UP गोमती रिवर फ्रंट घोटाला : फ्रांस से मंगवाया गया था महंगा फव्वारा, CBI की FIR इन अफसरों व फर्मों के नाम...
UP Gomti River Front Scam उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के शासनकाल की 1500 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी गोमती रिवरफ्रंट परियोजना से जुड़े करीब 407 करोड़ रुपये के और कामों में घपला पकड़ा गया है। सीबीआइ की जांच में अधिकारियों व फर्म संचालकोंं के बीच साठगांठ की पोल खुली है।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के शासनकाल की 1500 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी गोमती रिवरफ्रंट परियोजना से जुड़े करीब 407 करोड़ रुपये के और कामों में घपला पकड़ा गया है। सीबीआइ की जांच में अधिकारियों व फर्म संचालकोंं के बीच साठगांठ की पोल खुली है। रिवरफ्रंट में फ्रांस से बिना अनुमति के लाखों रुपये का फव्वारा भी मंगवाया गया था। सीबीआइ जांच में पता चला कि सिंचाई विभाग के तत्कालीन अधीक्षण अभियंता रूप सिंह यादव व एसएन शर्मा ने खुद ही फ्रांस की एक कंपनी को म्यूजिकल फव्वारा लगाने का काम दे दिया था।
सूत्रों का कहना है कि रूप सिंह ने सीधे फ्रांस की कंपनी एक्वाटिक शो को पत्र लिख दिया था और उन्हें टेंडर में शामिल होने के लिए लखनऊ आमंत्रित किया था। इस टेंडर को लेकर भी कोई निविदा जारी किए बिना ही सीधे कंपनी को काम दे दिया गया था। बताया गया कि जिन 661 कामों की जांच की गई, उनमें करीब 600 काम बिना टेंडर के सीधे कोटेशन पर दे दिए गए थे। सामने आया है कि कामों के आवंटन के लिए फर्जी अखबार तक छपवाए गए थे, जिनकी प्रति फाइलों में लगा दी जाती थी। जिससे साबित किया जा सके कि संबंधित काम का टेंडर अखबारों में प्रकाशित कराया जा चुका है।
बता दें कि सीबीआइ लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच ने 407 करोड़ रुपये के 661 कार्यों की आरंभिक जांच के बाद रिवरफ्रंट घोटाले में सिंचाई विभाग के 16 तत्कालीन अधिकारियों व कर्मियों समेत कुल 189 आरोपितों के विरुद्ध दूसरी एफआइआर दर्ज की है। आपराधिक षड्यंत्र व धोखाधड़ी की धाराओं में दर्ज एफआइआर में निजी फर्म संचालकों, ठेकेदारों व अन्य लोगों के नाम भी शामिल हैं। जांच में सामने आया है कि अधिकारियों की मदद से नियमों को दरकिनार कर निजी फर्मों को अधिक कीमत पर काम दिए गए थे। इस घोटाले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी कर रहा है।
