Move to Jagran APP

UP Board 10,12 Results 2021: एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी, सर्वाधिक लड़के प्रमोट

UP Board 1012 Results 2021 उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर परिणाम में लड़किया अव्वल रहीं। इस बार हाई स्कूल में 99.53 फीसदी और इंटरमीडिएट में 97.88 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए है। पंजीकृत छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन का मूल्यांकन कर परिणाम निकाला गया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 31 Jul 2021 05:51 PM (IST)Updated: Sat, 31 Jul 2021 05:51 PM (IST)
UP Board 10,12 Results 2021: एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी, सर्वाधिक लड़के प्रमोट
कोरोना वायरस संक्रमण के कारण इस बार बोर्ड की परीक्षा आयोजित नहीं की गई।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड ने शनिवार को हाईस्कूल और इंटर का परिणाम जारी कर दिया। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण इस बार बोर्ड की परीक्षा आयोजित नहीं की गई। इसके बाद भी पंजीकृत छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन का मूल्यांकन कर परिणाम निकाला गया।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर परिणाम में लड़किया अव्वल रहीं। इस बार हाई स्कूल में 99.53 फीसदी और इंटरमीडिएट में 97.88 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए है। बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा में कुल 2996031 बच्चे शामिल थे। इस परीक्षा में 2982055 बच्चे उत्तीर्ण हुए।

हाईस्कूल परीक्षा में लड़कियां अव्वल

हाई स्कूल परीक्षा में टोटल 99.53 फीसदी बच्चे पास हुए। इसमें 99.52 फीसदी लड़के पास हुए तो वहीं 99.55 फीसदी लड़कियां सफल रहीं। परीक्षा में 8080 और 5935 लड़कियां फेल हो गई है। कुल 14015 बच्चे परीक्षा में सफल नहीं हो सके। इसमें 0.48 फीसदी लड़के और 0.45 फीसदी लड़कियां परीक्षा पास नहीं कर पाई। कुल 82238 बच्चे प्रमोट किए गए, इसमें 52614 लड़के और 29624 लड़कियां शामिल हैं। 2.74 फीसदी प्रमोटेड बच्चों में 3.13 फीसदी लड़के और 2.45 फीसदी लड़कियां शामिल है।

इंटरमीडिएट परीक्षा में भी लड़कियां रही अव्वल

इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 2610247 बच्चे शामिल हुए। जिसमें 1474317 लड़के और 1135930 लड़कियां थे। परीक्षा में कुल 2554813 बच्चे पास हुए जिसमें 1117780 लड़कियां और 1437033 लड़के शामिल है। इसमें कुल 97.88 फीसदी बच्चे पास हुए जिसमें 97.47 लड़के व 98.40 फीसदी लड़कियां शामिल है। 55555 बच्चे फेल रहे जिसमें 373828 लड़के और 18227 लड़कियां शामिल हैं। इस परीक्षा में 2.13 फीसदी असफल रहे बच्चों में 1.6 फीसदी लड़किया तो 2.53 फीसदी लड़के शामिल है। कुल 62506 प्रमोडेट बच्चों में 19525 लड़कियां और 42981 लड़के शामिल है। इसमें 2.39 फीसदी बच्चों को प्रमोट किया गया जिसमें 1.72 फीसदी लड़कियां और 2.92 फीसदी लड़के शामिल है।

इस फॉर्मूले से तैयार हुए रिजल्ट

10वीं का रिजल्ट- नौवीं कक्षा के 50 प्रतिशत अंक और 10वीं प्री बोर्ड में मिले माक्र्स का 50 प्रतिशत मिलाकर रिजल्ट बना।

12वीं का रिजल्ट- हाई स्कूल के 50 प्रतिशत, 11 वीं के 40 प्रतिशत और 12वीं प्री बोर्ड के 10 प्रतिशत अंक देकर रिजल्ट घोषित किया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.