विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद यूपी में हाई अलर्ट, काशी-मथुरा समेत धार्मिक स्थलों पर बढ़ाई गई निगरानी

Published: Tue, 22 Apr 2025 10:45 PM (IST)Updated: Wed, 23 Apr 2025 08:22 AM (IST)

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। अयोध्या काशी और मथुरा ...और पढ़ें

आतंकी हमले के बाद धार्मिक स्थलों पर बढ़ी सतर्कता
आतंकी हमले के बाद धार्मिक स्थलों पर बढ़ी सतर्कता

HighLights

  1. आतंकी हमले के बाद धार्मिक स्थलों पर बढ़ी सतर्कता
  2. अयोध्या, मथुरा-काशी के अलावा प्रमुख पर्यटन स्थलों पर बढ़ी चेकिंग

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। अयोध्या, मथुरा-काशी समेत अन्य प्रमुख धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरते जाने का निर्देश दिया गया है। ऐसे सभी स्थलों पर चेकिंग बढ़ाए जाने के साथ ही संदिग्धों पर कड़ी नजर रखे जाने का निर्देश दिया गया है।

प्रमुख धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर पहले से कड़े सुरक्षा प्रबंध हैं। जम्मू-कश्मीर में हुई घटना के बाद सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा किए जाने के साथ ही चौकसी बढ़ाई गई है।

भीड़ वाले स्थानों पर पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश

सूत्रों का कहना है कि डीजीपी प्रशांत कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर संवेदनशील शहरों में भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस गश्त बढ़ाए जाने का निर्देश दिया है। एक उच्च स्तरीय बैठक में सभी जिलों में संदिग्धों की निगरानी बढ़ाए जाने व हर छोटी सूचना को भी वरिष्ठ अधिकारियों से साझा किए जाने का निर्देश दिया गया।

महाकुंभ के दौरान खालिस्तानी आतंकी संगठन व आइएसआइ ने हमले का गहरा षड्यंत्र रचा था। एसटीएफ ने खालिस्तानी आतंकी लजर मसीह को कौशांबी से गिरफ्तार किया था। प्रदेश में आतंकियों का नेटवर्क गहरा रहा है। इसके दृष्टिगत हर स्तर पर पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: Pahalgam Attack: मायावती-अखिलेश समेत विपक्ष ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, क्या बोले सीएम योगी?