सीबीआइ ने दो जुलाई को यह केस दर्ज करने के बाद सोमवार को आरोपितों के उत्तर प्रदेश समेत तीन राज्यों के 15 जिलों में स्थित 42 ठिकानों पर छापेमारी की। इनमें गोरखपुर में राप्तीनगर कालोनी स्थित भाजपा विधायक राकेश सिंह बघेल का आवास भी शामिल है। विधायक का छोटा भाई अखिलेश सिंह भी सीबीआइ की एफआइआर में नामजद आरोपित है। अखिलेश की फर्म रिशू कंस्ट्रक्शन ने भी रिवरफ्रंट में काम किया था। सीबीआइ ने सबसे अधिक लखनऊ स्थित 25 ठिकानों पर छानबीन की। जबकि, राजस्थान के अलवर व कोलकाता स्थित दो स्थानों पर भी छापा मारा। लखनऊ, गाजियाबाद, रायबरेली, सीतापुर, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, गोरखपुर, आगरा, बुलंदशहर, एटा, मुरादाबाद, मेरठ व इटावा समेत सूबे के 13 जिलों में छापेमारी के दौरान घोटाले से जुड़े कई अहम दस्तावेज, लैपटाप व अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण बरामद किए गए हैं।
ईडी ने अटैच की थी संपत्ति : प्रदवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच के बाद जुलाई 2019 में रिवरफ्रंट घोटाले के आरोपित रुप सिंह यादव, अनिल यादव व एसएन शर्मा की करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति भी अटैच की थी। वहीं सीबीआइ भी छह आरोपितों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।
ये अधिकारी हैं नामजद
- शिवमंगल यादव, अधीक्षण अभियंता।
- श्रीप्रकाश, प्रमुख सहासक।
- जगवाल सिंह, प्रमुख सहायक।
- रूप सिंह यादव, अधीक्षण अभियंता।
- सुशील कुमार यादव, सहायक अभियंता।
- मनोज यादव, कनिष्ठ सहायक।
- एसएन शर्मा, चीफ इंजीनियर।
- अखिल रमन, अधीक्षण अभियंता।
- राजकुमार यादव, कनिष्ठ सहायक।
- ओम वर्मा, चीफ इंजीनियर।
- काजिम अली, चीफ इंजीनियर।
- जीपन राम यादव, अधीक्षण अभियंता।
- सुरेन्द्र कुमार पाल, अधीक्षण अभियंता।
- अरविंद सिंह यादव, अधिशासी अभियंता।
एफआइआर में इन फर्मों व ठेकेदारों के नाम
- जिशान अली खान, पार्टनर एक्यू कंस्ट्रक्शन लखीमपुर खीरी।
- मु.आसिफ खान, संचालक तारी कंस्ट्रक्शन लखीमपुर खीरी।
- सुनीता यादव, संचालक ग्लोबल कंस्ट्रक्शन मैनपुरी।
- तुरसन पाल सिंह, मैनपुरी।
- हरपाल सिंह, सिंह कांट्रेक्टर लखीमपुर खीरी।
- स्वामी दयाल, संचालक स्वामी दयाल फर्म बाराबंकी।
- रामसेवक गुप्ता, संचालक रामसेवक फर्म हरदोई।
- राजेंद्र कुमार यादव, पार्टनर आयुष बिल्डर्स लखनऊ।
- आयुष बिल्डर्स, लखनऊ।
- विनीत सिंह, संचालक विनीज ट्रेडिंग कंपनी लखनऊ।
- आशुतोष कुमार सिंह चौहान, मालिक आशुतोष कुमार सिंह फर्म हरदोई।
- अब्दुल शहाब खान, जेड कंस्ट्रक्शंस लखीमपुर।
- संत प्रसाद, पार्टनर शिव कंस्ट्रक्शंस एंड सप्लायर बाराबंकी।
- शिव कंस्ट्रक्शंस एंड सप्लायर्स।
- सुनील कुमार अग्रवाल, पार्टनर निखिल एंड कंपनी आगरा।
- निखिल एंड कंपनी, आगरा।
- बिंदु कुमार मिश्रा, संचालक मां वैष्णो कंस्ट्रक्शन कंपनी गोरखपुर।
- अशोक कुमार त्रिपाठी, मैसर्स मां वैष्णो कंस्ट्रक्शन कंपनी गोरखपुर।
- बांके बिहारी गोयल, पार्टनर बीबी गोयल फर्म आगरा।
- बीबी गोयल फर्म, आगरा।
- संतोष कुमार यादव, संचालक संतोष कुमार यादव फर्म कासगंज।
