Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Lok Sabha Election 2024: मत प्रतिशत घटा, लेकिन पिछले बार से 15 लाख अधिक पड़े वोट

    Updated: Mon, 03 Jun 2024 07:48 AM (IST)

    पिछले चुनाव में यूपी में 59.11 प्रतिशत वोट पड़े थे। हालांकि औसत मतदान में गिरावट के बावजूद वोटरों की संख्या में इजाफा हुआ है। पिछले चुनाव में कुल 86220643 वोट पड़े थे जबकि इस बार वोटरों की संख्या 87723028 रही है। स्पष्ट है कि संख्या की दृष्टि से इस बार 1502385 मत बढ़े हैं। महिलाओं की संख्या में 1297638 और पुरुषों की संख्या में 204284 की वृद्धि हुई है।

    Hero Image
    2019 के मुकाबले 12.97 लाख महिला और 2.04 लाख पुरुष वोटर बढ़े।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश में मतदान प्रतिशत बढ़ाने की तमाम कोशिशों के बावजूद सकारात्मक नतीजे हासिल नहीं हुए। प्रदेश की सभी 80 सीटों पर 56.92 प्रतिशत औसत मतदान रहा, जो कि 2019 के मुकाबले 2.19 प्रतिशत की कमी को दर्शा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिछले चुनाव में यूपी में 59.11 प्रतिशत वोट पड़े थे। हालांकि, औसत मतदान में गिरावट के बावजूद वोटरों की संख्या में इजाफा हुआ है। पिछले चुनाव में कुल 8,62,20,643 वोट पड़े थे जबकि इस बार वोटरों की संख्या 8,77,23,028 रही है। स्पष्ट है कि संख्या की दृष्टि से इस बार 15,02,385 मत बढ़े हैं। महिलाओं की संख्या में 12,97,638 और पुरुषों की संख्या में 2,04,284 की वृद्धि हुई है।

    2019 के चुनाव में पुरुषों का वोटिंग प्रतिशत 58.73 था जो कि इस चुनाव में घटकर 56.65 प्रतिशत (2.08 प्रतिशत कम) रह गया। वहीं, महिलाओं के मतदान प्रतिशत में 2.70 प्रतिशत की गिरावट आई। बीते चुनाव में 59.97 प्रतिशत महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था और इनकी भागीदारी पुरुषों से अधिक थी। वहीं, इस चुनाव में इनकी भागीदारी घटकर 57.24 प्रतिशत रह गई है। पुरुषों और महिलाओं की तुलना में थर्ड जेंडर के वोटिंग प्रतिशत में जबरदस्त इजाफा हुआ और इनका वोटिंग प्रतिशत 4.46 से बढ़कर 12.22 प्रतिशत (7.76 प्रतिशत की वृद्धि) तक पहुंच गया। बता दें कि प्रदेश में कुल 15,41,03,670 मतदाता थे, जिनमें 8,77,23,028 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

    अंतिम चरण में 55.85 प्रतिशत पड़े वोट

    उत्तर प्रदेश में वोट प्रतिशत में गिरावट का सिलसिला अंतिम चरण में भी बना रहा। सातवें चरण में प्रदेश में 55.85 प्रतिशत वोट पड़े। रविवार को निर्वाचन आयोग ने सातवें चरण के संशोधित आंकड़े जारी किए है। स्पष्ट है कि 2019 के चुनाव के सापेक्ष आखिरी चरण में भी 2.52 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। इस चरण में सबसे अधिक वोट चंदौली 60.58 प्रतिशत और सबसे कम सलेमपुर 51.38 प्रतिशत पड़े।

    अंतिम चरण में किस सीट पर कितने प्रतिशत पड़े वोट

    लोकसभा सीट - 2019 - 2024

    महाराजगंज - 64.07 - 60.31

    गोरखपुर - 59.81 - 54.93

    कुशीनगर - 59.79 - 57.57

    देवरिया - 57.90 - 55.51

    बांसगांव - 55.38 - 51.79

    घोसी - 57.31 - 55.05

    सलेमपुर - 55.43 - 51.38

    बलिया - 54.35 - 52.05

    गाजीपुर - 58.88 - 55.45

    चंदौली - 61.83 - 60.58

    वाराणसी - 57.13 - 56.49

    मीरजापुर - 60.11 - 57.92

    राबर्ट्सगंज - 57.37 - 56.78

    कुल - 58.37 - 55.85