UP By Election 2022 Live: मैनपुरी लोकसभा सीट पर 54.37, विधानसभा में 53.2 फीसदी मतदान
UP By Election 2022 Live Updates मुलायम सिंंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। वैसे तो तीनों सीटों पर ही सपा और भाजपा की टक्कर है। पर इस सीट पर मुलायम सिंह यादव की बहू डिंंपल यादव और भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य के बीच कांटे का मुकाबला होगा।

लखनऊ, जेएनएन। यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट के साथ ही रामपुर और खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान आज सुबह सात बजे से जारी है। सुबह पारा 10 से 12 डिग्री के बीच होने की वजह से मतदान केन्द्रों पर सन्नाटा पसरा रहा लेकिन जैसे ही धूप चढ़ी वोटोरों की भीड़ उमड़ पड़ी। मैनपुरी लोकसभा सीट पर डिंपल यादव की भाजपा के रघुराज शाक्य से टक्कर है। रामपुर विधानसभा सीट पर 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां भी सपा और भाजपा के बीच कांटे का मुकाबला है। मैनपुरी और रामपुर सीट पर सपा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। वहीं कांग्रेस और बसपा ने इस चुनाव में अपने प्रत्याशी नहीं उतार रहे हैं और न ही किसी को समर्थन की घोषणा की।
UP By Election 2022 Live Updates 5 December
Mainpuri By Election: शाम पांच बजे तक मैनपुरी लोकसभा सीट पर 51.2 प्रतिशत हुआ मतदान। मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र में 49.5, भोगांव विधानसभा क्षेत्र में 48.5, किशनी विधानसभा क्षेत्र में 48.2, करहल विधानसभा क्षेत्र में 53.1 और जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र में 57 प्रतिशत मतदान हुआ है।

खतौली में 102 वर्षीय किरण बाला जैन ने पचधरा स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला।
रामपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां के बेटे विधायक अब्दुल्ला आजम ने कहा कि रामपुर में चुनाव नहीं, बल्कि धांधली हो रही है। हम बार-बार कह रहे हैं कि लोगों को वोट डालने से रोका जा रहा है, लेकिन कहीं से कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। ऐसे हालात में चुनाव कराने की कोई जरूरत ही नहीं थी। भाजपा प्रत्याशी को पहले ही सर्टिफिकेट दे दिया जाता।
सिविल लाइंस में गन्ना समिति मतदान केंद्र के बाहर लगे सपा के बिस्तर पर भी तोड़फोड़ की गई। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश गंगवार ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोगों ने आकर उनके बिस्तर पर तोड़फोड़ कर दी। मेज कुर्सी तोड़ डाली। पुलिस से भी शिकायत की, लेकिन किसी ने कोई मदद नहीं की।

रामपुर: सिविल लाइंस में गन्ना समिति में बने केंद्र के बाहर लगे सपा के बस्तर तोड़फोड़ कर दी गई। सपाइयों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश गंगवार का कहना है कि हम लोगों ने गन्ना समिति मतदान केंद्र के बाहर बिस्तर लगाया था। भाजपा के लोगों ने आकर हमारी मेज कुर्सी तोड़ डालीं। हमने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से गुहार लगाई। पुलिस मौके पर भी थी, लेकिन किसी ने कोई मदद नहीं की।
मैनपुरी लोकसभा सीट पर दोपहर तीन बजे तक 43.93 प्रतिशत मतदान हुआ। मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र में 40.1, भोगांव विधानसभा क्षेत्र में 42, किशनी विधानसभा क्षेत्र में 42.8, करहल विधानसभा क्षेत्र में 47.23 और जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र में 47.53 प्रतिशत मतदान हुआ है।
मैनपुरी विधानसभा के राजकीय इण्टर कालेज में बूथ संख्या 104 पर पीठासीन अधिकारी, सपा के एजेंट की तरह काम कर रहा है। मतदाता विरोध कर रहे हैं तो उनको धमकी दे रहा है। माननीय निर्वाचन आयोग, इसका संज्ञान लेकर कार्रवाई करे।
रामपुर: सपा नेता आजम खां की पत्नी व पूर्व राज्य सभा सदस्य तजीम फात्मा रजा डिग्री कालेज स्थित बूथ पर पहुंचकर अपने मतदान किया। इस दौरान मीडिया कर्मियों के सवाल करने पर बोली कि कैसा चुनाव ? उन्होंने कहा कि बूथ खाली पड़े हैं। मतदाताओं को वोट डालने के लिए बूथों पर नहीं पहुंचने दिया जा रहा है। सड़कों पर उन्हें पीटा जा रहा है। भगाया जा रहा है और पर्चियां लेकर फाड़ी जा रही है। ऐसे हालात में मतदाता अपने बूथों तक कैसे पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि वह जनता से यही कहना चाहेंगी कि हालात जैसे भी हो, वे मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर हमला बोला। केशव मौर्य ने कहा कि सपा हार के डर से उपचुनाव वाली तीनों सीटों पर गुंडागर्दी और प्रशासन के दुरूपयोग का दुष्प्रचार कर रही है! चुनाव आयोग बूथ क़ब्ज़ा एवं फ़र्ज़ी मतदान रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई करे!
सपा का भाजपा पर हमला, कहा- सुन लो और समझ लो भाजपाइयों ! अब सपा का सिर्फ एक ही सूत्र है...शठे शाठ्यम समाचारेत।
सपा प्रतिनिधिमंडल ने लगातार उपचुनावों में हो रही धांधली और भाजपाई तथा सरकारी गुंडागर्दी के विषय में चुनाव आयोग को अवगत कराया। उसके बावजूद भी भाजपाई व सरकारी निरंकुशता चुनाव आयोग पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। स्पष्ट है कि चुनाव आयोग अपनी साख बेच चुका है ! शर्मनाक और अलोकतांत्रिक !
सपा प्रतिनिधिमंडल ने लगातार उपचुनावों में हो रही धांधली और भाजपाई तथा सरकारी गुंडागर्दी के विषय में चुनाव आयोग को अवगत कराया
— SamajwadiPartyMediaCell (@MediaCellSP) December 5, 2022
उसके बावजूद भी भाजपाई व सरकारी निरंकुशता चुनाव आयोग पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है
स्पष्ट है कि चुनाव आयोग अपनी साख बेच चुका है !
शर्मनाक और अलोकतांत्रिक ! pic.twitter.com/y873wFoQZk