- राकेश भाटी, पार्टनर, राकेश भाटी एसोसिएट्स बुलंदशहर।
- अशोक भाटी, पार्टनर राकेश भाटी एसोसिएट्स बुलंदशहर।
- आलोक यादव, मालिक ऋषभ कंस्ट्रक्शन लखनऊ।
- सियाराम यादव, संचालक सिया राम यादव फर्म लखनऊ।
- मेसर्स अरविंद कुमार सिंह, सिद्धार्थनगर।
- नौशाद अली, संचालक अवध नौशाद अली फर्म लखनऊ।
- पृथ्वी पाल, संचालक पृथ्वी पाल फर्म बाराबंकी।
- हयात उमर खान, संचालक हयात उमर खान मार्केटिंग डीलर फलेक्सीअफ इंटरनेशनल लिमिटेड लखनऊ।
- विवेक चोपड़ा, पार्टनर नंदा एंड कोय लखनऊ।
- नंदा एंड कोय फर्म लखनऊ।
- पंकज रघुवंशी, अधकिृत व्यक्ति सिंह ट्रेडर्स गोरखपुर।
- सिंह ट्रेडर्स, गोरखपुर।
- गणपति पी. कदियापुलंका, मालिक सत्य नारायण नर्सरी गार्डन कदियाम आंध्र प्रदेश।
- ब्राडवेज बिजनेस साल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, हरियाणा।
- अमित जायसवाल, निदेशक मेहताब बिल्डिंग सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ।
- कुमार नितेश रंजन, निदेशक मेहताब बिल्डिंग सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ।
- मेहताब बिल्डिंग सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड, लखनऊ।
- संजय श्रीवास्तव उर्फ नलिन, संचालक प्रगति साल्यूशंस एडवरटाइजिंग मीडिया लखनऊ।
- दीपेंद्र सिंह, संचालक डायरेक्ट कम्युनिकेशन लखनऊ।
- श्यामा कंस्ट्रक्शन, संचालक राम दुलारे आगरा।
- अर्जुन सिंह रावत, पार्टनर रावत एसोसिएट्स बुलंदशहर।
- ब्रजेन्द्र बहादुर सिंह, संचालक विश्वनाथ ट्रेडर्स लखनऊ।
- पुनीत अग्रवाल, पार्टनर गोवर्धन एसोसिएट्स इटावा।
- मोहन गुप्ता, निदेशक हाईटेक कांपीटेंट बिल्डर्स अलवर (राजस्थान)।
- अजीत कुमार सिंह, मालिक मैसर्स अजीत कुमार सिंह मऊ।
- अंगेश कुमार सिंह, प्रबंध निदेशक अंगराज सिविल प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ।
- अलख कुमार सिंह, निदेशक अंगराज सिविल प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ।
- दिनेश कुमार सिंह, निदेशक अंगराज सिविल प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ।
- अंगराज सिविल प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ
- अंकुर अग्रवाल, संचालक अंकुर ट्रेडर्स लखनऊ।
- अशोक कुमार भाटी, संचालक अशोक कुमार भाटी फर्म बुलंदशहर।
- अमित यादव, निदेशक क्रासलैंड इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली।
- प्रमोद तिवारी, संचालक जय मां सिद्धिदात्री बिलटेक बाराबंकी।
- राघवेंद्र प्रताप सिंह, बाराबंकी।
- वीरसेन, संचालक वीरसैन ठेकेदार बागपत।
- राकेश भाटी, बुलंदशहर।
- संदीप आनंद, निदेशक जीएस. एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ।
- सत्येंद्र त्यागी, संचालक ग्रीन डेकोर गौतमबुद्धनगर।
- रजिया नवाज, संचालक नवाज इंफ्रास्ट्रक्चर लखनऊ।
