Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्नाव प्रकरण में अफवाह फैलाने के मामले में पूर्व सांसद कांग्रेस नेता उदित राज के खिलाफ केस दर्ज

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Sun, 21 Feb 2021 04:26 PM (IST)

    Unnao Case उन्नाव में दलित लड़कियों की मौत के मामले को लेकर आक्रोश फैलाने वाली पोस्ट करने के आरोप में कांग्रेस के नेता उदित राज के खिलाफ केस दर्ज किया ...और पढ़ें

    Hero Image
    भारतीय जनता पार्टी से उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद रहे कांग्रेस के नेता उदित राज

    लखनऊ, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी से उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद रहे कांग्रेस के नेता उदित राज के खिलाफ अफवाह फैलाने के मामले में उन्नाव में केस दर्ज किया गया है। उन्होंने उन्नाव में दो दलित बालिकाओं की मौत के मामले में ट्वीट किया था। इसमें पोस्टमार्टम और अन्य साक्ष्यों की उपेक्षा की गई थी। कांग्रेस के प्रवक्ता पूर्व प्रशासनिक अधिकारी उदित राज के खिलाफ आईटी एक्ट और आईपीसी की धारा 153 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले में उचित कार्रवाई की जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्नाव में दलित लड़कियों की मौत के मामले को लेकर आक्रोश फैलाने वाली पोस्ट करने के आरोप में कांग्रेस के नेता उदित राज के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्नाव पुलिस के बयान के मुताबिक उन्नाव के बबुरहा में हुई घटना में दो लड़कियों की मौत हो गई है और तीसरी लड़की की गंभीर स्थिति के चलते इलाज चल रहा है। इस संबंध में कांग्रेस नेता उदित राज के ट्विटर हैंडल से गलत और भ्रामक ट्वीट किया गया। उन्होंने मृतकाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने तथा दोनो के शवों को घर वालों की मर्जी के खिलाफ शव का अंतिम संस्कार जैसी अफवाह फैलाई है। उदित राज ने पोस्टमार्टम और अन्य साक्ष्यों की उपेक्षा की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह साफ है कि दोनों लड़कियों के साथ किसी भी प्रकार के दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। स्वजनों ने शवों का बिना दबाव के अंतिम संस्कार किया।

    सोशल मीडियो पर भड़काऊ पोस्ट का एसपी आनंद कुलकर्णी ने संज्ञान लेते हुए उन्नाव की सदर कोतवाली में केस दर्ज करने का निर्देश दिया। इसके बाद आईपीसी की धारा 153 और आईटी एक्ट में केस दर्ज कराया है। एसपी उन्नाव ने बताया कि भड़काऊ व मनगढ़ंत पोस्ट डॉ. उदित राज के ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि लगातर सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है, जांच की जा रही है। इनकी अन्य पोस्ट की भी जांच की जा रही है। उन्नाव सदर कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने कांग्रेस नेता उदित राज के खिलाफ पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने उदित राज पर बलवा करने के उद्देश्य से लोगों को भड़काने व आईटी एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

    पुलिस का कहना है कि इससे स्पष्ट होता है कि उदित राज की तरफ से जानबूझकर मनगढ़ंत और फर्जी खबर सोशल मीडिया के जरिए फैलाई गई। उनके खिलाफ आईटी एक्ट और आईपीसी की धारा 153 के तहत केस दर्ज किया गया है।

    क्या था ट्वीट: उदित राज के ट्विटर हैंडल से 19 फरवरी को ट्वीट में लिखा गया था कि अभी अभी सावित्री बाई फुले जी पूर्व सांसद से दूरभाष पर बात हुई। मुश्किल से पुलिस ने उनको उन्नाव में पीडि़त से मिलने दिया। पीडि़त के घर वालों ने बताया कि बच्चियों के साथ दुष्कर्म हुआ है और मर्जी के खिलाफ लाशों को जला दिया गया। पुलिस ने बताया था कि मामला एकतरफा प्यार का है। जहां आरोपितों ने प्रपोजल के इनकार पर लड़की को जहर दे दिया था। आरोपितों ने यहां पर प्रेम-प्रसंग में शामिल लड़की को पानी दिया जिसे बाकी लड़कियों ने भी पी लिया था। जिसके कारण दो की मौत हो गई थी जबकि को कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।