Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Exit Poll 2022: उत्तर प्रदेश में फिर से भाजपा सरकार बनने का अनुमान, सपा को लग सकता तगड़ा झटका

    By Umesh TiwariEdited By:
    Updated: Tue, 08 Mar 2022 06:43 AM (IST)

    UP Election Exit Poll Result 2022 उत्तर प्रदेश में अंतिम चरण का मतदान खत्म होते ही एक्जिट पोल आ गए। कुछ सर्वे भाजपा के 300 पार के दावे का भी समर्थन करते दिखे। हर तरह से यह जीत बहुत बड़ी होगी क्योंकि यहां अरसे से कोई सरकार दोबारा नहीं जीती।

    Hero Image
    यूपी एग्जिट पोल 2022 के नतीजे :

    लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश करीब तीन दशक पुरानी राजनीतिक परंपरा को तोड़ते हुए लगातार दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता सौंपने को तैयार है। सोमवार को उत्तर प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण के लिए मतदान संपन्न होते ही आए एक्जिट पोल कुछ ऐसी ही तस्वीर दिखा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में अभी जिन एजेंसियों के एग्जिट पोल आए हैं उनकी मानें तो भाजपा की सरकार फिर से बनती दिख रही है। सभी एग्जिट पोल के आंकड़ों का औसत निकालने पर यूपी में फिर से योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनते दिख रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजनीतिक रूप से अहम उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार विपक्षी खेमे में नया प्रयोग हुआ। कोविड से लेकर किसान आंदोलन तक उत्तर प्रदेश को राजनीतिक अखाड़ा भी बनाया गया। हालांकि सात चरणों के बाद जारी हुए एक्जिट पोल की मानें तो विपक्षी दांव नहीं चल पाया। सभी सर्वे एजेंसियां भाजपा को बहुमत दे रही हैं। औसतन भाजपा को 403 में से 250 के आसपास सीटें दी गईं।

    कुछ सर्वे भाजपा के 300 पार के दावे का भी समर्थन करते दिखे। फिलहाल हर तरह से यह जीत बहुत बड़ी होगी, क्योंकि उत्तर प्रदेश में अरसे से कोई सरकार दोबारा नहीं जीती है। हालांकि सीटें कम हुईं तो भाजपा को विचार करना पड़ सकता है कि 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव और 2017 के विधानसभा चुनाव में मिले समर्थन के बाद अब समर्थन कम क्यों हुआ या समर्थकों का उत्साह क्यों कम हुआ। 2017 में भाजपा को साथी दलों समेत 325 सीटें मिली थीं।

    विभिन्न सर्वे एजेंसी के अनुमान

    • ईटीजी रिसर्च : भाजपा+ 230-245, सपा+ 150-165, कांग्रेस 2-6, बसपा 5-10
    • इंडिया न्यूज : भाजपा+ 222-260, सपा+ 135-165, कांग्रेस 1-3, बसपा 4-9
    • इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया : भाजपा+ 288-326, सपा+ 71-101, कांग्रेस 1-3, बसपा 1-9
    • न्यूज 24-टुडेज चाणक्या : भाजपा+ 294 (+-19), सपा+ 105 (+-19), कांग्रेस 1 (+-1), बसपा 2 (+-2)
    • न्यूज एक्स-पोलस्ट्रैट : भाजपा+ 211-225, सपा+ 146-160, कांग्रेस 4-6, बसपा 14-24
    • रिपब्लिक-पी मारक्यू : भाजपा+ 240, सपा+ 140, कांग्रेस 4, बसपा 17
    • टाइम्स नाउ-वीटो : भाजपा+ 225, सपा+ 151, कांग्रेस 9, बसपा 14
    • जी न्यूज-डिजाइन बाक्स्ड : भाजपा+ 223-248, सपा+ 138-157, कांग्रेस 4-9, बसपा 5-11

    comedy show banner
    comedy show banner