Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    यूपी व‍िधानसभा चुनाव 2022: बलरामपुर की उतरौला सीट पर कांग्रेस ने धीरेंद्र प्रताप सिंह को बनाया प्रत्याशी, तीन सीटों पर अभी चुप्‍पी

    By Anurag GuptaEdited By:
    Updated: Thu, 13 Jan 2022 05:28 PM (IST)

    UP Vidhan Sabha Election 2022 पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू पहली बार 2007 में बसपा के टिकट पर बलरामपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से 25180 मत पाकर विधायक बने थे। इन्होंने कांग्रेस के डा. विनय कुमार पांडेय बिन्नू (23269 मत) को हराया था।

    Hero Image
    पहली बार 2007 में सदर सीट से बसपा के टिकट पर चुने गए थे विधायक।

    बलरामपुर, जागरण संवाददाता। कांग्रेस की पहली सूची में जिले के उतरौला विधानसभा सीट से पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू को प्रत्याशी बनाया है। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र से पहला टिकट कांग्रेस ने घोषित किया है। उनके समर्थक इंटरनेट मीडिया पर सूची वायरल कर पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त कर रहे हैं। भाजपा, सपा और बसपा के प्रत्याशियों के नामों को लेकर अटकलों का दौर तेज है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू पहली बार 2007 में बसपा के टिकट पर बलरामपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से 25180 मत पाकर विधायक बने थे। इन्होंने कांग्रेस के डा. विनय कुमार पांडेय बिन्नू (23269 मत) को हराया था। भाजपा के पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह (22182 मत) तीसरे और सपा की पूर्व विधायक गीता सिंह 14764 मत पाकर चौथे स्थान पर थीं। 2012 के चुनाव में सदर सीट सुरक्षित हो गई। इसलिए पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह ने उतरौला विधानसभा सीट से ताल ठोंकी। बसपा के टिकट पर चुनाव लड़कर 39442 मत प्राप्त कर सपा के पूर्व विधायक आरिफ अनवर हाशमी (40447 मत) से हार गए थे।

    2017 के चुनाव से पहले बसपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया। और कांग्रेस ने सपा से गठबंधन कर लिया था। उतरौला विधानसभा सीट सपा के खाते में चली गई थी। इसलिए विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा। 2019 के लोकसभा चुनाव में धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने श्रावस्ती संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर मैदान पर उतरे और हार गए थे। जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि पार्टी हाईकमान ने उतरौला विधानसभा से धीरू सिंह को प्रत्याशी बनाया है। शेष तीन तुलसीपुर, गैंसड़ी और सदर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा शीघ्र की जाएगी।