विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP में घरेलू कनेक्शन से दुकान में बिजली जलाने की छूट की मांग, 30 लाख लोगों को मिलेगी राहत

Published: Sun, 01 Nov 2026 09:23 AM (IST)

राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने मांग की है कि एक किलोवाट तक के घरेलू कनेक्शन से दुकान में बिजली जलाने ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. एक किलोवाट घरेलू कनेक्शन से दुकान में बिजली की छूट मांगी।

  2. 30 लाख निम्न आय वर्ग के उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत।

  3. नियामक आयोग ने कंपनियों को प्रस्ताव देने के निर्देश दिए थे।

राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। अगले वित्तीय वर्ष 2027-28 की बिजली दरों में एक किलोवाट तक के उपभोक्ताओं को घरेलू कनेक्शन से ही दुकान में बिजली जलाने की छूट देने की राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने मांग की है।

परिषद अध्यक्ष अवधेश वर्मा का कहना है कि निम्न आय वर्ग के लगभग 30 लाख उपभोक्ता घर के छोटे हिस्से में दुकानें खोलकर आजीविका चला रहे हैं। उनके यहां अक्सर विजिलेंस जांच कर राजस्व निर्धारण के साथ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया जाता है।

ऐसे में राज्य सरकार और पावर कारपोरेशन प्रबंधन से वह लगातार इस संबंध में मांग कर रहे हैं। नियामक आयोग ने बिजली वितरण कंपनियों को तीन माह में प्रस्ताव दाखिल करने के निर्देश दिए थे लेकिन अब तक प्रस्ताव दाखिल नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें- UP Weather Today: अर्णब चक्रवात से बदला मौसम, बरसात व ठंड से गिरा पारा; आज पूर्वी यूपी में होगी बारिश

गौरतलब है कि अगले वर्ष की बिजली दरों के प्रस्ताव सभी बिजली कंपनियों को 30 नवंबर तक विद्युत नियामक आयोग में दाखिल करना है।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश पीईटी परीक्षा का अंतिम दिन आज, 60 जिलों में दो पालियों में होगा इम्तिहान



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।