विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ई-केसीसी आवेदन में उत्तर प्रदेश बना नंबर-1, किसानों को घर बैठे मिल रहा कृषि लोन का लाभ

Published: Sun, 29 Nov 2026 10:24 PM (GMT+05:30)

उत्तर प्रदेश डिजिटल किसान क्रेडिट कार्ड (ई-केसीसी) आवेदन में देश में पहले स्थान पर आ गया है, जहां 1.23 लाख से अधिक आवेदन हुए हैं।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. उत्तर प्रदेश ई-केसीसी आवेदन में देश में पहले स्थान पर।

  2. किसान घर बैठे ऑनलाइन कृषि ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  3. छोटे और सीमांत किसानों को औपचारिक बैंकिंग से जोड़ा जा रहा है।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। किसानों को कृषि ऋण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए शुरू की गई डिजिटल किसान क्रेडिट कार्ड (ई-केसीसी) व्यवस्था में उत्तर प्रदेश ने देश में पहला स्थान हासिल किया है। देशभर में अब तक करीब 3.50 लाख आवेदन हुए हैं। इसमें अकेले उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी एक लाख 23 हजार से अधिक है।

आवेदनों के मामले में कर्नाटक करीब 98 हजार के साथ दूसरे और हरियाणा लगभग 42 हजार आवेदनों के साथ तीसरे स्थान पर है। खास बात यह है कि नौ महीने में सवा लाख आवेदन का आंकड़ा पार करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है।

किसानों को मिल रही ऑनलाइन आवेदन की सुविधा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फरवरी में नाबार्ड की ओर से संचालित इस डिजिटल सुविधा की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य किसानों को बैंक शाखाओं के चक्कर लगाए बिना किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन की सुविधा देना है।

घर बैठे ले सकेंगे कृषि लोन

अब किसान ई-केसीसी पोर्टल या मोबाइल एप के जरिये घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। इससे आवेदन और दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया आसान हुई है। खासकर छोटे और सीमांत किसानों को इसका लाभ मिल रहा है।

डिजिटल केसीसी के जरिये किसानों को औपचारिक बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने और खेती की जरूरतों के लिए कृषि ऋण तक उनकी पहुंच आसान बनाने का प्रयास किया जा रहा है। किसान https://ekcc.nabard.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 37 साल में गीडा बना पूर्वांचल का इकोनॉमिक सेंटर, गोरखपुर में लग रहीं बड़ी फैक्ट्रियां; 17650 करोड़ से बदलेगी तस्वीर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।