- रबीउल इस्लाम, अधिकृत व्यक्ति नवाज इंफ्रास्ट्रक्चर लखनऊ।
- नागेंद्र कुमार सिंह, पार्टनर कसौन कंस्ट्रक्शन एटा।
- नीरज कुमार यादव, अधिकृत व्यक्ति श्रीराम कंस्ट्रक्शन मैनपुरी।
- रामनाथ सिंह यादव, मैनपुरी।
- हरि राम यादव, संचालक एचएच कंस्ट्रक्शन नोएडा।
- राहुल पांडे, पार्टनर एपी कंस्ट्रक्शन गाजियाबाद।
- एपी कंस्ट्रक्शन, पार्टनर राहुल पांडे गाजियाबाद।
- विनोद अग्रवाल,संचालक ईगल इंटरप्राइजेज लखनऊ।
- सुधीर कुमार शर्मा, पार्टनर अंकुर कंस्ट्रक्शन लखनऊ।
- रवि जैन, निदेशक आरके इंजिनियर्स सेल्स प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ।
- विक्रम अग्रवाल, संचालक एवीएस इंटरप्राइजेज लखनऊ।
- ट्रांसरेल लाइटिंग लिमिटेड गेमन इंडिया लिमिटेड मुंबई।
- अनुज अशोक अवस्थी, निदेशक लिटमस मारिन इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड मुंबई।
- कौशल कुमार वर्मा, संचालक जय बालाजी कंस्ट्रक्शन कंपनी लखनऊ।
- रज्जन सिंह, पार्टनर अंबुज इंटरप्राइजेज रायबरेली।
- रंजीत अकेला उर्फ रानू लखनऊ।
- कृष्ण कुमार गोयनका, निदेशक प्रीमियर वल्र्ड टेक्नोलाजी कोलकाता।
- एक्वाटिक शो, फ्रांस।
- विक्रम सिंह, निदेशक इनवायरो इंफ्राडेवलपर्स लखनऊ।
- सोहरात सिंह, संचालक सोहरात सिंह फर्म गोरखपुर।
- एजाज अहमद, पार्टनर शबनम कंस्ट्रक्शन बांदा।
- संजेश यादव, संचालक संजेश यादव फर्म एटा।
- जनप्रिय सिंह, संचालक जनप्रिय सिंह फर्म बुलंदशहर।
- अखिलेश कुमार सिंह, संचालक रिशु कंस्ट्रक्शन अनमोल एसोसिएट्स लखनऊ।
- संतोष कुमार मिश्रा, संचालक साईं कृपा एसोसिएट्स वाराणसी।
- पंकज गोयल, संचालक राज इलेक्ट्रिकल्स बुलंदशहर।
- नितिन गुप्ता, पार्टनर अन्नपूर्णा ट्रेडिंग कंपनी आगरा।
- अन्नपूर्णा ट्रेडिंग कंपनी आगरा।
- प्रमोद कुमार सक्सेना, संचालक पीके सक्सेना फर्म मुरादाबाद।
- संजय सिंह, संचालक भोजपुर कंस्ट्रक्शन लखनऊ।
- दीपक कुमार, संचालक दीपक कुमार फर्म बुलंदशहर।
- अनूप कुमार सिंह, पार्टनर कल्याणीराज कंस्ट्रक्शन सीतापुर।
- अजय शर्मा, संचालक अजय शर्मा फर्म गाजियाबाद।
- राजकुमार, निदेशक क्लेसन इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ।
- हरपाल सिंह चौधरी, सीईओ वैदिक प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड मेरठ।
- गौरव चौधरी, निदेशक वैदिक प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड मेरठ।
- इंदर सिंह यादव, संचालक इंदर सिंह एंड कंपनी नोएडा।
- हर्षवर्धन, संचालक रायल इंटरप्राइजेज लखनऊ।
- प्रवीण कुमार, पार्टनर प्लूमल एग्रो दिल्ली।
- खतीब अहमद खान, निदेशक एनसीआर क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली।
- राणा नागेश प्रताप सिंह, संचालक जयशक्ति ट्रेडर्स बस्ती।
- ओम प्रकाश यादव, संचालक ओम कंस्ट्रक्शन लखनऊ।
- अभिषेक सिंह, संचालक सुप्रीम मार्बल इंडस्ट्रीज लखनऊ।
