Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SP Candidates List 2022: समाजवादी पार्टी ने जारी की 10 प्रत्याशियों की एक और लिस्‍ट, जानें- किसे कहां से मिला टिकट

    By Umesh TiwariEdited By:
    Updated: Tue, 08 Feb 2022 06:28 PM (IST)

    UP Vidhan Sabha Election 2022 समाजवादी पार्टी ने इससे पहले सोमवार को 24 और प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। इसी क्रम में मंगलवार को 10 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। इसके साथ ही सपा अब तक 321 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है।

    Hero Image
    UP Vidhan Sabha Election 2022: सपा ने 10 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

    लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए समाजवादी पार्टी (एसपी) ने मंगलवार को अपने प्रत्याशियों की एक और लिस्‍ट जारी की है। इस सूची में बस्‍ती, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, मऊ, बलिया और चंदौली की 10 विधानसभा सीटों के लिए उम्‍मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    समाजवादी पार्टी ने इससे पहले सोमवार को 24 और प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। इसी क्रम में मंगलवार को 10 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। इसके साथ ही सपा अब तक 321 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है।

    सपा की मंगलवार को जारी सूची के अनुसार बस्‍ती की रुधौली सीट से राजेन्‍द्र चौधरी, बस्‍ती सदर से महेन्‍द्र यादव, महराजगंज की फरेंदा सीट से परशुराम निषाद, कुशीनगर की तमकुहीराज सीट से उदय नारायण गुप्‍ता, कुशीनगर से राजेन्‍द्र प्रताप राव 'बंटी राव' को उम्‍मीदवार घोषित किया गया है। इसी प्रकार पार्टी ने देवरिया से पिंटू सैंथवार, देवरिया की बरहज सीट से विजय रावत, मऊ की मधुबन सीट से सुधाकर सिंह, बलिया की बैरिया सीट से जय प्रकाश अंचल और चंदौली की सैयदराजा सीट से मनोज सिंह डब्‍लू को उम्‍मीदवार घोषित किया है।

    सपा के प्रत्याशियों की सूची

    • क्रम संख्या : विधान सभा क्षेत्र : प्रत्याशी का नाम
    • 1. रुधौली : राजेंद्र चौधरी
    • 2. बस्ती सदर : महेंद्र यादव
    • 3. फरेंदा : परशुराम निषाद
    • 4. तमकुही राज : उदय नारायण गुप्ता
    • 5. कुशीनगर : राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी राव
    • 6. देवरिया : पिंटू सैंथवार
    • 7. बरहज : विजय रावत
    • 8. मधुबन : सुधाकर सिंह
    • 9. बैरिया : जय प्रकाश अंचल
    • 10. सैयदराजा : मनोज सिंह डब्लू