UP Nagar Nikay Chunav Voting: यूपी निकाय चुनाव के प्रथम चरण का मतदान संपन्न, 44 हजार से अधिक उम्मीदवारों का भाग्य EVM में कैद
UP Nagar Nikay Chunav Voting Live News Updates: नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चला। पहले चरण में प्रदेश के नौ मंडलों के 37 जिलों में 10 नगर निगमों, 104 नगर पालिका परिषदों और 276 नगर पंचायतों के चुनाव के लिए मतदान हो चुका है।

UP Nagar Nikay Chunav, Municipal Election Phase 1 Voting Today Latest Live News Updates: नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान सुबह सात बजे से शुरु हो गया है। शाम छह बजे तक लगभग सभी बूथों पर मतदान समाप्त हो गया। पहले चरण में प्रदेश के नौ मंडलों के 37 जिलों में 10 नगर निगमों, 104 नगर पालिका परिषदों और 276 नगर पंचायतों के चुनाव होंगे। 7593 पदों के लिए 44 हजार से अधिक उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला देर शाम ईवीएम में कैद हो गया। ईवीएम को स्ट्रांग रूम पहुंचाया जा रहा है। अब दूसरे चरण का चुनाव 11 मई को हाेना है, इसके बाद दोनों चरणों के मतदान की काउंटिंग 13 मई को होगी।
बिजनौर: चांदपुर के बास्टा रोड पर बरातघर में बने निकाय चुनाव के मतदान केंद्र पर भाजपा प्रत्याशी विकास गुप्ता और उसके भाई फर्जी मतदान की सूचना पर पहुंचे और विरोध किया। इस पर कांग्रेस प्रत्याशी जीनत परवीन पत्नी शेरबाज पठान का देवर व उसके समर्थकों ने उन पर हमला बोल दिया। मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ दिए और पथराव किया।
बबराला(संभल) : गुन्नौर के सपा विधायक रामखिलाड़ी सिंह यादव का नाम बबराला नगर पंचायत की वोटर लिस्ट से गायब मिला, जबकि उन्होंने विधानसभा चुनाव में बबराला के पते से ही नामांकन किया था। वह वार्ड छह में रहते हैं।
मुरादाबाद-48.63 प्रतिशत
संभल-47.60
रामपुर-39.50
अमरोहा-50.08
आगरा- 44.43
मथुरा- 40.30
फिरोजाबाद- 42.66
मैनपुरी- 42.25
निकाय चुनाव- 3 बजे तक मतदान प्रतिशत-
लखनऊ में 3 बजे तक- 41% मतदान !!
लखीमपुर -45%
झांसी -41%
कौशांबी -45%
जौनपुर -41%
प्रतापगढ़ -43%
फिरोजाबाद -42%
आगरा-45%
गोंडा-52%
मुज़फ्फरनगर-45%
देवरिया-48%
बहराइच-44%
गाजीपुर-44.52%
उन्नाव-48%
सीतापुर-45%
मुरादाबाद-49%
मुजफ्फरनगर में दोपहर तीन बजे तक 45.31 प्रतिशत मतदान।
शामली में दोपहर तीन बजे तक 51.67 प्रतिशत मतदान।
बिजनौर में दोपहर तीन बजे तक 48.70 प्रतिशत मतदान।
निकाय चुनाव में फर्जी आधार कार्ड और फर्जी वोटिंग के आरोप में पुलिस अब तक 18 लोगों को पकड़ चुकी है। कई मतदान केंद्रों पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाकर हंगामा भी किया गया। सभी लोगों से पूछताछ चल रही है और उनके आधार कार्ड का सत्यापन किया जा रहा है।
फतेहपुर : जिले के दस निकाय क्षेत्रों में दोपहर 3 बजे तक 44.25 प्रतिशत हुआ मतदान
जलालाबाद में एक महिला सहित 4 फर्जी मतदान करते पुलिस द्वारा पकड़े गए हैं। थाना प्रभारी अजयवीर सिंह ने बताया कि सभी को हिरासत में लेकर थाने पर बैठाया हुआ है।
