घुसपैठ को मुद्दा बनाकर ध्रुवीकरण का पारा चढ़ाने में जुटी भाजपा, गरमाई यूपी की राजनीति
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच घुसपैठ को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है, जिससे ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। घुसपैठ को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच जुबानी जंग से ध्रुवीकरण का भी पारा चढ़ रहा है। भाजपा ने ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा’ में घुसपैठ को मुद्दा बनाकर अखिलेश पर बांग्लादेशियों का आधार कार्ड बनाने की फैक्ट्री चलाने का आरोप लगाया था, जिस पर पलटवार करते हुए सपा प्रमुख ने योगी को ही घुसपैठिया (उत्तराखंड से आने वाला) बताया। अब योगी ने पूछा है कि उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री उत्तराखंड के थे। गंगा, यमुना, सरयू एवं रामगंगा भी उत्तराखंड से आती हैं, लेकिन अखिलेश देवभूमि को घुसपैठिया बता रहे, जबकि वह असली घुसपैठियों के आगे घुटने टेक देते हैं।
चुनाव आयोग के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन के बाद से भाजपा और इंडी गठबंधन के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में 16 अक्टूबर को प्रेस वार्ता कर कहा था कि बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की हिंसक मांग करने वालों का समर्थन कर राहुल गांधी देश में आग लगाना चाहते हैं। तीन नवंबर को लखनऊ की पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अखिलेश यादव बांग्लादेशी घुसपैठियों का आधार कार्ड बनवा रहे हैं।
इस दौरान भाजपाइयों के हाथों में लहराते बैनरों में ज्यादातर नारे घुसपैठ पर केंद्रित थे, जिसमें ''''लोकतंत्र की यही पुकार-घुसपैठियों पर करो प्रहार,'''' देश पूछे बारम्बार, घुसपैठ पर कांग्रेस का क्या विचार, ''''एसआइआर तो बहाना है, कांग्रेस को घुसपैठियों को बचाना है,'''' ''''जो घुसपैठियों के यार हैं वो देश के गद्दार हैं '''' ‘घुसपैठियों का कटेगा टिकट, कांग्रेस का गिरेगा विकेट’, ‘जब होता है घुसपैठ पर सवाल, कांग्रेस का क्यों होता है बुरा हाल’,“घुसपैठ मुक्त हो हिंदुस्तान, तभी सुरक्षित रहेगा इंसान’ जैसे स्लोगन नजर आए।
यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, जिला और शहरी अध्यक्षों को आज देगी चुनाव प्रबंधन का मंत्र
संदेश साफ है कि भाजपा चुनाव तक घुसपैठ का चर्चा का पारा गिरने नहीं देगी। पश्चिम उत्तर प्रदेश की राजनीति ध्रुवीकरण की धुरी पर घूमती रही है, ऐसे में भाजपा इस अवसर को भावनात्मक धार देने में कोई कमी नहीं रखेगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।