विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पहले ट्रांसफर फिर दोनों SDM प्रतीक्षारत, पीलीभीत मतदाता सूची में गड़बड़ी पर प्रशासनिक कार्रवाई का दायरा बढ़ा

By Shobhit SrivastavaEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sat, 31 Oct 2026 11:58 AM (IST)

पीलीभीत मतदाता सूची में गड़बड़ी के मामले में दो उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) हेमंत कुमार चौधरी और गोस्वामी मयंक को पहले स्थानांतरित किया गया और फिर प्रतीक्षारत कर दिया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

HighLights

  1. पीलीभीत मतदाता सूची गड़बड़ी में दो एसडीएम पर कार्रवाई

  2. हेमंत चौधरी और गोस्वामी मयंक को प्रतीक्षारत किया गया

  3. 10,470 मतदाताओं के नाम में बदलाव की शिकायत

राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। पीलीभीत की मतदाता सूची में गड़बड़ी के मामले में कार्रवाई का दायरा बढ़ता नजर आ रहा है। एक दिन पहले शुक्रवार को ही स्थानांतरित किए गए दोनों उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) को सरकार ने शनिवार सुबह ही प्रतीक्षारत कर दिया है।

दोनों अधिकारी मतदाता सूची में एक मतदाता के इपिक नंबर पर दूसरे व्यक्ति का विवरण प्रदर्शित होने के मामले में आरोपों के घेरे में हैं।

नियुक्ति विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार, हेमंत कुमार चौधरी को उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी और गोस्वामी मयंक को चकबंदी मुख्यालय, लखनऊ में बंदोबस्त अधिकारी (चकबंदी) बनाया गया था। हालांकि, शनिवार को जारी नए आदेश में दोनों को प्रतीक्षारत कर दिया गया है।

पीलीभीत में तैनात इन अधिकारियों का शुक्रवार को ही हुआ था तबादला

पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में 10,470 मतदाताओं के नाम अथवा उनके पिता के नाम में बदलाव की शिकायत सामने आई थी। मामले की प्रारंभिक जांच के बाद दोनों अधिकारियों के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। अब एक दिन पहले नई तैनाती और अगले ही दिन प्रतीक्षारत किए जाने को इस प्रकरण में प्रशासनिक कार्रवाई के अगले कदम के रूप में देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत वोटर लिस्ट गड़बड़ी मामला, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वर्तमान और पूर्व DM से जवाब किया तलब

यह भी पढ़ें- पीलीभीत मतदाता सूची फर्जीवाड़ा: आरोपित दोनों एसडीएम का ट्रांसफर, लखनऊ से किए गए संबद्ध

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।