Move to Jagran APP

यूपी परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारी इधर से उधर, दो उप परिवहन आयुक्त, नौ आरटीओ व 28 एआरटीओ के तबादले

Transfer in UP यूपी में अफसरों और कर्मचारियों को लेकर सीएम योगी सख्त दिखाई दे रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से यूपी में बड़े स्तर पर तबादले हो रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को परिवहन विभाग के दो उप परिवहन आयुक्त सहित 39 अधिकारियों के तबादले कर दिए गए।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Thu, 30 Jun 2022 10:06 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jun 2022 10:06 PM (IST)
यूपी परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारी इधर से उधर, दो उप परिवहन आयुक्त, नौ आरटीओ व 28 एआरटीओ के तबादले
Transfer in UP: यूपी परिवहन विभाग के दो उप परिवहन आयुक्त, नौ आरटीओ व 28 एआरटीओ के तबादले।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को परिवहन विभाग के दो उप परिवहन आयुक्त सहित 39 अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें नौ संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) व 28 सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) शामिल हैं। उप परिवहन आयुक्त नगरीय परिवहन लखनऊ सुनीता वर्मा को उप परिवहन आयुक्त मेरठ परिक्षेत्र तथा उप परिवहन आयुक्त मेरठ परिक्षेत्र राजीव श्रीवास्तव को उनकी जगह उप परिवहन आयुक्त नगरीय परिवहन लखनऊ के पद पर भेजा गया है।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव एल. वेंकटेश्वर लू की ओर से जारी आदेश में आरटीओ प्रवर्तन प्रयागराज राजकुमार सिंह को आरटीओ प्रवर्तन मेरठ, आरटीओ प्रवर्तन गाजियाबाद विजय कुमार सिंह को आरटीओ प्रवर्तन गोरखपुर, आरटीओ प्रवर्तन अयोध्या शिखर ओझा को आरटीओ प्रशासन वाराणसी, सहायक परिवहन आयुक्त प्रशासन मुख्यालय ऋतु सिंह को आरटीओ प्रवर्तन अयोध्या के पद पर तबादला किया गया है।

इसी प्रकार अपर सचिव राज्य परिवहन प्राधिकरण विदिशा सिंह को आरटीओ प्रवर्तन कानपुर, आरटीओ प्रशासन अलीगढ़ केडी सिंह गौर को आरटीओ प्रवर्तन गाजियाबाद, आरटीओ प्रशासन वाराणसी हरिशंकर सिंह को आरटीओ प्रशासन अलीगढ़, उप निदेशक राजस्व एवं विशिष्ट अभिसूचना संजीव कुमार गुप्ता को आरटीओ प्रवर्तन प्रयागराज तथा आरटीओ मुख्यालय मयंक ज्योति को अपर सचिव राज्य परिवहन प्राधिकरण के पद पर तबादला किया गया है।

यूपी सरकार ने एआरटीओ प्रशासन गौतमबुद्धनगर अरुणेन्द्र कुमार पांडेय को एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम दल मेरठ, एआरटीओ प्रशासन शामली मुंशी लाल को एआरटीओ प्रर्वतन द्वितीय दल बुलंदशहर, एआरटीओ प्रशासन बुलंदशहर मो. कय्यूम को एआरटीओ प्रवर्तन इटावा, एआरटीओ प्रशासन अलीगढ़ रंजीत सिंह को एआरटीओ प्रवर्तन रामपुर के पद पर तबादला किया गया है।

एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय दल बुलंदशहर आनंद निर्मल को एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम दल मुरादाबाद, एआरटीओ प्रशासन देवरिया राजीव को एआरटीओ प्रशासन प्रयागराज, एआरटीओ प्रशासन एटा हेमचन्द्र गौतम को एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम दल झांसी, एआरटीओ प्रशासन सिद्धार्थनगर आशुतोष शुक्ला को एआरटीओ प्रशासन देवरिया, एआरटीओ प्रशासन कन्नौज संजय कुमार झा को एआरटीओ प्रशासन गोरखपुर, एआरटीओ प्रशासन बाराबंकी पंकज सिंह को एआरटीओ प्रशासन बस्ती बनाया गया है।

इसी प्रकार एआरटीओ प्रवर्तन पीलीभीत अमिताभ राय को एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम दल हमीरपुर, एआरटीओ प्रशासन प्रयागराज सियाराम वर्मा को एआरटीओ प्रशासन गौतमबुद्धनगर, एआरटीओ प्रशासन बस्ती अरुण प्रकाश चौबे को एआरटीओ प्रशासन सिद्धार्थनगर, एआरटीओ प्रवर्तन बागपत सुभाष चन्द्र राजपूत को एआरटीओ प्रवर्तन फर्रुखाबाद के पद पर तबादला किया गया है।

एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय दल अलीगढ़ अमिताभ चतुर्वेदी को एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम दल वाराणसी, एआरटीओ प्रवर्तन हापुड़ महेश चंद्र शर्मा को एआरटीओ प्रवर्तन अमरोहा, एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम दल मीरजापुर को एआरटीओ प्रवर्तन चित्रकूट, एआरटीओ प्रशासन फतेहपुर अरविंद कुमार त्रिवेदी को एआरटीओ प्रवर्तन अमेठी, एआरटीओ प्रवर्तन अमेठी पुष्पांजलि मित्रा गौतम को एआरटीओ प्रशासन फतेहपुर व एआरटीओ प्रशासन गोरखपुर श्याम लाल राम को एआरटीओ प्रर्वतन द्वितीय दल वाराणसी बनाया गया है।

एआरटीओ प्रशासन चंदौली दिलीप कुमार गुप्ता को एआरटीओ प्रवर्तन प्रतापगढ़, एआरटीओ प्रवर्तन अमरोहा एके राजपूत को एआरटीओ प्रवर्तन बागपत, एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम दल लखनऊ अंकिता शुक्ला को एआरटीओ प्रशासन बाराबंकी, एआरटीओ प्रशासन विस्तार पटल लखनऊ बृजेश कुमार अस्थाना को एआरटीओ-सहायता अधिकारी मुख्यालय के पद पर तबादला किया गया है।

एआरटीओ प्रवर्तन तृतीय दल गाजियाबाद प्रणव झा को एआरटीओ प्रशासन चंदौली, एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय दल बाराबंकी राहुल कुमार श्रीवास्तव को एआरटीओ प्रशासन गाजियाबाद, एआरटीओ प्रवर्तन आजमगढ़ संतोष कुमार सिंह को एआरटीओ प्रशासन मीरजापुर तथा एआरटीओ प्रशासन मैनपुरी संजय कुमार गुप्ता को एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय दल सीतापुर के पद पर तबादला किया गया है।

आठ एआरटीओ को भी मिली नई तैनाती : प्रदेश सरकार ने आठ एआरटीओ को भी नई तैनाती दे दी है। इनमें प्रतिभा गौतम को एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय दल उन्नाव, इज्या तिवारी को एआरटीओ प्रशासन कन्नौज, सत्येक कुमार को एआरटीओ प्रशासन एटा, रोहित राजपूत को एआरटीओ प्रशासन शामली, शिवम यादव को एआरटीओ प्रशासन मैनपुरी, प्रवेश कुमार को एआरटीओ प्रशासन अलीगढ़, अतुल कुमार यादव को एआरटीओ प्रवर्तन आजमगढ़ व सुधांशु रंजन को एआरटीओ प्रवर्तन तृतीय दल वाराणसी में तैनाती दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.