Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lucknow Road Accident: तेज रफ्तार वाहन ने युवक को मारी टक्कर, मृतक डी फार्मा का था छात्र

    Updated: Sat, 23 Aug 2025 08:47 PM (IST)

    लखनऊ के काकोरी में एक दुखद घटना में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से 25 वर्षीय आलोक रावत की मौत हो गई। वह डी फार्मा का छात्र था और मेडिकल स्टोर पर काम करता था। पुलिस ने फरार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। विभूतिखंड में भी एक अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को कुचल दिया जिसकी पहचान नहीं हो पाई है।

    Hero Image
    तेज रफ्तार पिकप वाहन ने युवक को मारी टक्कर, मौत

    संसू, जागरण, काकोरी: काकोरी में मौदा गांव निवासी 25 वर्षीय आलोक रावत को शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार पिकप ने टक्कर मार दी। घटना में गंभीर रूप से घायल आलोक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

    आलोक के भाई आशीष ने बताया कि मृतक मध्य प्रदेश के एक संस्थान से डी फार्मा द्वितीय वर्ष का छात्र था। उसकी कक्षाएं आनलाइन चल रही थी। आलोक काकोरी मोड़ के एक मेडिकल स्टोर में पार्ट टाइम नौकरी भी करता था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुक्रवार की दोपहर बाइक से घर पर खाना खाने आया था और वापसी के दौरान डिघिया गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से आलोक छिटककर सड़क पर जा गिरा। पिकप चालक मौके से फरार हो गया।

    राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस और परिवारजन को दी। घायल को निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां से चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में आलोक को मृत घोषित कर दिया गया। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि नीलमथा निवासी फरार चालक राजेश को हिरासत में लिया गया है साथ ही पिकप भी कब्जे में है।

    अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को रौंदा

    विभूतिखंड स्थित अयोध्या रोड पर शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को रौंद दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि रात लगभग 10 बजे घटना की सूचना मिली। आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक वहीं फुटपाथ पर रहता था और शराब का लती था। शुक्रवार रात वह सड़क पार कर रहा था तभी घटना हो गई। फिलहाल, मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है।