विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेकरी उत्पादों में मिलावट-भ्रामक दावों पर होगी कार्रवाई, उत्तर प्रदेश में खाद्य सुरक्षा विभाग ने की सख्ती

Published: Tue, 17 Nov 2026 07:38 PM (IST)

खाद्य सुरक्षा विभाग उत्तर प्रदेश में बेकरी उत्पादों में मिलावट, प्रतिबंधित रसायनों और भ्रामक दावों पर सख्त कार्रवाई करेगा।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. बेकरी उत्पादों में मिलावट, भ्रामक दावों पर होगी कार्रवाई।

  2. होल व्हीट, मल्टीग्रेन ब्रेड के लिए नए मानक तय।

  3. कैफे, दुकानों के लाइसेंस और रिकॉर्ड की होगी जांच।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। ब्रेड, बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, चाकलेट और कैंडी जैसे बेकरी उत्पादों में मिलावट, प्रतिबंधित रंगों और रसायनों के इस्तेमाल तथा भ्रामक दावों पर खाद्य सुरक्षा विभाग कार्रवाई करेगा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने निर्माण से लेकर भंडारण, परिवहन और बिक्री तक के मानक तय कर दिए हैं। कैफे और दुकानों के काउंटर पर रखे खुले उत्पाद भी जांच के दायरे में होंगे।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की आयुक्त डॉ. रोशन जैकब ने बताया कि दूध, कस्टर्ड और पेस्ट्री फिलिंग जैसे जल्दी खराब होने वाले उत्पादों के लिए कोल्ड चेन बनाए रखना अनिवार्य किया गया है।

सात दिन से कम शेल्फ लाइफ वाले उत्पादों पर उपयोग की अंतिम तिथि अंकित करनी होगी। रोडामिन बी, मेटानिल येलो और सुडान डाई जैसे औद्योगिक रंगों के साथ पोटैशियम ब्रोमेट, पोटैशियम आयोडेट, फार्मेलिन, बोरिक एसिड और सैलिसिलिक एसिड का इस्तेमाल प्रतिबंधित है।

संबंधित सामग्री की निर्धारित मात्रा होना जरूरी

ब्रेड के नाम पर भ्रामक बिक्री करने पर भी कार्रवाई होगी। होल व्हीट ब्रेड में कुल आटे का कम से कम 75 प्रतिशत साबुत गेहूं का आटा, मल्टीग्रेन ब्रेड में 20 प्रतिशत अन्य अनुमन्य अनाज और मिल्क ब्रेड में छह प्रतिशत दूध के ठोस पदार्थ होने चाहिए। ओट, ब्रान, हनी और फ्रूट ब्रेड में भी संबंधित सामग्री की निर्धारित मात्रा होना जरूरी है।

पैकेट पर सामग्री की सूची, एलर्जेन संबंधी जानकारी, पोषण विवरण, बैच नंबर, निर्माण एवं समाप्ति तिथि और 14 अंकों का एफएसएसएआइ लाइसेंस नंबर देना अनिवार्य होगा। कैफे में दूध को उचित तापमान पर रखना, सुरक्षित पेयजल का इस्तेमाल और उपकरणों की नियमित सफाई जरूरी होगी।

पूरा ब्योरा कराना होगा उपलब्ध

कारोबारियों को लाइसेंस, कच्चे माल की खरीद के बिल, आपूर्तिकर्ताओं का विवरण, बैच, रेसिपी और शेल्फ लाइफ का रिकार्ड रखना होगा। कर्मचारियों के मेडिकल रिकार्ड, पेयजल जांच रिपोर्ट, कीट नियंत्रण और तापमान संबंधी दस्तावेजों की भी जांच होगी। असुरक्षित उत्पाद मिलने पर उसे बाजार से वापस मंगाने की व्यवस्था और वितरण का पूरा ब्योरा उपलब्ध कराना होगा।

यह भी पढ़ें- ‘विकसित UP 2047’: दुनिया के टॉप-100 शहरों की लिस्ट में शामिल होंगे उत्तर प्रदेश के तीन शहर, लखनऊ बनेगा मॉडल महानगर

यह भी पढ़ें- लखनऊ में महिला को बच्चा चोर बता उल्टा लटकाकर पीटने का आरोप, चौकी प्रभारी भी लाइन हाजिर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।