Updated: Wed, 05 Jun 2024 05:37 PM (IST)
लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा की चार सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा और सपा को दो-दो सीटों पर जीत मिली है। लखनऊ पूर्व सीट से भाजपा के ओपी श्रीवास्तव ने कांग्रेस के मुकेश कुमार को 75 हजार से ज्यादा मतों से हराया है। शाहजहांपुर के ददरौल से भाजपा के अरविंद कुमार सिंह ने समाजवादी पार्टी के अवधेश कुमार वर्मा को 50 हजार से ज्यादा मतों से हराया।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा की चार सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा और सपा को दो-दो सीटों पर जीत मिली है। लखनऊ पूर्व सीट से भाजपा के ओपी श्रीवास्तव ने कांग्रेस के मुकेश कुमार को 75 हजार से ज्यादा मतों से हराया है। शाहजहांपुर के ददरौल से भाजपा के अरविंद कुमार सिंह ने समाजवादी पार्टी के अवधेश कुमार वर्मा को 50 हजार से ज्यादा मतों से हराया।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
दो सीटें जीती सपा
दो सीटों पर समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की है। बलरामपुर की गैंसड़ी सीट से सपा के राकेश कुमार यादव ने भाजपा के शैलेश कुमार शैलू को हराया। सोनभद्र की दुद्दी सीट पर सपा के विजय सिंह ने भाजपा के सरवन कुमार को करीब 30 हजार मतों से हराया। लखनऊ पूर्व सीट पर भाजपा विधायक आशुतोष टंडन की मृत्यु के बाद उपचुनाव हुए हैं।
ददरौल की सीट भाजपा के विधायक रहे मानवेंद्र सिंह के निधन के बाद रिक्त हुई थी। वह 2017 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। गैसड़ी सपा विधायक रहे शिव प्रताप यादव के निधन के बाद से सीट थी। दुद्दी विस सीट भाजपा के रामदुलार गोंड के दुष्कर्म के मामले में दोषी पाए जाने के बाद सदन से अयोग्य होने के बाद से रिक्त थी। विधानसभा में भाजपा के विधायकों की संख्या 252 से बढ़कर 254 हो गई है। सपा के विधायकों की संख्या 108 से बढ़कर 110 हो गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।