Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: महाभारतकालीन लाक्षागृह के विकास पर खर्च होंगे एक करोड़, सशक्त होगा जिला बागपत

    Updated: Fri, 19 Sep 2025 09:49 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में महाभारतकालीन लाक्षागृह के पर्यटन विकास के लिए एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इस ऐतिहासिक स्थल के संरक्षण और विकास से बागपत धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर और सशक्त होगा। यहाँ सौंदर्यीकरण प्रकाश व्यवस्था और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

    Hero Image
    UP News: महाभारतकालीन लाक्षागृह के विकास पर खर्च होंगे एक करोड़, सशक्त होगा जिला बागपत

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। बागपत जिले में स्थित महाभारतकालीन लाक्षागृह के पर्यटन विकास पर एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बड़ौत तहसील के बरनावा (वारणावत) गांव में हिंडन और कृष्णा नदी के संगम पर स्थित यह स्थल महाभारत काल का ऐतिहासिक गवाह माना जाता है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि महाभारत काल में कौरवों ने पांडवों को जिंदा जलाने के लिए लाख का घर (लाक्षागृह) बनवाया था। इस ऐतिहासिक स्थल के संरक्षण और विकास से बागपत धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर और सशक्त होगा। 

    इस परियोजना के तहत लाक्षागृह का सौंदर्यीकरण, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय, सूचना केंद्र और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। बागपत पर्यटन के लिहाज से तेजी से उभरता हुआ स्थल बन रहा है। वर्ष 2024 में यहां 16,73,555 पर्यटक पहुंचे थे।

    विश्वविद्यालयों में चलेगा ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान

    राज्य ब्यूरो। महिलाओं के स्वास्थ्य और परिवार की मजबूती पर जोर देने के लिए केंद्र सरकार ने ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान शुरू किया है। यह अभियान दो अक्टूबर तक चलेगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी विश्वविद्यालयों और कालेजों से इसमें सक्रिय भागीदारी करने की अपील की है। 

    इसमें प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय और कालेज सहभागी बनेंगे। अभियान के तहत महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य से जुड़ी कई गतिविधियां होंगी। 

    इनमें हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की जांच, स्तन कैंसर, मुख कैंसर और गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की स्क्रीनिंग, किशोरियों और महिलाओं में एनीमिया जांच व परामर्श, टीबी की पहचान और मरीजों को गोद लेने की पहल, गर्भवती महिलाओं की जांच व परामर्श, बच्चों को टीकाकरण और मदर-चाइल्ड प्रोटेक्शन कार्ड का वितरण, मासिक धर्म स्वच्छता और पोषण पर जागरूकता सत्र, रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस पहल का मकसद महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को मजबूत बनाना है।