नैनी के कृषि विज्ञान केंद्र स्थित मतदान केंद्र पर पिछले 30 मिनट से ईवीएम खराब है। ईवीएम को सही कराने के लिए फोन किया गया है। सवा एक बजे ईवीएम खराब हुई थी जो अभी तक सही नहीं हो पाई है।
मुजफ्फरनगर में सिसौली नगर पंचायत के चुनाव में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने परिवार सहित भाग नहीं लिया। उनका कहना है कि सभी लोग उनकी जान पहचान के हैं। सिसौली के रहने वाले हैं। इन लोगों में से चुनाव किसका करें। इसी कारण डन्होंने व परिवार ने निकाय चुनाव में मतदान नहीं किया।
12 निकायों में कुल मतदाता प्रतिशत: 18.90%
नगर पालिका जौनपुर: 16.04 %
नगर पालिका शाहगंज: 15.89 %
नगर पालिका मुंगराबादशाहपुर: 23.04 %
नगर पंचायत जाफराबाद: 22.07 %
नगर पंचायत कचगांव: 18.20 %
नगर पंचायत गौराबादशाहपुर: 17.15 %
नगर पंचायत मछलीशहर : 22.30 %
नगर पंचायत मड़ियाहूं: 23.20 %
नगर पंचायत बदलापुर: 21.04 %
नगर पंचायत केराकत: 21.70 %
नगर पंचायत रामपुर: 19.82 %
नगर पंचायत खेतासराय: 23.50 %
प्रयागराज में एक बजे तक 31.24 प्रतिशत, प्रतापगढ़ में 31.34 प्रतिशत और कौशांबी में 34.31प्रतिशत मतदान हुआ।
बिजनौर के धामपुर नगर में खारी कुआं स्थित जैन कन्या पाठशाला के मतदान केंद्र पर फर्जी आधार कार्ड लेकर पहुंचे किशोर को पुलिस ने पकड़ लिया। सुबह भी वह वोट डालने पहुंचा था लेकिन आधार कार्ड में उम्र 16 साल होने के चलते उसे वापस कर दिया गया था। कुछ देर बाद वह अपने नाम का फर्जी आधार कार्ड लेकर पहुंचा, जिसमें उम्र 18 कर ली थी। आधार कार्ड की जांच की गई तो वह किसी महिला का निकला, पुलिस ने किशोर को पकड़ लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
नगर पालिका परिषद भिनगा- 27.49 प्रतिशत
भाजपा विधायक ,सांसद और योगी सरकार सपा के प्रति बढ़ते जनसमर्थन से बौखला गए हैं। सत्ता ,प्रशासन और अर्ध सैन्य बल का दुरुपयोग करके सपा नेताओं/कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी और मतदाताओं को डराया धमकाया जा रहा है। पूरे यूपी के चारों कोनों में पुलिसिया और भाजपाई गुंडई जारी है। सहारनपुर समेत जगह जगह मुस्लिम बूथों पर मतदाताओं को मत डालने नहीं दिया जा रहा। रायबरेली ,फतेहपुर में सपा प्रत्याशी और समर्थकों के साथ प्रशासनिक और भाजपाई गुंडागर्दी सामने दिख रही।
संज्ञान लेकर निष्पक्ष और लोकतांत्रिक चुनाव कराएं और शर्म करें।
नगर निगम 13.56%
नगर पंचायत 23.83%
गोरखपुर- 20.00
देवरिया- 23:04
महराजगंज- 22.97
कुशीनगर- 23.54
जनपद का औसत मतदान प्रतिशत- 22.87
नगर निगम - 16.09
नगर पालिका परिषद
अछनेरा- 21
एत्मादपुर- 27.74
फतेहपुर सीकरी- 28.57
बाह- 30.44
शमसाबाद- 25.77
नगर पंचायत
किरावली- 28.50
खेरागढ़- 24.86
जगनेर- 29.04
फतेहाबाद-23.30
पिनाहट-26.0
स्वामीबाग- 23.24