भाजपा ने ट्वीट कर सपा-रालोद गठबंधन पर तंज कसा। भाजपा ने कहा कि खतौली में हो रहे विधानसभा उपचुनाव में रालोद-सपा के बूथ पर पसरा सन्नाटा बता रहा है कि..आएगी तो बीजेपी ही!

रामपुर में सपा नेता आजम खां की पत्नी व पूर्व राज्यसभा सदस्य तंजीम फात्मा रजा डिग्री कालेज बूथ पर वोट डालने जाती हुईं।
भाजपा ने सपा पर उपचुनाव में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। जसवंतनगर विधानसभा की बूथ संख्या 50 पर सपा नेता अश्वनी उर्फ शेरा द्वारा अराजकता का माहौल बनाकर सपा के पक्ष में मतदान करने को दबाव बना रहा है। माननीय निर्वाचन आयोग, इसका संज्ञान लेकर कार्रवाई करे।
मैनपुरी लोकसभा सीट पर दोपहर एक बजे तक 31.60 प्रतिशत हुआ मतदान। मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र में 30.10, भोगांव विधानसभा क्षेत्र में 30.01, किशनी विधानसभा क्षेत्र में 31.50, करहल विधानसभा क्षेत्र में 32.8 और जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र में 32.58 प्रतिशत मतदान हुआ है।

