Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Election Result 2022:यूपी में हार के बाद अखिलेश का पहला बयान, दूर हो गया भाजपा का आधे से ज्यादा भ्रम

    UP Vidhan Sabha Election Result 2022 उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में छोटे दलों के साथ गठबंधन कर 403 सीट पर उतरने वाले अखिलेश यादव ने चुनाव परिणाम पर आज अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि दूर हो गया है भाजपा का भ्रम।

    By Dharmendra PandeyEdited By: Updated: Fri, 11 Mar 2022 10:51 AM (IST)
    Hero Image
    यूपी विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2022: अखिलेश यादव

    लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया आई है। इनकी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद ने तो कल हार को स्वीकार किया, लेकिन उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज जनता का धन्यवाद दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अखिलेश यादव ने शुक्रवार को एक ट्वीट किया। सपा के मुखिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी व मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद। हमने दिखा दिया है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है। अब भाजपा का यह घटाव निरंतर जारी रहेगा। उनका आधे से ज्यादा भ्रम और छलावा दूर हो गया है बाकी कुछ दिनों में हो जाएगा। जनहित का संघर्ष जीतेगा।

    समाजवादी पार्टी 18वीं विधानसभा के गठन के लिए सम्पन्न चुनाव में छोटे दलों के साथ गठबंधन कर मैदान में उतरी थी। इस बार समाजवादी पार्टी और गठबंधन को 403 में से 126 सीट मिली हैं। इसमें समाजवादी पार्टी को 111, राष्ट्रीय लोकदल को आठ, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को छह तथा अपना दल कमेरावादी को एक सीट मिली है। समाजवादी पार्टी को इस बार चुनाव में दो करोड़, 95 लाख, 27,999 यानी कुल मतदान का 32.05 प्रतिशत वोट मिले हैं।

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में दलों को मिले वोट तथा प्रतिशत 

    दल       प्रतिशत        कुल वोट

    भाजपा     41.30        3,80,35,980

    सपा       32.05        2़,95,27,999

    बसपा      12.88        1,18,66,820

    रालोद       2.86           26,30,168

    कांग्रेस       2.33           21,5,0936

    आप        0.38           3,47,190।

    इससे पहले कल अखिलेश यादव ने मतगणना से पहले कहा था कि इम्तिहान बाकी है अभी हौसलों का वक्त आ गया है अब 'फैसलों' का। मतगणना केंद्रों पर दिन-रात सतर्क और सचेत रूप से सक्रिय रहने के लिए सपा-गठबंधन के हर एक कार्यकर्ता, समर्थक, नेतागण, पदाधिकारी और शुभचितंक को हृदय से धन्यवाद। 'लोकतंत्र के सिपाही जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही लौटें।