Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP BJP : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जल्द मिलेगा भाजपा उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Thu, 11 Aug 2022 03:21 PM (IST)

    UP BJP President सीएम योगी आदित्यनाथ की आज जेपी नड्डा से भेंट के बाद पार्टी आलाकमान में नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब माना जा रहा ...और पढ़ें

    Hero Image
    UP BJP President : सीएम योगी आदित्यनाथ -जेपी नड्डा

    लखनऊ, जेएनएन। देश के निर्वाचित उप राष्ट्रपति जगदीप धनकड़ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने नई दिल्ली गए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वहां पर सरकार तथा प्रदेश संगठन के भी काम में लगे हैं। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश (जेपी) नड्डा से भी मुलाकात की। इनकी मुलाकात के बाद अब माना जा रहा है कि भाजपा उत्तर प्रदेश के नए अध्यक्ष का नाम भी एक-दो दिन में तय हो जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस भेंट के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा कि आज भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से नई दिल्ली में आत्मीय भेंट हुई। आपके मार्गदर्शन में डबल इंजन की भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश के जन-जन की खुशहाली के लिए सेवा-भाव के साथ निरंतर कार्य कर रही है। अपना अमूल्य समय प्रदान करने के लिए हार्दिक आभार।

    रेस में केन्द्र सरकार में मंत्री बीएल वर्मा और बस्ती से सांसद हरीश द्विवेदी आगे

    भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई को नया अध्यक्ष जल्दी मिल सकता है। प्रदेश अध्यक्ष पद की रेस में केन्द्र सरकार में मंत्री बीएल वर्मा और बस्ती से भाजपा के सांसद हरीश द्विवेदी आगे हैं। बीएल वर्मा राज्यसभा सदस्य हैं। इनके साथ ही कन्नौज से लोकसभा के सदस्य सुब्रत पाठक भी तथा कौशांबी से लोकसभा के सदस्य विनोद सोनकर का भी नाम भी चर्चा में है। इनके साथ ही विधान परिषद सदस्य विद्या सागर सोनकर ने भी अपना जोर लगाया है।

    उत्तर प्रदेश भाजपा को धर्मपाल सिंह के रूप में संगठन महामंत्री मिलने के बाद अब जल्दी ही नया प्रदेश अध्यक्ष मिलेगा। धर्मपाल सिंह की नियुक्ति को प्रदेश में भाजपा के राज्य में संगठन में बदलाव की शुरुआत माना जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ की आज जेपी नड्डा से भेंट के बाद पार्टी आलाकमान में नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

    भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद में नेता सदन को बदला है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अब विधान परिषद में नेता सदन होंगे। इससे पहले भाजपा ने मई में ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तथा जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को विधान परिषद में नेता सदन बनाया था। बुधवार को स्वतंत्र देव सिंह ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनकी जगह पर केशव प्रसाद मौर्या को विधान परिषद में नेता सदन बनाया गया है। उत्तर प्रदेश विधान मंडल का मानसून सत्र भी जल्दी ही शुरू होने वाला है, इसको देखते हुए यह बदलाव काफी अहम माना जा रहा है।