रामपुर : बरेली जोन के एडीजी राजकुमार ने मतदान का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान वह शहर में रजा डिग्री कालेज मतदान केंद्र पर पहुंचे और मतदान का जायजा लिया। मीडिया से वार्ता करते हुए उन्होंने मतदान शांति पूर्वक होने की जानकारी दी। बताया कि सभी जगह पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मी तैनात हैं। मतदान निर्वाचन आयोग से जारी दिशा निर्देश का अनुपालन करते हुए कराया जा रहा है। सपा प्रत्याशी व समर्थकों के द्वारा पुलिस पर वोट नहीं डालने के आरोप लगाने पर एडीजी ने कहा कि यह आरोप गलत हैं। उन्हें इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है।
सपा उम्मीदवार डिंपल यादव ने कहा मुझे पूरा विश्वास है कि सपा मैनपुरी उपचुनाव जीतेगी, लोगों को एहसास हो गया है कि भाजपा गलत तरीके से चुनाव लड़ रही है, इसलिए चुनाव परिणाम आने के बाद उन्हें इसका जवाब मिलेगा।
रामपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने नेशनल पब्लिक स्कूल में भाजपा नेता बाकर खां की पिटाई कर दी। इस मामले में उन्होंने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने मतदान अभिकर्ता बने सपा कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर लिया। महिलाओं पर भी पीटने का आरोप लगाया, जबकि महिलाओं का कहना था कि उन्हें वोट डालने नहीं दिया जा रहा है। उनकी मदद करने के बजाय पुलिस उल्टा उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
भाजपा ने सपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि मैनपुरी विधानसभा के बूथ संख्या 361 व 362 में ग्राम प्रधान दरोगा लोधी बूथ पर बैठकर फर्जी मतदान करा रहा है। माननीय निर्वाचन आयोग, इसका संज्ञान लेकर कार्रवाई करे।
सपा ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि खतौली के सीओ राकेश कुमार सिंह भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। मुस्लिम मतदाताओं का आधार कार्ड देखकर उन्हें डाटकर वापस भगा रहें। संज्ञान ले चुनाव आयोग, सीओ को तत्काल सस्पेंड कर निष्पक्ष चुनाव हो सुनिश्चित!
खतौली के सीओ राकेश कुमार सिंह भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। मुस्लिम मतदाताओं का आधार कार्ड देखकर उन्हें डाटकर वापस भगा रहें।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) December 5, 2022
संज्ञान ले चुनाव आयोग, सीओ को तत्काल सस्पेंड कर निष्पक्ष चुनाव हो सुनिश्चित!@ceoup@ECISVEEP pic.twitter.com/F6Yd73aVEn
भाजपा का आरोप मैनपुरी विधानसभा के सुजरई में बूथ संख्या 336, 338, 339, 340, 341 पर समाजवादी पार्टी के अराजक तत्वों द्वारा मतदान को प्रभावित किया जा रहा है, मतदाताओं को वोट डालने से रोका जा रहा है। माननीय निर्वाचन आयोग, इसका संज्ञान लेकर कार्रवाई करे।
प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंंह यादव ने कहा कि अब तक प्रशासनिक दबाव में हमारे कार्यकर्ताओं पर हमले किए गए। मैंने उन्हें कल रात सतर्क किया था कि वे पुलिस की पकड़ में न आएं, सुबह 7 बजे बूथों पर पहुंचें और मतदान की सुविधा दें। लोग नेताजी (मुलायम यादव) को प्यार करते थे। वे डिंपल को बड़े अंतर से जिताएंगे।
मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र में 20.25 प्रतिशत, भोगांव विधानसभा क्षेत्र में 17.28 प्रतिशत, किशनी विधानसभा क्षेत्र में 18.70 प्रतिशत, करहल विधानसभा क्षेत्र में 17.77 प्रतिशत और जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में 20 प्रतिशत हुआ मतदान।
रामपुर में विधानसभा उपचुनाव में सुबह 11:00 बजे तक 11.30 प्रतिशत ही मतदान हुआ है। वहीं मैनपुरी में सबसे तेज मतदान हो रहा है। दूसरे नंबर पर खतौली विधानसभा सीट है।
शिवपाल सिंह यादव ने भी पुलिस प्रशासन पर चुनाव में गड़बड़ी करने का अरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कई जगह इवीएम खराब होने की शिकायत आ रही है। सब आंखें मूंद कर बैठे हैं।
मैनपुरी लोकसभा सीट के जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र में दोपहर 11 बजे तक 20 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं खतौली सीट पर 11:00 बजे तक 20. 70 प्रतिशत मतदान हुआ।
मतदान के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बोले- मुझे उम्मीद है कि समाजवादी पार्टी की अच्छी जीत होगी। 2024 की भी शुरूआत होगी लेकिन उससे भी बड़ी बात यह है कि नेताजी इस क्षेत्र में काम करते रहे हैं। यह नेताजी का क्षेत्र रहा है, नेताजी को याद करके लोग मतदान करने पहुंच रहे हैं।

Mainpuri: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव वोट डालने सैफई पहुंचे।

शिवपाल सिंह यादव बोले अब तक प्रशासनिक दबाव में हमारे कार्यकर्ताओं पर हमले किए गए। मैंने उन्हें कल रात सतर्क किया था कि वे पुलिस की पकड़ में न आएं, सुबह 7 बजे बूथों पर पहुंचें और मतदान की सुविधा दें। लोग नेताजी (मुलायम यादव) को प्यार करते थे। वे डिंपल को बड़े अंतर से जिताएंगे

Rampur By Election: पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां और उनके बेटे हमजा मियां ने किया मतदान

Rampur: शंकरपुर में वोट डालकर मतदान केंद्र से बाहर निकले केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और उनकी पत्नी सीमा नक्वी
मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र की जसवंत नगर विधानसभा में प्रातः 9 तक 5.65 प्रतिशत मतदान।
मैनपुरी लोकसभा सीट पर ताखा के मसूद में मशीन खराब होने की सूचना पर टीम पहुंची। कुछ देर मतदान रहा प्रभावित।
मतदान के बाद रामगोपाल यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस-प्रशासन मनमानी कर रहा है। चुनाव आयोग ने निर्देश दिया था कि ड्यूटी के लिए तैनाती यादृच्छिक रूप से की जाए लेकिन जब मतदान दल पहुंचे, तो लगभग 2000 कर्मचारियों को रोक दिया गया और रिजर्व के रूप में वापस रखा गया क्योंकि उनके पास यादव उपनाम था। वे भूल जाते हैं कि केवल यादव ही नहीं, सभी सपा को वोट देते हैं।

