Weather Today: यूपी में ठंड का असर तेज, झांसी सबसे ठंडा; गोरखपुर में 13.2 डिग्री पहुंचा तापमान
उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है, सुबह और रात में ठंड बढ़ रही है। झांसी में सबसे कम 11.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि गोरखपुर में 13.2 डिग्री तक पहुंचा।

HighLights
उत्तर प्रदेश में सुबह और रात में ठंड का असर बढ़ा।
झांसी में 11.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे कम तापमान।
गोरखपुर में 13.2 डिग्री, लखनऊ में 13 डिग्री तापमान दर्ज।
डिजिटल डेस्क, जागरण, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ने लगा है। प्रदेश के कई शहरों में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। मौसम के ताजा आंकड़ों के अनुसार झांसी में तापमान सबसे कम 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गोरखपुर में पारा 13.2 डिग्री तक पहुंच गया है।
प्रयागराज में तापमान 14 डिग्री, बहराइच में 13.6 डिग्री, बरेली में 12.6 डिग्री और लखनऊ एयरपोर्ट पर 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मेरठ में तापमान 21 डिग्री रहा। वहीं, फुरसतगंज में 27.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो अन्य शहरों के मुकाबले काफी अधिक है।
गोरखपुर में 91 प्रतिशत पहुंची आर्द्रता
मौसम के आंकड़ों के मुताबिक गोरखपुर में आर्द्रता 91 प्रतिशत दर्ज की गई है। प्रयागराज और लखनऊ एयरपोर्ट पर यह 100 प्रतिशत, बहराइच में 96 प्रतिशत और बरेली में 97 प्रतिशत रही। झांसी में 88 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई। इन सभी शहरों में हवा की गति शून्य किलोमीटर प्रति घंटा यानी शांत दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें- यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले वोटर बनने का जबरदस्त क्रेज, दो दिन के विशेष अभियान में जमा हुए 6.40 लाख फॉर्म
फिलहाल सुबह के समय ठंड और नमी का असर महसूस किया जा रहा है। तापमान में गिरावट के साथ लोगों को सुबह और रात में गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें- एलडीए के दायरे में शामिल होंगे लखनऊ के 662 गांव शामिल, सीएम योगी ने प्राधिकरण के प्रस्ताव पर लगाई मुहर