Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Water Supply: यूपी में त्योहारों पर पानी की सप्लाई नहीं होगी प्रभावित, सरकार ने ऐसी क्या व्यवस्था कर दी?

    Updated: Tue, 09 Sep 2025 11:07 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने नवरात्रि दुर्गा पूजा दशहरा और दीपावली के दौरान जलापूर्ति सुचारू रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि त्योहारों पर सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं बाधित नहीं होनी चाहिए। परियोजनाओं में देरी होने पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाने और पानी की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

    Hero Image
    ब्यूरो: त्योहारों पर पानी आपूर्ति नहीं होगी प्रभावित, टैंकर भी लगेंगे

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा और दीपावली के पर्व पर पानी की आपूर्ति को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को जल निगम की परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों को अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जिन परियोजनाओं में देरी हो रही है, उनकी जिम्मेदारी तय की जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नगर विकास मंत्री ने कहा कि त्योहारों पर साफ-सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रभावित नहीं होनी चाहिए। जनता की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के चलते सड़कें काट दी गई हैं या मिट्टी खोदकर छोड़ दी गई है। ऐसे स्थानों पर सड़कों की अस्थायी मरम्मत की जाए, जिससे आम लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो।

    मंत्री एके शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि नवरात्रि और अन्य पर्वों के दौरान मंदिरों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र होंगे। ऐसे में सभी प्रमुख मार्गों, सार्वजनिक स्थलों और पूजा स्थलों पर व्यापक सफाई अभियान, सुचारू पेयजल व्यवस्था की जाए।

    भीड़ वाले क्षेत्रों में पानी की अतिरिक्त आपूर्ति और टैंकरों की व्यवस्था पहले से कर ली जाए। सभी अधिकारी त्योहारों से पहले चल रहे कार्यों की मौके पर जाकर निगरानी करें। बैठक में एमडी जल निगम रमाकांत पांडेय, निदेशक नगरीय निकाय अनुज झा, अपर निदेशक ऋत सुहास आदि मौजूद थीं।