Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Mission Shakti: शोहदों पर कहर बनकर टूट रही योगी सरकार की एंटी रोमियो स्क्वायड, छह महीने में नौ हजार ग‍िरफ्तार

    By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena
    Updated: Mon, 16 Oct 2023 07:11 PM (IST)

    UP Mission Shakti 6 माह के अभियान में 1678 एंटी रोमियो स्क्वायड द्वारा एक्शन लिया गया इसमें 3324 पुरुष और 4090 महिला पुलिसकर्मी शामिल थीं। स्क्वायड ने शोहदों की पहचान के लिए प्रदेश के 3076246 स्थानों की चेकिंग की। इनमें स्कूल सार्वजनिक स्थलों जैसे चौराहे बाजार मॉल्स पार्क एवं अन्य स्थान शामिल हैं।

    Hero Image
    सीएम योगी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में समय-समय पर शोहदों के खिलाफ चलाया जा रहा विशेष अभियान।- फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। यूपी की बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दृढ़ संकल्पित योगी सरकार की एंटी रोमियो स्क्वायड शोहदों पर कहर बनकर टूट रही है। प्रदेश में शोहदों और मनचलों पर नकेल कसने के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    6 माह के अभियान में 1678 एंटी रोमियो स्क्वायड द्वारा एक्शन लिया गया, इसमें 3324 पुरुष और 4090 महिला पुलिसकर्मी शामिल थीं। स्क्वायड ने शोहदों की पहचान के लिए प्रदेश के 30,76,246 स्थानों की चेकिंग की। इनमें स्कूल, सार्वजनिक स्थलों जैसे चौराहे, बाजार, मॉल्स, पार्क एवं अन्य स्थान शामिल हैं। इन स्थानों पर कुल 1,34,33,261 व्यक्तियों की चेकिंग की गयी। इस दौरान 7563 मुकदमे दर्ज किए गए, जबकि 9512 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं 48,92,991 व्यक्तियों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। एंटी रोमियो स्क्वायड ने पूरे प्रदेश में जोन और कमिश्नरेट स्तर पर कार्रवाई की।

    सबसे ज्यादा आगरा जोन के मनचलों पर चला स्क्वायड का चाबुक

    डीजीपी विजय कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप प्रदेश में बेटियों और महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड द्वारा शोहदों-मनचलों के खिलाफ कार्रवाई के लिए समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। इस क्रम में प्रदेश भर में स्क्वायड की ओर से 6 माह में विशेष अभियान चलाया गया। ऐसे में जोन स्तर पर कार्रवाई के लिए 8 जोन में 1413 एंटी रोमियो स्क्वायड को एक्टिव किया गया, जिसमें 2977 पुरुष पुलिसकर्मी और 3499 महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें: गोरखपुर में ज्ञान डेयरी के प्लांट का उद्घाटन कर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, उद्यमियों को न होने पाए कोई समस्या

    स्क्वायड ने शोहदों की पहचान के लिए प्रदेश के 25,40,012 स्थानों पर चेकिंग की। इनमें स्कूल, सार्वजनिक स्थलों जैसे चौराहे, बाजार, मॉल्स, पार्क एवं अन्य स्थान शामिल हैं। इन स्थानों पर कुल 97,75,616 व्यक्तियों की चेकिंग की गयी। इस दौरान 7097 मुकदमे दर्ज किए गए, जबकि 8951 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं 44,31,216 व्यक्तियों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। एंटी रोमियो स्क्वायड ने सबसे अधिक कार्रवाई आगरा जोन में की, जहां 474493 स्थानों की चेकिंग करते हुए 12,73,120 व्यक्तियों की चेकिंग की गयी। वहीं 637 मुकदमे दर्ज किए गए जबकि 1114 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह दूसरे नंबर पर बरेली जोन, तीसरे नंबर पर लखनऊ जोन, चौथे नंबर पर वाराणसी और पांचवे नंबर पर गोरखपुर जोन है।

    यह भी पढ़ें: CM Yogi Adityanath: गोरखपुर में बोले सीएम योगी- उद्यमिता और विकास की रफ्तार तेज करने को सीडी रेशियो बढ़ाएं बैंक

    प्रदेश के सात कमिश्नरेट में भी शोहदों पर खूब हुई कार्रवाई

    प्रदेश के सात कमिश्नरेट में 265 एंटी रोमियो स्क्वायड को एक्टिव किया गया, जिसमें 347 पुरुष पुलिसकर्मी और 591 महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। स्क्वायड ने शोहदों की पहचान के लिए प्रदेश के 5,36,234 स्थानों पर चेकिंग की। इन स्थानों पर कुल 36,57,645 व्यक्तियों की चेकिंग की गयी। इस दौरान 466 मुकदमे दर्ज किए गए, जबकि 561 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं 4,61,775 व्यक्तियों को चेतावनी देकर छोड़ा गया। एंटी रोमियो स्क्वायड ने सबसे अधिक कार्रवाई आगरा कमिश्नरेट में की, जहां 1,35,752 स्थानों की चेकिंग करते हुए 5,01,165 व्यक्तियों की चेकिंग की गयी। वहीं 60 मुकदमे दर्ज किए गए, जबकि 92 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह दूसरे नंबर पर लखनऊ, तीसरे नंबर पर कानपुर, चौथे नंबर पर गौतमबुद्धनगर और पांचवें नंबर पर गाजियाबाद कमिश्नरेट है।

    comedy show banner
    comedy show banner