Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इलेक्‍ट्र‍िक कार चलाने वालों के ल‍िए खास खबर, लखनऊ में खुला यूपी का पहला फास्‍ट चार्ज‍िंंग स्‍टेशन

    By Anurag GuptaEdited By:
    Updated: Sat, 13 Aug 2022 08:49 PM (IST)

    Electric Vehicle Charging Stetion लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में इंडियन आयल ने अपना पहला फास्ट चार्जिंग इलेक्‍ट्र‍िक चार्ज‍िंंग स्‍टेशन शुरू कर दिया है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    Electric Vehicle Charging Stetion: इंडियन आयल ने खोला फास्ट चार्जिंग इलेक्टिक वाहन स्टेशन।

    लखनऊ, जागरण संवाददाता। अगर आप इलेक्‍ट्रान‍िक वाहन रखते हैं और चार्ज‍िंंग को लेकर परेशान है तो अब आपको इसके लि‍ए भटकना नहीं पडे़गा। इंडियन आयल ने राजधानी के आशियाना क्षेत्र में पहला फास्ट चार्जिंग इलेक्‍ट्र‍िक चार्ज‍िंंग स्‍टेशन शुरू कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यूपी में यह ऐसा पहला स्टेशन है, जहां पर तीस केवी बैटरी वाली कार महज एक घंटे में चार्ज हो जाएगी। इससे समय की काफी बचत होगी। इसको चार्ज करने में लगभग तीन सौ रुपये का खर्च आएगा। वहीं एक बार चार्ज होने के बाद कार ढाई सौ से पौने तीन सौ किलोमीटर तक चलेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंडियन आयल ने वैकल्पिक ईंधन को बढ़ावा देने के अपने प्रयासों में ईवी स्टेशन शुरू करने के लिए टाटा पावर के साथ सहयोग किया है। पायलट आधार पर पहली ईवी चार्जिंग सुविधा का उद्घाटन आज इंडियनऑयल के मेसर्स इंद्रा ऑटोमोबाइल्स, आशियाना, लखनऊ में विज्ञान कुमार, ईडी (खुदरा बिक्री एन एंड ई) द्वारा किया गया। यह यूपी में अपनी तरह की पहला स्टेशन है जि‍समें फास्ट चार्जिंग क्षमता के साथ 25 किलोवाट का सेटअप शामिल है।

    टाटा पावर ईज़ी चार्ज ऐप के माध्यम से उपलब्धता और भुगतान की प्री-बुकिंग पहले करनी होगी। कंपनी का दावा है कि‍ यूपी के चुनिंदा शहरों में अभी तक जो भी स्टेशन खुले हैं वह दस कि‍लोवाट से भी कम क्षमता के हैं, जहां बैट्री चार्ज होने में चार से पांच घंटे तक लगते हैं।

    लखनऊ में अभी तक यहां है चार्ज‍िंग की सुव‍िधा 

    • चार्ज‍िंंग स्‍टेशन                                             अवध‍ि 
    • तेजस फ‍िल‍िंग स्‍टेशन , कुर्सी रोड                   - चार घंटे
    • एनवीआर, ब‍िजनौर                                     - आठ घंटे
    • इंद‍िरा आटोमोबाइल, आश‍ियाना                    - एक घंटे
    • चंद्रमा केएसके, जैतीखेड़ा                            - आठ घंटे
    • श्री मालती केएसके, गोव‍िंदपुर, मोहनलालगंज  - आठ घंटे

    यूपी के इन ज‍िलों में है चार्ज‍िंंग की सुव‍िधा 

    • फतेहपुर, हमीरपुर, जालौन, कानपुर देहात, कानपुर नगर, महोबा, झांसी, ललितपुर, कानपुर
    • सिद्धार्थनगर, देवरिया, गोरखपुर, महाराजगंज और कुशीनगर
    • वाराणसी, आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, भदोही 
    • इलाहाबाद, मिर्जापुर, बांदा, सोनभद्र, प्रतापगढ़, चित्रकूट, सुल्तानपुर, अमेठी, अंबेडकर नगर इलाहाबाद