Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP BJP: भाजपा में खुलकर सामने आया 'बाहरी' बनाम 'अंदरूनी' का विवाद, खींचतान बन सकती है एक बड़ी चुनौती

    Updated: Thu, 21 Aug 2025 11:53 PM (IST)

    Dispute in UP BJP for Insider and Outsider भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश की इकाई में भले ही यह आवाज कानपुर देहात से आई है किंतु इस पर नाराजगी सभी जगह है। आगामी विधान सभा चुनावों से पहले भाजपा के लिए यह अंदरूनी खींचतान एक बड़ी चुनौती बन सकती है।

    Hero Image
    भाजपा में खुलकर सामने आया 'बाहरी' बनाम 'अंदरूनी' का विवाद

    राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ : भाजपा में ''बाहरी'' बनाम ''अंदरूनी'' नेताओं का विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। कानपुर देहात में पिछले दिनों सुलगी चिंगारी बड़ा स्वरूप न ले ले इसलिए पार्टी में इसे दबाने की कोशिशें भी शुरू हो गईं हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके लिए पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने इससे जुड़े नेताओं को कारण बताओ नोटिस दिया है। भले ही यह आवाज कानपुर देहात से आई है किंतु इस पर नाराजगी सभी जगह है। आगामी विधान सभा चुनावों से पहले भाजपा के लिए यह अंदरूनी खींचतान एक बड़ी चुनौती बन सकती है।

    भाजपा संगठन से लेकर सरकार तक में बाहरी नेताओं का दबदबा है। योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित कुल 54 मंत्री हैं। इनमें 21 मंत्री ऐसे हैं, जिनकी राजनीतिक पृष्ठभूमि मूल रूप से भाजपा की नहीं है। यह दूसरे दलों से भाजपा में शामिल हुए हैं, इनके पास महत्वपूर्ण पद व विभाग हैं।

    कानपुर देहात के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला समेत कई पुराने नेताओं ने सार्वजनिक मंच से आरोप लगाया है कि भाजपा के चारों विधायक अन्य दलों से आए हैं। इनमें कोई सपा, कोई बसपा तो कोई कांग्रेस से है। संगठन में वर्षों से मेहनत करने वाले स्थानीय कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया जा रहा है।

    भाजपा के मूल नेता व कार्यकर्ता यह मानते हैं कि दशकों से मेहनत करने के बावजूद उन्हें सरकार व संगठन में पद नहीं मिल पाता है जबकि बाहरी नेताओं को सीधे मंत्री या संगठन में ऊंचे पदों से नवाजा गया। इससे कार्यकर्ताओं में भी असंतोष पनप रहा है।

    फिलहाल भाजपा का प्रदेश नेतृत्व स्थिति को संतुलित करने की कोशिश में है, किंतु यह स्पष्ट है कि आने वाले समय में बाहरी बनाम अंदरूनी का सवाल पार्टी और सरकार दोनों के लिए सिरदर्द बन सकता है।

    कोई विवाद नहीं

    प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि पार्टी में अंदरूनी बनाम बाहरी का कोई विवाद नहीं है। कानपुर देहात में इस तरह घटनाएं प्रकाश में आईं हैं वहां बातचीत की जा रही है। जहां अनुशासनहीनता होती है वहां पार्टी कार्रवाई भी करती है।