अमरोहा के गजरौला में अति संवेदनशील बूथ जलालनगर में मुस्लिम मतदाता व भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। आरोप है मुस्लिम मतदाताओं को वोट डालने से रोक दिया गया। दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ, गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई है। घटना से सहमे मतदानकर्मियों ने कार्य रोक कर अपने कमरे अंदर से बंद कर लिए हैं। सपा-बसपा के प्रत्याशी मौके पर पहुंच गए। उनकी पुलिस अधिकारियों से तीखी नोकझोंक भी हुई है। पुलिस अधिकारी पहुंच गए हैं।
नगर पालिका बलरामपुर - 24.37
नगर पालिका उतरौला - 26.02
नगर पंचायत तुलसीपुर - 21.43
नगर पंचायत गैसड़ी - 28.16
नगर पंचायत पचपेड़वा - 21.61
पांचों नगर निकायों में कुल : 24.31 प्रतिशत
बिजनौर में सुबह 11 बजे तक 27.24 प्रतिशत मतदान।
मुजफ्फरनगर में सुबह 11 बजे तक 22.27 प्रतिशत मतदान।
नगर निगम- झांसी 14.94%
नगर पालिका परिषद- गुरसरांय 23.18%
नगर पालिका परिषद्- चिरगांव 25.34%
नगर पालिका परिषद्- बरूआसागर 26.33
नगर पालिका परिषद्- मऊरानीपुर 24.65%
नगर पालिका परिषद्- समथर 24.49%
नगर पंचायत- एरच 24.42%
नगर पंचायत- कटेरा 22 19%
नगर पंचायत- गरौठा 20.59%
नगर पंचायत- टोडीफतेहपुर 26.75%
नगर पंचायत- बडागांव 28.94%
नगर पंचायत- मोंठ 25.5%
नगर पंचायत- रानीपुर 24.41%
मुरादाबाद-24.80 प्रतिशत
संभल-23.05
रामपुर-18.57
अमरोहा-27.80
जनपद प्रयागराज में 11 बजे तक 18 प्रतिशत, प्रतापगढ़ में 19.73 प्रतिशत और कौशांबी में 23 प्रतिशत मतदान हुआ।
सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतराम पासी ने अपनी बात को लिखने के साथ ही वीडियो और फोटो के जरिए बताया है कि भाजपा सरकार के क्षेत्रीय विधायक खुलेआम उनको परेशान करवा रहे हैं। जिससे वो बहुत डर और दहशत में हैं। वहीं डीह थाने में पुलिस ने उनको अकारण हिरासत में ले लिया है।
नगर निकाय चुनाव की 13 निकायों में नगर की सरकार बनाने के लिए मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह सवेरे भले ही कहीं कहीं बूथों पर सन्नाटा दिखा हो, पर सुबह 11 बजे तक बूथों पर मतदाताओं की लाइन लगी दिखी। पुरुषों के साथ महिलाओं व बुजुर्गों में भी मतदान को लेकर जागरूकता दिखी। सुबह 11 बजे तक 26.34 प्रतिशत मतदान हुआ।
सुबह 11 बजे तक यह रहा मतदान प्रतिशत
निकाय - प्रतिशत
बिलग्राम - 27.867
मल्लावां - 27.227
सांडी - 28.632
पिहानी - 22.074
शाहाबाद - 26.397
संडीला - 24.068
हरदोई - 24.722
माधौगंज - 27.139
कुरसठ - 29.373
पाली - 33.812
बेनीगंज - 33.421
गोपामऊ - 31.625
कछौना-पतसेनी -28.075
कुल - 26.343
गोंडा में पहले राउंड में प्रातः 11बजे तक 24.89 प्रतिशत हुआ मतदान। सबसे अधिक नगर पालिका नवाबगंज में हुआ मतदान। मतदान सभी बूथों पर सुचारू रूप से चल रहा है। डीएम सहित सभी सम्बंधित अधिकारी व्यवस्था का जायजा ले रहे है।
पहले राउंड के बाद मतदान प्रतिशत की स्थिति
*नगर पालिका परिषद गोंडा - 18.29
*नगर पालिका परिषद कर्नलगंज - 25.90
नगर पालिका परिषद नवाबगंज - 31.45
नगर पंचायत बेलसर - 21.44
*नगर पंचायत तरबगंज - 29.42
नगर पंचायत मनकापुर - 21.46
नगर पंचायत धानेपुर - 27.39
*नगर पंचायत खरगूपुर - 26.73
नगर पंचायत कटरा - 23
*नगर पंचायत परसपुर - 23.8

