विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रख्यात अधिवक्ता सीमा कुशवाहा बहुजन समाज पार्टी में शामिल, मायावती को पांचवीं बार सीएम बनाने का संकल्प

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Thu, 20 Jan 2022 04:25 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 09:51 AM (IST)

UP Assembly Election 2022 बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता लेने वाली सीमा कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने बहुजन समाज पार्टी ...और पढ़ें

बसपा के राज्य मुख्यालय में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने उनको पार्टी की सदस्यता दिलाई।
बसपा के राज्य मुख्यालय में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने उनको पार्टी की सदस्यता दिलाई।

लखनऊ, जेएनएन। हाथरस के बूलगढ़ी कांड के साथ ही निर्भया कांड में पीड़ितपक्ष में जिला न्यायालय से हाई कोर्ट तथा सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लडऩे वाली प्रख्यात अधिवक्ता सीमा कुशवाहा ने गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ले ली। लखनऊ में बसपा के राज्य मुख्यालय में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने उनको पार्टी की सदस्यता दिलाई।

विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों में नये-नये चेहरों के शामिल होने का सिलसिला जारी है। देश के बहुचर्चित निर्भया कांड में दोषियों को फांसी की सजा दिलाने वाली सुप्रीम कोर्ट की वकील सीमा कुशवाहा गुरुवार को बसपा में शामिल हो गईं। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने सीमा कुशवाहा को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इसके बाद सीमा कुशवाहा ने बसपा सुप्रीमो मायावती के आवास पर जाकर उनसे भी भेंट की।

सीमा कुशवाहा ने कहा कि वह बहुजन समाज में जन्मे सभी संत-महापुरुषों व मायावती के विचारों तथा नीतियों से प्रेरित होकर बसपा में शामिल हुई हैं। मायावती उनकी प्रेरणा हैं। कहा कि मायावती अपने जीवन में बड़े संघर्ष करते हुए दलित, शोषित, वंचित व पिछड़े वर्ग के साथ-साथ सभी वर्गों की आवाज बनकर उभरीं और चार बार मुख्यमंत्री बनकर उत्तर प्रदेश में उनके उत्थान के लिए काम किया। सीमा इटावा की मूल निवासी हैं। वह हाथरस में दलित युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में भी पीड़ित परिवार की ओर से न्याय की लड़ाई लड़ रही हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2012 में दिल्ली में हुए जघन्य निर्भया कांड के बाद सीमा ने पीड़ित युवती को न्याय दिलाने के लिए लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी थी। निर्भया कांड के चार दोषियों को फांसी पर लटकाया गया था। सीमा, निर्भया ज्योति ट्रस्ट की संस्थापक भी हैं।

बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता लेने वाली सीमा कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती जी की नीतियों एवं विचारों से प्रेरित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। सीमा कुशवाहा देश की प्रख्यात वकील एवं निर्भया केस को बहादुरी से लडऩे वाली महिला हैं। उन्होंने बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र की मौजूदगी में बहुजन समाज पार्टी में शामिल होने के बाद मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। सीमा समृद्धि कुशवाहा दुष्कर्म पीड़ितमहिलाओं को मुफ्त में न्याय दिलाने की मुहिम भी चलाती हैं। सीमा कुशवाहा इटावा के छोटे से गांव उग्रपुर, ग्राम पंचायत बिधिपुर ब्लॉक महेवा तहसील चकरनगर की निवासी हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में ट्रेनी वकील काम करना शुरू किया। निर्भया केस के वक्त भी सुप्रीम कोर्ट में ट्रेनी वकील ही काम कर रहीं थीं। अब बसपा में शामिल होकर एक नई दिशा तय की है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।