सैफई में सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने किया मतदान।
रामपुर के पूर्व विधायक और सपा नेता आजम खां ने आरोप लगाते हुए कहा कि बर्बरता की जा रही है और लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है, पीटा जा रहा है। पुलिस कॉलोनियों में जा रही है और लोगों को वोट देने के लिए बाहर नहीं निकलने के लिए कह रही है। एक कॉलोनी के लोगों ने अपने घरों को बंद कर लिया और डर के मारे पलायन कर गए। हर जगह बोल रहे हैं कि वोट मत डालो।
मैनपुरी के जसवंत नगर विधानसभा के ताखा के नगरिया खनांबांध मे मशीन में तकनीकी खराबी आने से लगभग आधा घंटे तक मतदान रूका।

रामपुर में सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। पारा 10 डिग्री के करीब है। इसके बाद भी मतदाताओं में मतदान का जोश देखने को मिल रहा है। कड़ाके की डंठ में रामपुर के एक पोलिंग बूथ पर मतदान करने के बाद मतदाता।

रामपुर: विधानसभा उपचुनाव चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है, लेकिन अभी मतदान केंद्र पर सन्नाटा छाया है। पुलिसकर्मी ही केंद्रों पर नजर आ रहे हैं।
रामपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में सोमवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक चलेगा। मतदान केंद्रों पर इस बार कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए है। बीएसएफ, आरएएफ और पीएसी के जवान तैनात हैं। जिले की पुलिस मतदान केंद्रों के अंदर नहीं लगाई गई है। उसे जगह-जगह चेकिंग के लिए लगाया गया है। छठ जोनल मजिस्ट्रेट और 34 सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण का स्थिति का जायजा ले रहे हैं। हालांकि अभी किसी भी मतदान केंद्र पर मतदाता नजर नहीं आ रहे हैं। मतदान कर्मी भी खाली बैठे हैं। कुल 166 मतदान केंद्र हैं और इनमें 454 बूथ बनाए गए हैं।
खतौली विधानसभा उपचुनाव में भाजपा और सपा-रालोद गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर है। पूर्व विधायक विक्रम सैनी की सदस्यता रद्द होने के बाद खतौली सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। बीजेपी ने विक्रम सिंह सैनी की पत्नी राजकुमारी सैनी को मैदान में उतारा है। बीजेपी एक बार फिर खतौली सीट पर जीत का दावा कर रही है। कांग्रेस व बसपा के प्रत्याशी मैदान में न होने से रालोद और बीजेपी में सीधी टक्कर है। बता दें कि खतौली में 3.16 लाख मतदाता हैं।
रामपुर सीट पर सपा नेता और पूर्व विधायक आजम खां ने समाजवादी पार्टी के करीबी असीम रजा मैदान में हैं। मैनपुरी और रामपुर सीट पर सपा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। ये दोनों सीटें जीतने के लिए सपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। रामपुर में भाजपा ने आकाश सक्सेना को प्रत्याशी बनाया है।
रामपुर विधानसभा सीट पर 388994 मतदाता हैं, जबकि 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। सपा और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर है। कांग्रेस और बसपा ने इस चुनाव में अपने प्रत्याशी नहीं उतार रहे हैं और न ही किसी को समर्थन की घोषणा की है।
रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 18 मतदान केंद्र अति संवेदनशील हैं। इन पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। इसके अलावा छह जोनल मजिस्ट्रेट और 34 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं, जो मतदान के दौरान अपने अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे।
- 940372 - पुरुष मतदाता
- 802644 - महिला मतदाता
- 77 - अन्य मतदाता
- 1746895 - कुल मतदाता
- मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र
- भोगांव विधानसभा क्षेत्र
- किशनी विधानसभा क्षेत्र
- करहल विधानसभा क्षेत्र
- जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र
रघुराज सिंह शाक्य - भाजपा - कमल का फूल
डिंपल यादव - सपा - साइकिल
प्रमोद कुमार यादव - भारतीय कृषक दल
गन्ना किसान भूपेंद्र यादव
राष्ट्रीय शोषित पार्टी- कांच का गिलास
सुषमा देवी- निर्दलीय- बल्ला (बैट)
सुरेश चंद- निर्दलीय- आइसक्रीम