मुरादाबाद में मतदान करने के बाद अंगुली पर लगी स्याही दिखाते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह

मतदाताओं को मतदान केंद्र तक ले आने के लिए प्रत्याशियों ने कार और ई रिक्शा का इंतजाम किया है। प्रत्याशियों को घर से लाकर मतदान केंद्र तक पहुंचाया जा रहा है और वोट देने के बाद उन्हें घर भी ले जाया जा रहा है। प्रत्याशी मतदान के बाद घर जा रहे मतदाताओं को यह भी सहेजना नहीं भूलते कि नाश्ता जरूर कर लीजिएगा।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मतदान केन्द्र पहुंचकर मतदान किया।

प्रत्याशी मतदाताओं की चरण वंदना करने से भी नहीं चूक रहे हैं। मतदान केंद्र में जाने से पहले मार्ग पर पलके बिछाए बैठे प्रत्याशी हर आने-जाने वाले मतदाता से अपनी प्रार्थना कर रहे हैं। मतदान देकर लौटते मतदाता भी उन्हें खुश करते हुए कह रहे भैया वोट तुम को दे दिया है । आश्चर्य की बात है कि हर मतदाता के साथ नेताजी उम्मीद लगाए बैठे हैं और मतदाता भी हर नेता जी को एक ही तरह आश्वासन देता नजर आ रहा है। हर किसी से वह कह रहा कि मैंने आपको वोट दे दिया । तस्वीरें एमएनएनआईटी की है।

मुजफ्फरनगर में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचकर मतदान किया।

अमरोहा में मतदान सबसे तेज हो रहा है। वहीं जौनपुर में सबसे धीमे मतदान हो रहा है। सुबह 9 बजे तक सिर्फ 6.88 प्रतिशत मतदान हुआ है।
मुरादाबाद मंडल
नगर निगम 5.30%
नगर पंचायत सिरसा 8.68%
नगर पंचायत हंडिया 7.89%
नगर पंचायत भारतगंज 9.64%
नगर पंचायत कोरांव 7.26%
नगर पंचायत शकरगढ़ 7.12%
नगर पंचायत लालगोपालगंज 8.78%
नगर पंचायत मऊआइमा 10.51%
नगर पंचायत फूलपुर 7.60%
प्रयागराज के नैनी में नए वार्ड बनाने के बाद मतदाता सूची में भारी गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। वार्ड नंबर 17 चाका ब्लाक की चार भाग संख्या में से दो में शामिल मतदाताओं के लिए डेढ़ किलोमीटर दूर मतदान केंद्र बना दिया गया है। जिसमें भाग संख्या 181,182,183 और 184 है। इसमें से 182 और 184 के मतदाताओं का मतदान केंद्र पास में ही कृषि विज्ञान केंद्र में बनाया गया है, जबकि 181 और 183 भाग संख्या में शामिल मतदाताओं को डेढ़ किलोमीटर दूर इलाहाबाद एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट में बने मतदान केंद्र में भेज दिया गया है। यही नहीं जहांगीराबाद वार्ड से कटकर बना चाका वार्ड (संख्या 17) के कई मतदाताओं का नाम जहागीराबाद वार्ड के मतदान केंद्रों पर दर्ज है। नए बने चाका वार्ड में नाम ट्रांसफर करने में भारी लापरवाही की गई। बीएलओ को अनुपूरक सूची और अल्फाबेटिकल सूची दी ही नहीं गई। लोग सूची में नाम खोजने में परेशान हैं।

