उत्तर प्रदेश पीईटी परीक्षा का अंतिम दिन आज, 60 जिलों में दो पालियों में होगा इम्तिहान
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की पीईटी परीक्षा का आज अंतिम दिन है, जिसमें 60 जिलों में लगभग 12 ...और पढ़ें
-1793500274152_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
आज पीईटी परीक्षा का अंतिम दिन, 12 लाख अभ्यर्थी शामिल।
दो दिनों में 68.2% उपस्थिति, सात लाख ने छोड़ी परीक्षा।
समूह 'ग' पदों की भर्ती हेतु यह स्क्रीनिंग परीक्षा।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 में दो दिनों में आवंटित 23.60 लाख अभ्यर्थियों में करीब 16 लाख परीक्षा दे चुके हैं। इसमें सात लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी है। रविवार को अंतिम दिन 60 जिलों में करीब 12 लाख अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी।
परीक्षा दो पालियों में होगी और प्रत्येक पाली में पांच लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। करीब 35 लाख अभ्यर्थियों के पंजीयन वाली इस परीक्षा में अब तक का रुझान बताता है कि आवंटित अभ्यर्थियों में लगभग हर तीन में से दो परीक्षा देने पहुंचे हैं। शेष अभ्यर्थियों की गैरहाजिरी के कारण उपस्थिति का आंकड़ा पंजीकृत अभ्यर्थियों के अनुपात में और कम रहेगा।
दो दिन में 68.2 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है। पीईटी का आयोजन प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में समूह ग के पदों पर भर्ती प्रक्रिया को व्यवस्थित करने के लिए किया जाता है। लेखपाल, कनिष्ठ सहायक समेत विभिन्न पदों की भर्तियों में मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की छंटनी इसी परीक्षा के अंक के आधार पर होती है।
पीईटी में शामिल होना या अच्छे अंक प्राप्त करना अपने आप में नियुक्ति की गारंटी नहीं है। इसके आधार पर अभ्यर्थियों को संबंधित भर्ती की अगली परीक्षा के लिए शार्टलिस्ट किया जाता है। पीईटी स्कोर की वैधता तीन वर्ष है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।