थर साबित होगा।

    किस नोड में कितनी राशि होगी खर्च

    लखनऊ, अलीगढ़ एवं कानपुर डिफेंस नोड में अधिग्रहित अतिरिक्त भूमि पर 30.00 करोड़ की लागत से बुनियादी ढांचा दुरुस्त होगा। यहां सेंटर आफ एक्सीलेंस के निर्माण पर 20.00 करोड़ व्यय किए जाएंगे। लखनऊ, कानपुर, अलीगढ़ में भूमि क्रय के लिए 150.00 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।

    लखनऊ नोड

    • चहारदीवारी का निर्माण कार्य : 6.10 करोड़ रुपये।
    • आंतरिक प्रकाश व्यवस्था का कार्य : 5.20 करोड़
    • लखनऊ नोड के ग्राम भटगांव में जल आपूर्ति, जलनिकासी तथा एसटीपी का कार्य : 52.00 करोड़
    • एकीकृत पुलिस स्टेशन एवं फायर स्टेशन का निर्माण : 23.90 करोड़ रुपये।
    • तीन गेट का निर्माण कार्य : 1.50 करोड़ रुपये।

    चित्रकूट नोड

    • 4.20 किलोमीटर लंबी चहारदीवारी का निर्माण कार्य : 7.30 करोड़
    • पानी आपूर्ति की व्यवस्था : 75.00 करोड़ रुपये।
    • 10 ट्रांसफार्मर के साथ 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र तथा 11 केवी विद्युत वितरण लाइन : 20.00 करोड़ रुपये।
    • आंतरिक सड़कों का निर्माण : 11.40 करोड़ रुपये।
    • चित्रकूट नोड में टोपोग्राफिकल सर्वे : 11.90 लाख रुपये।
    • सीएनजी का कार्य : 30 लाख रुपये।

    अलीगढ़ नोड

    • आंतरिक विद्युतीकरण का कार्य : 3.50 करोड़ रुपये।
    • ग्राम हैबतपुर के लिए वैकल्पिक सड़क का निर्माण कार्य : 1.50 करोड़ रुपये।
    • अधिग्रहीत भूमि में अतिरिक्त सड़क, मुख्य द्वार यातायात की व्यवस्था : 14.50 करोड़ रुपये।
    • कामन यूटिलिटी भवन : 10.00 करोड़ रुपये।

    झांसी नोड

    • 26 किलोमीटर लंबी चहारदीवारी का निर्माण कार्य : 41.50 करोड़ रुपये।
    • आंतरिक सड़कों का निर्माण : 152.00 करोड़ रुपये।
    • सीएनजी का कार्य : 2.50 करोड़ रुपये।
    • 10 गेटों का निर्माण कार्य : 5.00 करोड़ रुपये।
    • स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य : 10.00 करोड़ रुपये।
    • आर्बोरिकल्चर का कार्य : 4.00 करोड़ रुपये।
    • पुलिस स्टेशन एवं दो फायर स्टेशन का निर्माण : 23.90 करोड़ रुपये।
    • कामन यूटिलिटी भवन : 10.00 करोड़ रुपये।

    कानपुर नोड

    • डिफेंस कारिडोर कानपुर के फेज-2 में जल की आपूर्ति, निकासी तथा एसटीपी का कार्य : 4.65 करोड़ रुपये।
    • गार्ड रूम, मुख्य गेट आंतरिक प्रकाश की व्यवस्था : 2.95 करोड़ रुपये।
    • आंतरिक सड़कों का निर्माण कार्य : 9.36 करोड़ रुपये।
    • तालाब का निर्माण : 1.10 करोड़ रुपये।