Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उप्र विधानसभा चुनाव 2022: अखिलेश यादव का समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पुरानी पेंशन बहाली का वादा

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Thu, 20 Jan 2022 04:55 PM (IST)

    UP Vidhansabha Election 2022 समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी के घोषणा पत्र की वरीयता जारी करने के क्रम में बताया कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल कर दिया जाएगा। इसको घोषणा पत्र में शामिल करेंगे।

    Hero Image
    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

    लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन की उलटी गिनती शुरू होने के बीच में सभी राजनीतिक दलों की सक्रियता काफी बढ़ गई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान पूर्व एमएलसी लवकुश मिश्रा ने अपने कई समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी के घोषणा पत्र की वरीयता जारी करने के क्रम में बताया कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल कर दिया जाएगा। इसको तो हम समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र में शामिल करेंगे। प्रदेश में 2005 से पहले सरकारी नौकरी पाने वाले पूर्व कर्मचारियों को मिलने वाली पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पुरानी पेंशन लागू करने के लिए 14 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए सरकारी खजाना खोलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों का इंकलाब होगा और बाईस में बदलाव होगा। अखिलेश यादव ने कहा कि आउटसोर्सिंग और ठेका प्रथा अच्छी प्रथा नहीं है, इससे शोषण हो रहा है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बनाए गए संविधान की इससे अवहेलना हो रही है।

    अखिलेश यादव ने कहा कि हम इसके साथ ही यश भारती सम्मान को भी बहाल करेंगे। उन्होंने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने हर क्षेत्र में उत्कृष्ठ काम करने वालों को सम्मानित करने के लिए यश भारती सम्मान शुरू किया था। इसके साथ ही जनपद स्तर पर नगर भारती सम्मान दिए जाएंगे ।हम इसको फिर से शुरू करने के साथ ही बुजुर्गों को पेंशन देंगे। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार तो प्रदेश के कर्मचारियों की बात नहीं सुनी है। सरकार ने शिक्षकों की फरियाद नहीं सुनी है। हम इनको न्याय देंगे। सभी कर्मचारियों का कैशलेस इलाज होगा।

    भाजपा को दिया धन्यवाद

    समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता तथा मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने पर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा वाले हमारे परिवारवाद को ख़त्म कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें धन्यवाद। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता कल तक तो हम पर परिवारवाद का आरोप लगाते थे। अब वह ऐसा नहीं करेंगे।