लखनऊ यूनिवर्सिटी को UGC ने दिया UP में श्रेणी-वन विश्वविद्यालय का दर्जा
Lucknow University विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने लखनऊ विश्वविद्यालयको यह ग्रेड देने का निर्णय लिया है। श्रेणी-1 में आने के बाद अब विश्वविद्यालय को कई लाभ मिलेंगे। यूजीसी के सचिव मनीष जोशी की ओर से लवि के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय को इस संबंध में पत्र भेज दिया है। बताते चलें कि लखनऊ विश्वविद्यालय की स्थापना 1921 में हुई थी।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। नैक ए प्लस प्लस ग्रेड पाने के बाद अब लखनऊ विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश में श्रेणी-1 विश्वविद्यालय का संस्थान बन गया है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने लखनऊ विश्वविद्यालयको यह ग्रेड देने का निर्णय लिया है।
श्रेणी-1 में आने के बाद अब विश्वविद्यालय को कई लाभ मिलेंगे। यूजीसी के सचिव मनीष जोशी की ओर से लवि के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय को इस संबंध में पत्र भेज दिया है।
लखनऊ विश्वविद्यालय की स्थापना 1921 में हुई थी। 103 साल के इस ऐतिहासिक विश्वविद्यालय ने वर्ष 2022 में पहली बार नैक ए प्लस प्लस का दर्जा हासिल किया था। अब विश्वविद्यालय को उत्तर प्रदेश में श्रेणी-1 विश्वविद्यालय के रूप में चुना गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।