विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में छठ महापर्व की भव्य तैयारी, लक्ष्मण मेला घाट पर सीएम योगी और मालिनी अवस्थी करेंगे शिरकत

Published: Sun, 01 Nov 2026 07:56 AM (IST)

लखनऊ में छठ महापर्व की तैयारियां जोरों पर हैं, जो 13 नवंबर को नहाय खाय से शुरू होगा।

लक्ष्मण मेला के छठ घाट पर तैयारी को लेकर जुटे अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभु नाथ राय व अन्य। स्वयं

लक्ष्मण मेला के छठ घाट पर तैयारी को लेकर जुटे अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभु नाथ राय व अन्य। स्वयं

HighLights

  1. छठ महापर्व 13 नवंबर से नहाय खाय के साथ शुरू होगा।

  2. मुख्य आयोजन लक्ष्मण मेला घाट पर 15-16 नवंबर को होगा।

  3. सीएम योगी, मालिनी अवस्थी समेत 100 कलाकार करेंगे गुणगान।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। चार दिवसीय इस महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर से नहाय खाय से होगी।मुख्य आयोजन 15 और 16 नवंबर को लक्ष्मण मेला स्थल के छठ घाट पर होगा। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से होने वाले इस मुख्य आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि होंगे।

इस दौरान व्रती महिलाएं भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगी।आयोजन में लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी समेत 100 से अधिक लोक कलाकार छठ मैया का गुणगान करेंगे।

14 नवंबर तक सभी तैयारियां

अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने बताया कि लक्ष्मण मेला घाट की साफ-सफाई की और टेंट, प्रकाश, ध्वनि व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। 14 नवंबर तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी, जिससे व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। 15 नवंबर को शाम चार बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा।

आयोजन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, नगर विकास मंत्री एके शर्मा, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह,महापौर सुषमा खर्कवाल और भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी भी शामिल होंगे।

झूलेलाल घाट समेत कई स्थानों पर होगा आयोजन

छठ महापर्व को लेकर शहर के विभिन्न घाटों पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। झूलेलाल वाटिका घाट, मनकामेश्वर उपवन घाट, कुड़ियाघाट, पक्का पुल, शिव मंदिर घाट समेत गोमती के अन्य घाटों पर भी व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देंगी।

महानगर स्थित पीएसी की 35वीं वाहिनी परिसर में बने तालाब पर भी छठ पूजन होगा। शिव मंदिर घाट पर होने वाली पूजा के संयोजक धनंजय द्विवेदी ने बताया आयोजन में महिलाओं को कोई सुविधा न हो उसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।आयोजन की तैयारियों को लेकर

छठ घाट पर पौधारोपण

छठ महापर्व के आयोजन के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जाएगा। शुक्रवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण और अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से लक्ष्मण मेला छठ घाट पर पौधारोपण किया गया। इसके माध्यम से घाट परिसर को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- पटना में छठ महापर्व की तैयारी तेज, 92 गंगा घाटों और 82 तालाबों पर व्रतियों के लिए होंगे खास इंतजाम

यह भी पढ़ें- Chhath Puja 2026: छठ महापर्व कब से शुरू? जानिए नहाय-खाय और अर्घ्य की तिथियां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।