Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने किया रामलला का दर्शन, बोले- रामराज्य स्वच्छ शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्रेरणा

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Mon, 13 Sep 2021 08:04 PM (IST)

    UP Assembly Election 2022 दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सोमवार को रामनगरी अयोध्या पहुंच कर रामलला का दर्शन किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम ने जनता की खुशहाली के लिए सत्ता का ऐसा मानक स्थापित किया कि रामराज्य आज भी स्वच्छ शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्रेरणा माना जाता है।

    Hero Image
    दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह

    अयोध्या, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करने में लगी आम आदमी पार्टी भी भगवान श्रीराम की शरण में पहुंची। उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी 403 सीट पर लड़ने का एलान करने वाली आम आदमी पार्टी अयोध्या से मंगलवार को तिरंगा संकल्प यात्रा शुरुआत करेगी। इसका शुभारंभ करने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह भी अयोध्या पहुंचे हैं। अयोध्या में आम आदमी पार्टी की तिरंगा संकल्प यात्रा मंगलवार को गुलाब बाड़ी मैदान से निकलेगी। इसका समापन गांधी पार्क में होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सोमवार को रामनगरी अयोध्या पहुंच कर रामलला का दर्शन किया। इस दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि रामराज्य आज भी स्वच्छ शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्रेरणा है। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और राज्य सभा सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह राम नगरी अयोध्या पहुंचे। दोनों नेताओं ने रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। रसिक पीठ, जानकी घाट और बड़ा स्थान जाकर साधु-संतों का आशीर्वाद भी लिया।

    दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि रामनगरी अयोध्या में प्रभु श्रीराम ने जनता की खुशहाली के लिए सत्ता का ऐसा मानक स्थापित किया कि रामराज्य आज भी स्वच्छ शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्रेरणा माना जाता है। प्रभु श्रीराम का और संतों के आशीर्वाद से ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ईमानदारी और विकास की राजनीति की नई परिभाषा बनती जा रही है। मंगलवार को आम आदमी पार्टी रामनगरी अयोध्या में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा ईमानदारी और विकास की राजनीति को नया आयाम देने का काम करेगी। श्री रामचंद्र जी का हम आशीर्वाद लेकर तिरंगा उठाएंगे और सिखाएंगे असली राष्ट्रवाद।

    डिप्टी सीएम सीएम मनीष सिसोदिया का आप के कार्यकर्ताओं जोरदार स्वागत किया। यूपी प्रभारी व आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह एवं अन्य साथियों के साथ सबसे पहले हनुमानगढ़ी पहुंचे। हनुमान जी के दर्शन के साथ सभी ने यहां मनीष सिसोदिया के नेतृत्व में हनुमान चालीसा का पाठ किया।मंदिर परिसर में महंत प्रेमदास से आशीर्वाद लेकर रामलला के दर्शन के लिए निकल गए। डिप्टी सीएम ने हनुमानगढ़ी में पूजन के बाद कहा कि हनुमानजी के चरणों में यूपी में आप सरकार बनाने का अवसर देने की विनती की है, ताकि यहां भी प्रभु राम की कृपा से शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, रोजगार आज मुद्दों पर दिल्ली की तरह विकास हो सके।

    डिप्टी सीएम ने रामलला के दर्शन के बाद कहा कि प्रभु चरणों में यही विनती की है कि हमारे विचारों को सदैव पवित्र बनाए रखने के लिए अपनी कृपा हमेशा बनाए रहे। उन्होंने रसिक पीठ, जानकी घाट और बड़ा स्थान जाकर साधु-संतों का आशीर्वाद भी लिया।

    यूपी प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने दावा किया कि रामनगरी अयोध्या में 14 सितंबर को निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक होगी। इससे पहले लखनऊ, आगरा और नोएडा में तिरंगा यात्रा निकाली गयी थी और इन तिरंगा यात्राओं को अपार जनसमर्थन मिला था। उन्होंने कि यूपी में आम आदमी पार्टी कांग्रेस के मुकाबले अधिक मजबूत है। यूपी 2022 विधानसभा चुनाव में पार्टी का मुख्य मुद्दा भाजपा का राष्ट्रवाद बनाम आप का राष्ट्रवाद होगा, भाजपा का राष्ट्रवाद फर्जी है।

    संजय सिंह ने कहा कि भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति की काट इसी नीति के जरिए की जा सकती है। वर्ष 2011 में लोगों ने महात्मा गांधी के रास्ते पर चलकर अन्ना हजारे की अगुवाई में भ्रष्टाचार के खिलाफ अहिंसक आंदोलन किया था। मगर 2014 के बाद से हालात पर सांप्रदायिकता हावी हो गई। संजय सिंह ने कहा कि आप दिल्ली की तरह यूपी में भी सरकार बनाना चाहती है और इसके लिए योगी सरकार को लगातार निशाना बनाने की रणनीति अपनाई है और आप नेताओं ने इसी क्रम में यूपी की राजनीति का मुख्य केंद्र रहे अयोध्या की तरफ रुख किया है।

    संजय सिंह ने कहा कि मुख्य अतिथि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ गुलाब बाड़ी से तिरंगा यात्रा शुरू होगी। नगर के विभिन्न मार्गो से होकर यह यात्रा गांधी पार्क पहुंचेगी। तिरंगे की आन-बान-शान के लिए निकालने वाली यह यात्रा आप का सच्चा राष्ट्रवाद दिखाकर भाजपा के नकली राष्ट्रावाद को बेनकाब करने का काम करेगी। रामनगरी अयोध्या के बाद पूरे प्रदेश में इस यात्रा की शुरुआत होगी।