Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पत्नी से परेशान व्यक्ति ने खुद को लगाई आग, लपटे देख दौड़े पड़ोसी; अस्पताल में मौत

    By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Sat, 05 Jul 2025 06:40 PM (IST)

    मलिहाबाद के रामनगर गाँव में पत्नी से परेशान एक 52 वर्षीय व्यक्ति ने आत्मदाह कर लिया। रतिराम नामक व्यक्ति ने तारपीन का तेल डालकर खुद को आग लगा ली। पड़ोसियों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पत्नी के गायब होने और पारिवारिक कलह से वह तनाव में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    पत्नी से परेशान व्यक्ति ने खुद को लगाई आग, अस्पताल में मौत

    जागरण संवाददाता, मलिहाबाद। रहीमाबाद के रामनगर गांव में पत्नी से परेशान होकर 52 वर्षीय व्यक्ति ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह कर लिया। व्यक्ति को जलता देख पड़ोसियों ने किसी तरह उसे बचाकर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रामनगर गांव में 52 वर्षीय रतिराम अपनी पत्नी माधुरी और 15 वर्षीय बेटे के साथ रहकर मजदूरी करते थे। पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। इस वजह से रतिराम काफी तनाव में रहते थे। गुरुवार की शाम करीब आठ बजे उनकी पत्नी माधुरी घर से बिना बताए कहीं चली गई।

    रतिराम ने काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चला। तीन दिन तक पत्नी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो शनिवार की सुबह करीब छह बजे उन्होंने घर में रखा तारपीन का तेल अपने ऊपर डालकर खुद को आग लगा ली।

    कुछ ही क्षणों में वह पूरी तरह आग की चपेट में आ गए। इस बीच वह शोर मचाते हुए घर से बाहर की ओर भागे। एक पड़ोसी ने उन्हें जलते देखा तो कंबल डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद एम्बुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

    घटना में रतिराम का शरीर करीब 70 प्रतिशत तक जल गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हालांकि, देर शाम तक परिवार ने थाने पर कोई तहरीर नहीं दी है।

    दहशत में 15 वर्षीय बेटा शिवा

    यह पूरी घटना रतिराम के 15 वर्षीय बेटे शिवा की आंखो के सामने हुई। घटना के बाद से शिवा दहशत में है। हादसे के बाद से वह बदहवास है।