जागरण संवाद में बोले उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतेगी भाजपा
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2024 में लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी 80 सीटें जीतेंगे। हमने 370 हटाने और राम लला का मन्दिर बनवाया। कार्यसेवक के रूप में मुझे कार्य सेवा करने का अवसर मिला। प्रधानमंत्री के 11 दिन के व्रत के बाद 22 जनवरी को स्थापना हुई तो लोगों ने भावुक होकर अभिवादन किया। पेपर लीक बड़ी समस्या है जिसे दूर करने की जरूरत है।

जागरण संवाददाता लखनऊ। दैनिक जागरण के संवाद कार्यक्रम के अंतिम सत्र में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सामाज के सभी वर्ग सरकार की ओर से स्वागत करता हूं। सात वर्ष और 10 वर्ष में देश व प्रदेश में क्या हुआ जनता समझती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब आए तो पूरा देश भ्रष्टाचार में डूबा था। प्रधानमंत्री ने गरीबी हटाओ का समर्थन मांगा और जनता ने प्रदेश में 73 समेत 283 सांसद दिए।
उन्होंने कहा कि आतंकी घटनाएं आए दिन हुआ करती थीं। दुश्मन जवानों के सिर काट कर ले जाते थे। ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान में अमेरिका ने खोज कर मार दिया। उरी और पुलवामा घटनाएं कर देश ने विश्व मे देश का परचम लहराया। प्रदेश में नौ करोड़ जनधन खाते खोले। 52 करोड़ खाते 34 लाख करोड़ भेजा गया। 29 लाख करोड़ जाता। यह मैं नही कांग्रेस कह रही थी। एजेंसी का दुरुपयोग का आरोप गलत है। सबूत मिलने पर ही करवाई की जाती है। राहुल गांधी देश और अखिलेश यादव प्रदेश में आवाज उठाते है।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2024 में लोकसभा चुनाव में राज्य की सभी 80 सीटें जीतेंगे। हमने 370 हटाने और राम लला का मन्दिर बनवाया। कार्यसेवक के रूप में मुझे कार्य सेवा करने का अवसर मिला। प्रधानमंत्री के 11 दिन के व्रत के बाद 22 जनवरी को स्थापना हुई तो लोगों ने भावुक होकर अभिवादन किया। जो श्री राम को नकारे, श्री कृष्ण को नकारे, उन्हें देश स्वीकार नहीं करेगा। कुंभ में प्रधानमंत्री ने सफाई कर्मियों के पाव पखारे। बीमारी को दूर करने और धर्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने का कार्य किया। 4 करोड़ को मकान और 10 करोड़ को गैस कनेक्शन दिया। डबल इंजन की सरकार नम्बर एक करने का काम कर रहे है।
उन्होंने कहा कि गरीबों के जीवन के दुख को दूर करने का कार्य प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कर रहे है। भ्रष्टाचार मुक्त, अपराध मुक्त प्रदेश बनेगा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से निदेशक सुनील गुप्ता, सीईओ जागरण न्यू मीडिया भारत गुप्ता भी मौजूद थे। सवाल के जवाब में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पेपर लीक बड़ी समस्या है जिसे दूर करने की जरूरत है। बिना पैसे के हमने नौकरियां दीं। पुलिस परीक्षा 6 महीने के अंदर कराई जाएगी। ऐसी करवाई होगी कि कोई पर्चा लीक करने का काम नहीं करेंगा। पुरानी पेंशन कही नहीं है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबके बारे में चिंता करती है। कर्मचारी हितों का कार्य किया। पुरानी पेंशन के बारे में कुछ नहीं बता सकती।
हारने के सवाल पर उप मुख्यमंत्री बोले कि कुछ कमी थी उसे दूर करेंगे। प्रदेश में सभी सीटें और देश में बहुमत की सरकार बनेगी। ओम प्रकाश राजभर के मंत्री बनने के सवाल पर कुछ बोलने के बजाय उन्होंने कहा कि 80 सीटों पर काम चल रहा है। जिस गाड़ी में सपा का झंडा होता था, वह सबसे बड़ा गुंडा। अब कब्जे को मुक्त कराया जा रहा है। दो करोड़ आवास बनाने के सवाल पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि दो करोड़ आवास बनाए जाएंगे। 36 लाख ग्रामीण, 16 लाख शहरी और दो लाख आदिवासियों को आवास मिला। अपर्णा यादव को लेकर पूछे गए सवाल पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ये बातें पार्टी तय करेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।