यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
AI Pragya Portal: यूपी सरकार का बड़ा कदम, सभी को मिलेगी ये स्पेशल ट्रेनिंग; वो भी बिल्कुल फ्री
उत्तर प्रदेश में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सीखना और आसान होगा। एआई प्रज्ञा पोर्टल के माध्यम से 10 लाख लोग मुफ्त ...और पढ़ें

HighLights
- 10 लाख लोगों को मुफ्त एआई प्रशिक्षण
- एआई प्रज्ञा पोर्टल से प्रशिक्षण
- एचसीएल, माइक्रोसॉफ्ट का सहयोग
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) सीखना और भी आसान होगा। ''एआइ प्रज्ञा'' पोर्टल के माध्यम से उत्तर प्रदेश के 10 लाख लोग निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इस योजना का उद्देश्य आम नागरिकों को एआइ जैसी उन्नत तकनीक से जोड़ना है, ताकि वे रोजगार के नए अवसर हासिल कर सकें और अपने कार्यों को अधिक प्रभावी बना सकें।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राज्य सरकार द्वारा एचसीएल, माइक्रोसाफ्ट, आईबीएम, इंटेल, वाधवानी फाउंडेशन और वन मिलियन फार वन बिलियन जैसी नामी तकनीकी कंपनियों के सहयोग से संचालित किया जाएगा। इसमें सरकारी कर्मचारी, शिक्षक, छात्र, चिकित्सक, किसान और ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को शामिल किया जाएगा।
कोर्स में क्या-क्या शामिल?
कोर्स में एआइ का परिचय, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स, टूल्स का प्रयोग और क्षेत्रवार विशेष ट्रेनिंग शामिल है। किसान फसल प्रबंधन और कीट नियंत्रण में, विद्यार्थी पढ़ने में, शिक्षक पढ़ाने के तरीके में, और डाक्टर स्वास्थ्य सेवाओं में एआइ का उपयोग सीख सकेंगे।
इच्छुक एआइ प्रज्ञा पोर्टल पर आनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। उन्हें वीडियो, प्रैक्टिकल और इंटरेक्टिव टूल्स के जरिए चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण दिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में यह सुविधा ग्राम पंचायत और जन सेवा केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।