Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न; यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कह दी बड़ी बात, 'इसलिए दे रहे भारत रत्न'

    Updated: Sat, 03 Feb 2024 02:19 PM (IST)

    UP News समाजवादी पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है। अखिलेश ने कहा कि वे एक बार फिर कह रहे हैं भाजपा अपने सभी सांसदों के टिकट काटने जा रही है। एक सांसद को छोड़कर सबके टिकट कट रहे हैं। जिनका टिकट नहीं कट रहा है वाे भी अपनी सीट बदलना चाहते हैं।

    Hero Image
    UP News: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला हमला।

    एजेंसी, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर से भाजपा पर हमला बोला है। सभी सांसदों की टिकट कटने जा रही है। जो एक सांसद सीट बदलना चाहते हैं। इस परिस्थति में जिन्हें राजनीति करनी होगी, तो क्या सीट जीतेंगे। इसलिए जानबूझकर उन्हें दूसरों की चिंता ज्यादा है जबकि उन्हें अपनी चिंता करनी चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत रत्न देने पर कही ये बात

    भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा पर समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव का कहना है कि यह सम्मान (भारत रत्न) वे अपना वोट बचाने के लिए दे रहे हैं। वोट को बांधने के लिए दिया जा रहा है। इंडिया गठबंधन पर कहा कि गठबंधन होगा और सीट का बंटबारा जल्दी हो ये कोशिश होगी। कहा कि सीट और जीत इसी आधार पर आगे बढ़ेंगे।