Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उप्र हिंदी संस्थान ने की सम्मान/पुरस्कारों की घोषणा, अमृतसर के पाण्डेय शशिभूषण को भारतभारती सम्मान

    By Anurag GuptaEdited By:
    Updated: Fri, 01 Oct 2021 10:48 PM (IST)

    कार्यकारी अध्यक्ष डा. सदानंद प्रसाद गुप्त की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से सम्मानों व पुरस्कारों के लिए विद्वानों के नामों का चयन किया गया। वर्ष 2020 में प्रकाशित पुस्तकों पर निर्णय लिए गए। अमृतसर के पांडेय शशिभूषण शीतांशु को आठ लाख रुपये के भारत-भारती सम्मान के लिए चुना गया।

    Hero Image
    डा. रामकठिन सि‍ंह को लोहिया साहित्य सम्मान।

    लखनऊ, जागरण संवाददाता। उत्तर प्रदेश हि‍ंदी संस्थान के वर्ष 2020 के सम्मानों एवं पुरस्कारों की घोषणा हो गई। कार्यकारी अध्यक्ष डा. सदानंद प्रसाद गुप्त की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से सम्मानों व पुरस्कारों के लिए विद्वानों के नामों का चयन किया गया। वर्ष 2020 में प्रकाशित पुस्तकों पर निर्णय लिए गए। अमृतसर के पांडेय शशिभूषण शीतांशु को आठ लाख रुपये के भारत-भारती सम्मान के लिए चुना गया। लखनऊ के डा. रामकठिन सि‍ंह को पांच लाख रुपये का लोहिया साहित्य सम्मान दिया जाएगा। गाजियाबाद के भगवान सि‍ंह को पांच लाख रुपये के हि‍ंदी गौरव सम्मान के लिए चयनित किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साहित्य भूषण सम्मान : दो लाख पचास हजार रुपये

    - मूसा खान (अशांत), बाराबंकी

    - दयानंद जडिय़ा 'अबोध', लखनऊ

    - डा. मंजु शुक्ल, लखनऊ

    - शिवाकान्त मिश्र 'विद्रोही', गोंडा

    - धीरेंद्र वर्मा, लखनऊ

    - केशव प्रसाद वाजपेयी, रायबरेली

    - डा. सुशील कुमार पांडेय 'साहित्येंदु', सुलतानपुर

    - सतीश आर्य, गोंडा

    - रामकरन मिश्र सैलानी, बहराइच

    -------

    - कला भूषण सम्मान - 2.50 लाख रुपये : सुशील कुमार ङ्क्षसह, लखनऊ

    -------

    - मदन मोहन मालवीय विश्वविद्यालयस्तरीय सम्मान - एक लाख रुपये

    - डा. रामकृष्ण, लखनऊ

    -------

    वर्ष 2020 में प्रकाशित पुस्तकों पर नामित पुरस्कार पुरस्कार : 75 हजार रुपये

    तुलसी पुरस्कार - महाकाव्य - कुरुवंशी महान : विनोद शंकर शुक्ल 'विनोद', लखनऊ

    जयशंकर प्रसाद पुरस्कार - खंडकाव्य - सरयू-शतक : डा. सत्यदेव प्रसाद द्विवेदी 'पथिक', लखनऊ

    निराला पुरस्कार - गीत/मुक्तक - पल-पल निखरे रूप : डा. स्वदेश मल्होत्रा 'रश्मि', अयोध्या

    दुष्यंत कुमार पुरस्कार - गजल - हर किस्सा अधूरा है : राज कुमार सि‍ंह, लखनऊ

    भारतेंदु हरिश्चंद्र पुरस्कार - नाटक - क्रांतिपथ और कालापानी : ललित स‍िंह पोखरिया, लखनऊ

    यशपाल पुरस्कार- कहानी : बनारस का एक दिन एवं अन्य कहानियां : डा. प्रदीप कुमार 'नैमिष', लखनऊ

    रामचंद्र शुक्ल पुरस्कार - आलोचना, प्रसाद के नाटक: सृजन का द्वंद्व : विनोद कुमार द्विवेदी, लखनऊ

    मलिक मुहम्मद जायसी पुरस्कार - अवधी- चरनवां कै धूर : शिवपूजन शुक्ल, गोंडा

    बाबूराव विष्णु पराड़कर पुरस्कार - पत्रकारिता- सही भाषा सरल सम्पादन : आदर्श प्रकाश सि‍ंह, लखनऊ

    सरस्वती पुरस्कार- मासिक/ द्वैमासिक/ त्रौमासिक पत्रिकाओं पर : नूतन कहानियां (मासिक) सम्पादन सुरेंद्र अग्निहोत्री, लखनऊ

    भगवानदास पुरस्कार- धर्म/दर्शन- गीता सुधा संगम- रघोत्तम शुक्ल एवं शारदा शुक्ला, लखनऊ

    सम्पूर्णानंद पुरस्कार- प्रविधि- विज्ञान की नई दिशाएं : डा. दीपक कोहली, लखनऊ

    ब रबल साहनी पुरस्कार- वनस्पति/प्राणिशास्त्र, पर्यावरण संरक्षण : योगेन्द्र शर्मा, लखनऊ

    पं. सत्यनारायण शास्त्री पुरस्कार- चिकित्सा विज्ञान (एलोपैथी/ आयुर्वेद/होम्योपैथी/यूनानी) मिर्गी रोग : दवा एवं दायित्व : डा. अतुल अग्रवाल, लखनऊ

    डा. भीमराव अंबेडकर पुरस्कार : विधि तथा विधि शास्त्र- भारतीय कानून में महिलाओं के अधिकार - सत्या सह, लखनऊ

    ------

    वर्ष 2020 में प्रकाशित पुस्तकों पर सर्जना पुरस्कार पुरस्कार : 40 हजार रुपये

    अयोध्या सि‍ंह उपाध्याय 'हरिऔध' पुरस्कार- महाकाव्य -कालजयी छत्रसाल : रवींद्रनाथ श्रीवास्तव 'विमल', अंबेडकरनगर

    विष्णु प्रभाकर पुरस्कार- आत्मकथा/जीवनी- साहित्य के सिपाही :केवल प्रसाद सत्यम, लखनऊ

    वंशीधर शुक्ल पुरस्कार- अवधी- मंगल होई बिहान : पवन कुमार सि‍ंह, सुलतानपुर

    भिखारी ठाकुर पुरस्कार- भोजपुरी - जय जवान जय किसान : गिरिजा शंकर दुबे 'गिरिजेश', लखनऊ

    ------

    धर्मयुग पुरस्कार- मासिक/द्वैमासिक/ त्रौमासिक पत्रिकाओं पर अवध ज्योति (त्रैमासिक) सम्पादन- डा. रामबहादुर मिश्र, बाराबंकी

    -------

    - विद्यावती कोकिल पुरस्कार : समस्त विधाओं में केवल महिला साहित्यकारों की कृति पर - ठौर- दिव्या शुक्ला, लखनऊ