UP Election 2022: AIMIM ने 5 और प्रत्यशियों की जारी की 13वीं सूची, बलिया की फेफना सीट से बदला उम्मीदवार
UP Vidhan Sabha Election 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में एआइएमआइएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने 100 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है। पार्टी अब तक अपने 88 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अपने पांच और प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिये हैं। इनमें पार्टी ने बलिया की फेफना सीट से अपने पूर्व में घोषित प्रत्याशी को बदला है। पार्टी ने शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों की तेरहवीं सूची जारी की है। पार्टी अब तक अपने 88 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है।
एआइएमआइएम ने सिद्धार्थनगर की बांसी सीट से सई मुहम्मद को, महाराजगंज की महाराजगंज (सुरक्षित) सीट से जितेन्द्र को, महाराजगंज की पनियरा सीट से शमशाद को, देवरिया की सलेमपुर (सुरक्षित) सीट से भारत को तथा बलिया की फेफना सीट से मु.मेहताब को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। एआइएमआइएम ने चार फरवरी को जारी अपने प्रत्याशियों की दसवीं सूची जारी की थी, जिसमें फेफना सीट से मु.शमीम को उम्मीदवार बनाया गया था। पार्टी ने शमीम को टिकट काटकर अब फेफना से मु.मेहताब को अपना नया प्रत्याशी बनाया है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में एआइएमआइएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने 100 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है। उन्होंने कुछ छोटे-छोटे दलों के साथ मिलकर नया गठबंधन बनाया है, जिसे भागीदारी परिवर्तन मोर्चा का नाम दिया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।