UP IFS Transfer: भारतीय वन सेवा के 15 अधिकारियों के तबादले, मेरठ, आगरा व सोहेलवा में नए डीएफओ की तैनाती
उत्तर प्रदेश सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 15 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस फेरबदल में कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए हैं। मुख्य वन संरक्षकों का भी स्थानांतरण किया गया है और नए डीएफओ (DFO) की तैनाती की गई है। इन परिवर्तनों का उद्देश्य वन विभाग के कार्यों को सुचारू रूप से चलाना है।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार की रात भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के 15 अधिकारियों के तबादले कर दिए। मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव पश्चिमी कानपुर में तैनात एन. रविन्द्रा को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक आडिट एवं नान प्लान के पद पर तैनात किया गया है।
उन्हें अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक सूचना एवं प्रौद्योगिकी, मुख्य वन संरक्षक कार्ययोजना एवं मुख्य वन संरक्षक सुरक्षा एवं सतर्कता का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक परियोजना राम कुमार को वर्तमान पद के साथ मुख्य वन संरक्षक परियोजना लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
वन निगम में महाप्रबंधक उत्पादन संजय कुमार को वन निगम में ही अपर प्रबंध निदेशक बनाया गया है। उन्हें इस पद के साथ-साथ महाप्रबंधक उत्पादन एवं महाप्रबंधक बरेली का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
मुख्य वन संरक्षक प्रचार-प्रसार पीपी सिंह को मुख्य वन संरक्षक रूहेलखंड जोन बरेली में तबादला किया गया है। उन्हें वर्तमान पद के साथ-साथ मुख्य वन संरक्षक प्रचार-प्रसार लखनऊ व वन संरक्षक बरेली का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
मुख्य वन संरक्षक दक्षिणी क्षेत्र शेष नारायण मिश्र को वन निगम में महाप्रबंधक विपणन बनाया गया है। उन्हें इस पद के साथ-साथ क्षेत्रीय प्रबंधक मुख्यालय एवं क्षेत्रीय प्रबंधक खीरी का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।
मुख्य वन संरक्षक परियोजना डाॅ. के. इलान्गो को मुख्य वन संरक्षक पश्चिमी क्षेत्र मेरठ में तैनात किया गया है। मुख्य वन संरक्षक कोर्ट केस प्रमोद कुमार गुप्ता को वर्तमान पद के साथ-साथ मुख्य वन संरक्षक प्रशासन (अराजपत्रित), मुख्य वन संरक्षक/ वन उपयोग अधिकारी उत्पादन व मुख्य वन संरक्षक नियोजन का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
मनोज कुमार सोनकर को वन संरक्षक देवीपाटन वृत्त गोंडा से मुख्य वन संरक्षक दक्षिणी क्षेत्र प्रयागराज भेजा गया है। डीएफओ आगरा आदर्श कुमार को वन संरक्षक मेरठ बनाया गया है। डीएफओ सोहेलवा डा. सेम्मारन एम को वन संरक्षक देवीपाटन बनाया गया है।
उप निदेशक दुधवा टाइगर रिजर्व डा. रंगाराजू टी. को वन संरक्षक बस्ती बनाया गया है। इस पद के साथ-साथ वन संरक्षक लुप्त प्राय परियोजना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। डीएफओ मेरठ राजेश कुमार को डीएफओ आगरा बनाए गए हैं।
डीएफओ संभल वंदना को डीएफओ मेरठ बनाया गया है। विपुल सिंघल को उप वन संरक्षक पीसीसीएफ कार्यालय से उप मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक बनाया गया है। इसी प्रकार गौरव गर्ग को उप वन संरक्षक पीसीसएफ कार्यालय से डीएफओ सोहेलवा बलरामपुर बनाया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।