- आशीष कुमार सिंह, संचालक आशीष कुमार फर्म रायबरेली।
- आलोक कुमार राणा, संचालक राणा इंटरप्राइजेज गाजियाबाद।
- मु.अशफाक, पार्टनर रिमझिम कंस्ट्रक्शन लखनऊ।
- मु. अल्ताफ, पार्टनर रिमझिम कंस्ट्रक्शन लखनऊ।
- मु. मुश्ताक, पार्टनर रिमझिम कंस्ट्रक्शन लखनऊ।
- मनोज श्रीवास्तव, पार्टनर आरआर इंटरप्राइजेज लखनऊ।
- राजीव गौड़, पार्टनर आरआर इंटरप्राइजेज दिल्ली।
- आरआर इंटरप्राइजेज, दिल्ली।
- गौरव अग्रवाल, निदेशक फाच्यूना फाउंडेशन इंजीनियर्स एंड कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ।
- राम मनोहर सिंह, संचालक प्रभाकर बिलटेक लखनऊ।
- कुंवर पाल सिंह, संचालक कुंवर पाल सिंह फर्म बुलंदशहर।
- अशोक कुमार भाटी, पार्टनर ओम कांट्रेक्टर बुलंदशहर।
- भामर सिंह, संचालक भामर सिंह फर्म अलीगढ़।
- सुभाष कुमार, संचालक सुभाष कुमार फर्म बाराबंकी
- अरुण कुमार, संचालक अरुण कुमार फर्म बुलंदशहर।
- अरविंद कुमार, संचालक अरविंद कुमार फर्म बुलंदशहर।
- मुजीब खान, संचालक एमके बिल्डर्स लखनऊ।
- गुरुनाम सिंह, संचालक गुरुनाम सिंह फर्म लखीमपुर।
- उमेश प्रसाद यादव, निदेशक यूकेएस इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली।
- परशुराम सिंह, संचालक अभय ट्रेडर्स बस्ती।
- बृजेश कुमार सिंह, संचालक ब्रजेश कुमार सिंह फर्म रायबरेली।
- अरुण कुमार सिंह, पार्टनर बालाजी इंटरप्राइजेज लखनऊ।
- चरणजीत सिंह, निदेशक ज्योति बुलटेक प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली।
- आशुतोष दुबे, पार्टनर राज कंस्ट्रक्शन औरैया।
- राजेश पोद्दार, संचालक तुषार इलेक्ट्रिकल लखनऊ।
- ओम प्रकाश सिंह, संचालक प्रथम इंटरप्राइजेज लखनऊ।
- रवि प्रकाश सिंह, संचालक पाटेश्वरी प्रसाद फर्म संतकबीरनगर।
- ऋषभ ठाकुर, पार्टनर फ्रेंड्स इलेक्ट्रिकल लखनऊ।
- दिनेश सिंह, अधिकृत व्यक्ति जनता मशीनरी स्टोर्स कासगंज।
- अभिलाष सिंह, संचालक जनता मशीनरी स्टोर्स कासगंज।
- ओम प्रकाश तिवारी, संचालक रिलायबल टेस्ट हाउस लखनऊ।
- संतोष कुमार श्रीवास्तव, संचालक श्रीवास्तव कंस्ट्रक्शन लखनऊ।
- वेद पाल, संचालक शिवा इंटरप्राइजेज बुलंदशहर।
- सुरेश चंद्र शुक्ला, संचालक सुरेश चंद्र फर्म बाराबंकी।
- मुकेश चंद्र यादव, संचालक मुकेश चंद्र यादव फर्म फर्रुखाबाद।
- दविंदर सिंह बग्गा, संचालक पैराडाइज सप्लायर्स एंड कांट्रेक्टर लखनऊ।
- बृजेश कुमार सिंह, सुपरवाइजर मां वैष्णो डेवलपर्स लखनऊ।
- यशवंत सिंह, संचालक यशवंत सिंह कांट्रेक्टर बस्ती।
- नन्हके, संचालक सदगुरु ट्रेडर्स लखनऊ।
- सुरेंद्र प्रताप सिंह, संचालक सुरेंद्र इलेक्ट्रिकल्स लखनऊ।
- राजेश कुमार, संचालक राजेश कुमार फर्म लखनऊ।
- रविंद्र शंकर, अधकिृत व्यक्ति आरएस ट्रेडर्स लखनऊ।
- आरएस ट्रेडर्स लखनऊ।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।