UP Lekhpal Admit Card 2022: लेखपाल भर्ती मेन्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, upsssc.gov.in से करें डाउनलोड
UP Lekhpal Recruitment Mains Exam Admit Card 2022 यूपी में लेखपाल भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 8085 पदों पर भर्तियां होंगी। यूपी के 12 जिलों के 501 ...और पढ़ें

UP Lekhpal Recruitment Mains Exam Admit Card 2022: लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) 31 जुलाई, 2022 को लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा आयोजित करेगा। इसके लिए आयोग ने एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ऐसे में जो अभ्यर्थी लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके पहले यूपी लेखपाल परीक्षा 2022 का आयोजन 24 जुलाई, 2022 को किया जाना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से आयोग ने इसे स्थगित कर दिया गया था।
राजस्व लेखपालों के 8085 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से 31 जुलाई को प्रस्तावित मुख्य परीक्षा राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के 12 जिलों में आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा में दो लाख 47 लाख 667 अभ्यर्थी शामिल होंगे। कुल 8085 पदों में से सामान्य वर्ग के 3271, अनुसूचित जाति के 1690, अनुसूचित जनजाति के 152 व अन्य पिछड़ा वर्ग के 2174 पदों पर भर्तियां होंगी। इसके अलावा 798 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए हैं।
यूपी राजस्व लेखपाल भर्ती मेन्स परीक्षा लखनऊ, आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, गोरखपुर, झांसी, कानपुर नगर, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज और वाराणसी में आयोजित की जाएगी। मुख्य परीक्षा के लिए इन जिलों में कुल 501 परीक्षा केंद्र निर्धारित किये गए हैं। मुख्य परीक्षा एक पाली में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी। मुख्य परीक्षा के लिए शार्टलिस्ट किये गए अभ्यर्थी अपने परीक्षा प्रवेश पत्र सोमवार 25 जुलाई से आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने बताया कि मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए आनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि को 24 जुलाई से बढ़ाकर 31 जुलाई कर दिया गया है। शुल्क जमा करने के बाद ही अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से अपना परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकता है।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से जारी इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया सात जनवरी, 2022 को शुरू हुई थी। आनलाइन आवेदन करने के लिए 28 जनवरी तक का समय दिया गया था। कट आफ पांच मई, 2022 को जारी किया गया। लेखपाल भर्ती में सिर्फ पीईटी में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थी ही शामिल हो सकेंगे। भर्ती के लिए इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जाएगा। केवल लिखित परीक्षा के जरिए अंतिम परिणाम जारी होगा।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- यूपी राजस्व लेखपाल भर्ती मेन्स परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- upsssc.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates पर जाएं।
- अब UP Lekhpal Mains Exam 2022 के लिंक पर जाएं।
- इसके बाद Download Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई डिटेल्स भरकर लॉगइन करें।
- लॉगइन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
- इसे डाउनलोड करें और आगे के लिए प्रिंट लेकर रख लें।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।