Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Assembly Monsoon Session 2023 : अतीक-अशरफ समेत इन 12 दिवंगत सदस्यों को दी गई सदन में श्रद्धांजलि

    By Jagran NewsEdited By: Mohammed Ammar
    Updated: Mon, 07 Aug 2023 08:44 PM (IST)

    UP Assembly Monsoon Session 2023 अतीक को इलाहाबाद पश्चिम सीट से पांच बार और अशरफ को इसी सीट पर 2005 के उपचुनाव में विधायक चुना गया था। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सदन को पूर्व सदस्यों के निधन की सूचनाएं दीं। इसके बाद सदन में सभी सदस्‍यों ने इन सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू की गई।

    Hero Image
    UP Assembly Monsoon Session 2023 : अतीक-अशरफ समेत इन 12 दिवंगत सदस्यों को दी गई सदन में श्रद्धांजलि

    राब्यू, लखनऊ : विधानसभा में सोमवार को इलाहाबाद पश्चिम सीट के पूर्व विधायक अतीक अहमद व उनके छोटे भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ सहित 12 पूर्व सदस्यों के निधन पर शोक प्रकट किया गया। गैंगस्टर से नेता बने अतीक व अशरफ की 15 अप्रैल को पुलिस अभिरक्षा में प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अतीक को इलाहाबाद पश्चिम सीट से पांच बार और अशरफ को इसी सीट पर 2005 के उपचुनाव में विधायक चुना गया था। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सदन को पूर्व सदस्यों के निधन की सूचनाएं दीं।

    अतीक व अशरफ के अलावा धामपुर के पूर्व विधायक सत्तार अहमद अंसारी, खेसरहा के पूर्व विधायक अमर सिंह, बरहज से विधायक रहे प्रेम प्रकाश सिंह, चरथावल से रणधीर सिंह, महरौनी के सुजान सिंह बुंदेला, सरोजनीनगर के पूर्व विधायक शारदा प्रताप शुक्ला, चिल्लूपार से छह बार विधायक निर्वाचित पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी, दातागंज के पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह, आगरा कैंट के पूर्व विधायक हरद्वार दुबे व इसौली के पूर्व विधायक अबरार अहमद के निधन पर सदन ने दो मिनट मौन धारण कर दिवंगत पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि दी।

    उधर, विधान परिषद में पूर्व सदस्य सुभाष चंद्र माहेश्वरी के निधन पर शोक जताया गया। उच्च सदन के सभी सदस्यों ने मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।