विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के 5000 सरकारी डॉक्टरों का होगा प्रमोशन, DG ने तैयार की DPC लिस्ट

Published: Sun, 29 Nov 2026 10:45 PM (IST)

प्रांतीय चिकित्सा सेवा के डॉक्टरों के लिए विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की सूची अंतिम रूप दे दी गई है। इससे लेवल एक से पांच तक के करीब 5000 डॉक्टरों को पदोन्नति का लाभ मिलेगा।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. महानिदेशालय ने प्रांतीय चिकित्सा सेवा डॉक्टरों की डीपीसी सूची अंतिम की।

  2. करीब 5000 डॉक्टरों को लेवल एक से पांच तक पदोन्नति मिलेगी।

  3. पदोन्नति के लिए तीन वर्षों से इंतजार कर रहे थे डॉक्टर।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रांतीय चिकित्सा सेवा के डॉक्टरों को जल्द प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। महानिदेशालय ने विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की सूची फाइनल कर दी है। माना जा रहा है कि सोमवार को यह सूची महानिदेशक डॉ. पवन कुमार की तरफ से प्रमुख सचिव वी हेकाली झिमोमी को सौंप दी जाएगी।

पीएमएस संघ के महासचिव डॉ. शरद वैश्य के मुताबिक पिछले तीन वर्षों से डॉक्टरों को पदोन्नति का इंतजार है। ऐसे में डीपीसी के मुताबिक प्रमोशन हुआ तो लेवल एक से लेकर लेवल पांच तक के करीब पांच हजार डॉक्टरों को इसका फायदा मिलेगा। वहीं, डेंटल संवर्ग के स्पेशल अश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन की सूची भी लगभग फाइनल हो गई है।

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ ने दिया था ज्ञापन

महानिदेशालय सूत्रों के मुताबिक इसे अगले सप्ताह शासन को भेजे जाने की उम्मीद है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव वी. हेकाली झिमोमी को पिछले सप्ताह ही प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की तरफ से डीपीसी में हो रही देरी को लेकर ज्ञापन सौंपा गया था।

पदोन्नति के साथ ही सोमवार को सेवा नियमावली 2000 में संशोधन की कवायद भी आगे बढ़ने की उम्मीद है। इसे लेकर भी महानिदेशक से रिपोर्ट तलब की गई थी। पीएमएस संघ के अध्यक्ष डॉ. यशवीर सिंह के मुताबिक इस नियमावली के चलते सैकड़ों डॉक्टरों की पदोन्नति रुकी हुई थी।

यह भी पढ़ें- ई-केसीसी आवेदन में उत्तर प्रदेश बना नंबर-1, किसानों को घर बैठे मिल रहा कृषि लोन का लाभ

यह भी पढ़ें- 37 साल में गीडा बना पूर्वांचल का इकोनॉमिक सेंटर, गोरखपुर में लग रहीं बड़ी फैक्ट्रियां; 17650 करोड़ से बदलेगी तस्वीर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।