काशीराम नगर की फरजाना और रूबी मतदान करने के लिए पहुंचीं। लेकिन वोटर लिस्ट में इनका नाम है या नहीं इसको लेकर परेशान घूम रही हैं। 1 घंटे से परेशान हैं। बताया जा रहा है कि साइट नहीं चल रही है। इस कारण वोटर लिस्ट में नाम नहीं चेक किया जा रहा। बिना वोट डाले ही है वापस लौट गईं।
जालौन में सुबह सात बजे से नौ बजे तक 9.10 प्रतिशत मतदान हुआ।
नगर पालिका परिषद उरई- 6.7%
नगर पालिका परिषद कालपी- 09%
नगर पालिका परिषद कोंच-10.49%
नगर पालिका परिषद जालौन-7.5%
नगर पंचायत ऊमरी- 12%
नगर पंचायत एट- 09.1%
नगर पंचायत कदौरा- 8 %
नगर पंचायत कोटरा-11.77%
नगर पंचायत नदीगांव- 20.5%
नगर पंचायत माधौगढ़-6.9%
नगर पंचायत रामपुरा- 8.2%

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपनी पत्नी सावित्री सिंह के साथ विपुल खंड गोमती नगर में बने मतदान केंद्र पर मतदान किया। इसी केंद्र पर उनके बेटे पंकज सिंह और नीरज सिंह मतदान करेंगे।
गोरखपुर मंडल के चार जिलों में नगर निकाय के पहले चरण में एक नगर निगम, सात नगर पालिका और 44 नगर पंचायतों में शांतिपूर्ण मतदान जारी है।
- सुबह नौ बजे तक चार जिलों में औसत 9 प्रतिशत मतदान हुआ। गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ कन्या प्राथमिक विद्यालय पर बने पिंक बूथ पर सबसे पहले मतदान किया।
- नगर निगम में 5.4 प्रतिशत तो 11 नगर पंचायतों में 9.92 प्रतिशत मतदान हुआ।
- देवरिया के 17 निकायों में 9.59 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। महराजगंज में सिसवा नगरपालिका में कोर्ट के आदेश की वजह से मतदान नहीं हो रहा है।
- महराजगंज और नौतनवा नगर पालिका समेत आठ नगर पंचायतों में 10.81 प्रतिशत मतदान हुआ। कुशीनगर की तीन पालिकाओं और 10 नगर पंचायतों 9 प्रतिशत मतदाता बूथों तक पहुंचे।
- गोरखपुर- 07.65
- देवरिया- 09:59
- महराजगंज- 10.81
- कुशीनगर- 09.00
निकाय चुनाव में कुछ लोगों ने वोट डालने के लिए फर्जी आधार कार्ड भी बनवा लिया था। गुरुवार सुबह वोटिंग के दौरान फर्जी आधार कार्ड के साथ तीन महिलाओं को पुलिस ने पकड़ लिया। उनसे पूछताछ चल रही है।
फिरोजाबाद नगर निगम क्षेत्र की श्रीराम कालोनी स्थित हेम कान्वेंट गर्ल्स स्कूल में 8 महिला पुरुष फर्जी आधार कार्ड से वोट डालने पहुंचे। जानकारी होने पर सभी को पुलिस ने पकड़ लिया। इस दौरान उनके पास से मिले आधार कार्ड भी जब्त किए गए हैं। शिकोहाबाद में भी दो फर्जी वोटर पकड़े गए हैं।
आगरा जिले में सुबह 9:00 बजे तक मतदान की स्थिति
जिले में कुल मतदान 10.49 प्रतिशत
नगर निगम : 9.50 प्रतिशत
5 नगर पालिका : 11. 50 प्रतिशत
6 नगर पंचायत 10.48 प्रतिशत

