Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lucknow: केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के भतीजे ने की आत्महत्या, घर में लगाई फांसी

    By Saurabh ShuklaEdited By: Vikas Mishra
    Updated: Wed, 23 Nov 2022 10:44 AM (IST)

    केंद्रीय राज्य मंत्री और मोहनलालगंज से भाजपा सांसद कौशल किशोर के भतीजे नंद किशोर ने आत्महत्या कर ली। नंद किशोर ने घर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। पुल ...और पढ़ें

    Hero Image
    केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद मोहनलालगंज कौशल किशोर के भतीजे 45 वर्षीय नंद किशोर ने बुधवार सुबह फांसी लगा ली

    लखनऊ, जागरण संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद मोहनलालगंज कौशल किशोर के भतीजे 45 वर्षीय नंद किशोर ने बुधवार सुबह फांसी लगा ली। घर के अंदर फंदे पर नंद किशोर का शव लटका मिला। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस आत्महत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है। वह दुबग्गा के बेगरिया स्थित घर में रहते थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंस्पेक्टर दुबग्गा ने बताया कि नंद किशोर को कमरे में फंदे पर लटका देख सुबह उनके भाई की चीख निकल पड़ी। आनन-फानन में भाई ने फंदे से नंद किशोर को उतारा और उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डाक्टरों ने नंद किशोर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस आत्महत्या से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि नंद किशोर केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के भतीजे हैं।

    नंद किशोर ने की थी दो शादियां

    बेटे विशाल के मुताबिक, पिता कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। प्रभारी निरीक्षक सुखवीर सिंह भदौरिया के मुताबिक, 47 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी नंद किशोर और उनके भाई कारोबार में हाथ बंटाते थे। पुलिस के मुताबिक, नंद मृतक ने दो शादियां की थी। एक पत्नी मुस्लिम और दूसरी हिन्दू है। दोनों पत्नियों से बच्चे हैं। पहली पत्नी शकीला से दो बच्चे अफजल व साहिल तथा दूसरी पत्नी से बेटा विशाल और आदर्श, बेटी अंशिका और शिखा हैं। 

    बता दें कि इसके पहले मार्च 2021 में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर की बहू अंकिता ने भी आत्महत्या करने का प्रयास किया था। अंकिता ने मंत्री के सामने अपने हाथ की नस काट ली थी। तब यह मामला काफी सुर्खियों में रहा।