Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: उड़ान को तैयार दो विमानों को अचानक किया निरस्त, यात्रियों का प्रदर्शन; पुणे और दुबई को रवाना होना था विमान

    Updated: Fri, 03 May 2024 06:21 AM (IST)

    लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान भरने को तैयार दो विमानों को अचानक निरस्त कर दिया गया। पायलट भी रनवे पर आने को तैयार था।। एयरपोर्ट ...और पढ़ें

    Hero Image
    उड़ान को तैयार दो विमानों किया अचानक निरस्त, यात्रियों का प्रदर्शन

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान भरने को तैयार दो विमानों को अचानक निरस्त कर दिया गया। एयरपोर्ट पर रनवे मरम्मत के नाम पर दोनों विमान निरस्त किए गए।

    आकाश अंबानी के लिए रोका गया था काम

    इससे नाराज यात्रियों ने विमान से उतरने से मना कर दिया। देर रात तक एयरपोर्ट पर हंगामा होता रहा। वहीं कुछ दिन पहले आईपीएल मैच देखकर चार्टर विमान से वापस लौट रहे आकाश अंबानी के लिए रनवे मरम्मत के काम को दो घंटा रोका गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुवार रात 9.45 बजे लखनऊ से पुणे और रात 9.50 बजे लखनऊ से दुबई के विमान को उड़ान भरना था। बीती 18 अप्रैल से 11 जुलाई तक रनवे को चौड़ा करने और मजबूती प्रदान करने के लिए रात 9.30 से सुबह 5.30 बजे तक उड़ानों के ऑपरेशन पर रोक लगी हुई है। इसके लिए देर रात के आठ विमानों को निरस्त किया गया है।

    इस कारण उड़ान को निरस्त किया

    पुणे और दुबई के विमान में यात्री बोर्डिंग और सिक्योरिटी चेक इन करवाने के बाद बैठ गए थे। पायलट भी रनवे पर आने को तैयार था। इस बीच यात्रियों को बताया गया कि मरम्मत का काम शुरू हो गया है। इस कारण उड़ान को निरस्त किया जाता है।