उरई के राजकीय इंटर कालेज में वोट डालने के लिए लाइन में लगे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह।
गोरखपुर मंडल के चार जिलों में नगर निकाय के पहले चरण में एक नगर निगम, सात नगर पालिका और 44 नगर पंचायतों में शांतिपूर्ण मतदान जारी है।
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ कन्या प्राथमिक विद्यालय पर बने पिंक बूथ पर सबसे पहले मतदान किया।
एक नगर निगम और 11 नगर पंचायतों में मतदान जारी है। देवरिया की दो नगर पालिका और 15 नगर पंचायतों में बारिश के चलते मतदान की गति सुस्त है।
महराजगंज में सिसवा नगरपालिका में कोर्ट के आदेश की वजह से मतदान नहीं हो रहा है। महराजगंज और नौतनवा नगर पालिका समेत आठ नगर पंचायतों में मतदान चल रहा है। कुशीनगर की तीन पालिकाओं और 10 नगर पंचायतों के मतदान केंद्रों पर कतार लगी है।

श्रावस्ती नगरपालिका परिषद भिनगा क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय बगुरैया में मत पेटिका में अपना वोट डालतीं डीएम नेहा प्रकाश।

रायबरेली शहर के डिग्री कॉलेज चौराहा स्थित फिरोज गांधी मतदान स्थल पर गेट के बाहर लगी पुलिस फोर्स और वार्ड 27 की सभासद प्रत्याशी पूनम तिवारी दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई।

उन्नाव जिले की तीन नगर पालिका और 16 नगर पंचायतों के लिए सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक शुरू हो गई है। मतदान का जायजा लेने के लिए डीएम अपूर्वा दुबे व एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना, प्रेक्षक राजेश कुमार केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए निकले। सुबह सात बजे से ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की भीड़ जुटने लगी।
इस बीच कई पोलिंग बूथों पर जलभराव की स्थिति से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के डाक्टर जी नाथ जी कालेज पोलिंग पर इंजन पंप लगा कर पानी निकलवाने की व्यवस्था की गई। पिंक बूथ पर महिलाएं बढ़ चढ़ कर मतदान करने के लिए पहुंच रही हैं।

मतदान करने पहुंची बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि बसपा उत्तर प्रदेश में पूरे दमखम के साथ लड़ रही है। नतीजे निकाय चुनाव के बसपा के पक्ष में आने वाले हैं और सभी को मताधिकार का प्रयोग आज करना चाहिए।

लखनऊ में चिल्ड्रेन पैलेस मतदान केंद्र पर पहुंची बसपा सुप्रीमो मायावती ने मतदान किया।
बलरामपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर गुरुवार को जिले में 222 बूथों पर मतदान सात बजे शुरू हो गया है। 34 केंद्रों पर मतदान की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की अलग से तैनाती की गई है। जिले के पांच नगर निकायों में अध्यक्ष के पांच व 96 वार्डों में सदस्य पद के लिए 575 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 1.65 लाख मतदाता करेंगे।

कुंडा नगर के सरयू प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज में बने बूथ पर मतदान के लिए लाइन में खड़े मतदाता।

मुरादाबाद के बुद्धि विहार के आर्यन्स इंटरनेशनल स्कूल में बूथ संख्या 122 पर पहला मतदान करने के बाद अंगुली पर लगी स्याही दिखाते एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त।
उरई की चार नगर पालिका और सात नगर पंचायतों के लिए सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। मतदान शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए डीएम व एसपी के अलावा जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।
सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान सुबह से ही मतदान केंद्रों पर वोटर की लंबी लंबी लाइन लगना शुरू हो गई। वहीं कुछ मतदान केंद्रों पर पिंक बूथ भी बनाए गए हैं। जहां महिलाओं ने बढ़कर मतदान किया बूथ पर सुरक्षा की दृष्टि से महिला पुलिस की ड्यूटी लगी है।

