Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Exit Polls Result: यूपी के पहले एग्जिट पोल में इस पार्टी को मिल रही जबरदस्त जीत, बसपा का खाता खुलना मुश्किल

    Updated: Sat, 01 Jun 2024 06:52 PM (IST)

    अठारहवीं लोकसभा का चुनावी शोर आज समाप्त हो गया। इसके साथ ही एग्जिट पोल के शोर ने जोर पकड़ लिया है। अलग-अलग एजेंसियों के मुताबिक भाजपा को ही बढ़त मिलती दिख रही है। रिपब्लिक भारत के सर्वे में भाजपा को यूपी में 69 से 74 सीटें मिल रही हैं। वहीं इंडी गठबंधन को 6 से 11 सीटें मिल रही हैं। हालांकि रिपब्लिक भारत के सर्वे में बसपा अभी शून्य है।

    Hero Image
    UP Exit Polls Result: रिपब्लिक भारत के सर्वे में भाजपा को 69 प्लस।

    डिजिटल डेस्क, लखनऊ। अठारहवीं लोकसभा का चुनावी शोर आज समाप्त हो गया। इसके साथ ही एग्जिट पोल के शोर ने जोर पकड़ लिया है। अलग-अलग एजेंसियों के मुताबिक, भाजपा को ही बढ़त मिलती दिख रही है। रिपब्लिक भारत के सर्वे में भाजपा को यूपी में 69 से 74 सीटें मिल रही हैं। वहीं, इंडी गठबंधन को 6 से 11 सीटें मिल रही हैं। हालांकि, रिपब्लिक भारत के सर्वे में बसपा अभी शून्य है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रिपब्लिक भारत के सर्वे के अनुसार, पूरे देश में भाजपा को 353 से 368 सीटें मिल रही हैं। इंडी गठबंधन को 118 से 133 सीटें मिल रही हैं। इस सर्वे के अनुसार, अन्य दलों का खाता नहीं खुलने का अनुमान जताया है।

    वहीं, रिपब्लिक भारत के अनुसार, बिहार में NDA को 32 से 37 सीटें मिल रही हैं और इंडी गठबंधन को 02-07 सीटें मिल रही हैं। अन्य को 1 सीट दी है। वहीं, राजधानी दिल्ली में भाजपा को 5 से 7 और इंडी गठबंधन को दो सीटें मिल सकती हैं। उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भाजपा जीत सकती है।