फतेहपुर में सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं। मौसम सुहावना होने की वजह से मतदाता जल्द से जल्द वोट डालना चाहते हैं। वहीं मुस्लिम महिलाओं में मतदान के लिए गजब का उत्साह नजर आ रहा है।

प्रयागराज में निकाय चुनाव के प्रथम चरण में गुरुवार को प्रया तयगराज, प्रतापगढ़ और कौशांबी में मतदान शुरू हो गया है। आधी रात बारिश आंधी से कई मतदान केंद्रों पर स्थिति अस्त व्यस्त हो गई थी। सुबह भी बूंदाबांदी थी पर अब मौसम सामान्य है। धूप खिली हुई है और लोग धीमे-धीमे कर मतदान केंद्र पर पहुंच रहे हैं। प्रयागराज में मेयर पद के लिए 21 और पार्षद पद के लिए 991 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हो रहा है। यहां नगर निगम के 100 वार्ड हैं। कौशांबी में 10 नगर निकाय हैं और प्रतापगढ़ में 18, इनमें नगर पालिका परिषद बेल्हा भी है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुराना गोरखपुर स्थित वार्ड 78 में प्राथमिक स्कूल मतदान किया।
गाजीपुर जिले के आठ नगर निकायों में शहरी सरकार बनाने के लिए शुक्रवार को सुबह सात बजे से बारिश के बीच मतदान शुरू हो गया। आठ अध्यक्ष पद पर 87 व 136 सभासद पद के लिए 704 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। आठ निकायों में कुल 99 मतदान केंद्र व 266 मतदेय स्थल बनाया गया है। इन बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
तीन नगर पालिका गाजीपुर, मुहम्मदाबाद, जमानियां सहित पांच नगर पंचायत जंगीपुर, बहादुरगंज, सादात, सैदपुर व दिलदारनगर में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा
--229358 मतदाता करेंगे मतदान
-122946 पुरुष व 106412 महिला मतदाता
निकाय वार मतदाताओं की संख्या
नगर पालिका गाजीपुर- 95597, मुहम्मदाबाद-32324, जमानिया-30495, जंगीपुर-11837, सैदपुर-20657, सादात-10798, बहादुगंज-15470 व दिलदारनगर-12180

नगर निकाय चुनाव को लेकर गुरुवार को जिले में 114 मतदान केंद्रों के 323 बूथों पर मतदान शुरू हो गया है। सभी केंद्रों पर मतदान की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की अलग से तैनाती की गई है। जिले के दस नगर निकायों में अध्यक्ष व 168 वार्डों में सदस्य पद के लिए 963 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 2.62 लाख मतदाता करेंगे।

यूपी नगरीय निकाय चुनाव के लिए सुबह ठीक सात बजे से मतदान शुरु हो गया है। मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हैं। मुस्लिम महिलाएं सुबह सबसे पहले वोट डालने पहुंची।
स्थानीय निकाय चुनाव में कुछ देर के बाद भी नगर निगम क्षेत्र में मॉक पोल होने जा रहा है। पीठासीन अधिकारियों और राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में 50-50 वोट डाले जाएंगे। नगर निगम में मेयर पद के 10 और 98 वार्डों में कुल 510 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। मतदान सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगा।

उत्तर प्रदेश के 37 जिलों में नगरीय निकाय प्रमुखों के चुनाव के लिए पहले चरण में आज मतदान होगा। नौ मंडलों के 37 जिलों और 10 नगर निगमों में मतदान होगा।

उत्तर प्रदेश में आज नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान होगा। वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगी। 13 मई को परिणाम घोषित किए जाएंगे।
कुल मतदाता- 2.40 करोड़
पुरुष मतदाता- 1.27 करोड़
महिला मतदाता- 1.12 करोड़
मतदान केंद्र- 7,368
मतदेय स्थल- 23,626
शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, झांसी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली व जौनपुर