Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ayodhya: दीपोत्सव की जगमगाहट से रामनगरी अयोध्या में खिंचे आ रहे पर्यटक, हर वर्ष बढ़ रही आगंतुकों की संख्या

    By Alok MishraEdited By: Umesh Tiwari
    Updated: Mon, 31 Oct 2022 06:09 PM (IST)

    Tourism Development in Ayodhya सीएम योगी आदित्यनाथ की मंशा अयोध्या को धार्मिक लिहाज से दुनिया के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की है। इसके अनुरूप पर्यटन विभाग ने चिन्हित शहरों को पांच साल में वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा है।

    Hero Image
    वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने की योजना में आयोध्या भी

    लखनऊ, राज्य ब्यूरो। प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में हर वर्ष दीपोत्सव (Ayodhya Deepotsav 2022) की बढ़ती जगमगाहट के साथ पर्यटकों की संख्या भी उतनी ही तेजी से बढ़ रही है। छह वर्ष पूर्व अयोध्या में आरंभ हुए इस आयोजन की चर्चा अब पूरे विश्व में है, जिसे देखने के लिए विदेश से भी लोग खिंचे आ रहे हैं। इस वर्ष दीपोत्सव में रिकार्ड 15.76 लाख दीये जगमगाए और गिनीज बुक में नया कीर्तिमान दर्ज हुआ। अब वर्ष 2031 तक हर वर्ष अयोध्या में 6.8 करोड़ पर्यटकों के आने का अनुमान है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का लक्ष्य

    पुराणों में वर्णित सप्तपुरियों में से एक भगवान श्रीराम की अयोध्या अब देश-दुनिया के पर्यटकों व श्रद्धालुओं को और अधिक लुभा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा अयोध्या को धार्मिक लिहाज से दुनिया के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की है। इसके अनुरूप पर्यटन विभाग ने चिन्हित शहरों को पांच साल में वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए इन शहरों की ब्रांडिंग व मार्केटिंग होगी, उनमें अयोध्या भी शामिल है।

    काशी और मथुरा भी सप्तपुरियों में शामिल

    इसके अलावा शिव की काशी, कृष्ण की मथुरा, चित्रकूट तथा बुद्धिस्ट सर्किट से जुड़े स्थल भी शामिल हैं। काशी और मथुरा भी सप्तपुरियों में शामिल हैं। सप्तपुरियों में शामिल अन्य धर्मस्थलों में माया (हरिद्वार), अवंतिका (उज्जयिनी) और द्वारिकाधाम शामिल हैं। अयोध्या में वर्ष 2017 से दीपावली की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव का आयोजन हो रहा है। जिसके देश-दुनिया में हुए प्रचार-प्रसार से यहां पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

    राम मंदिर से भी बढ़ेगा अयोध्या का आकर्षण

    राम जन्मभूमि पर बन रहे भव्य राम मंदिर के कारण भी अयोध्या का आकर्षण और पर्यटन बढ़ेगा। पर्यटन विभाग का अनुमान है कि वर्ष 2031 तक एक वर्ष में अयोध्या आने वाले पर्यटकों की संख्या 6.8 करोड़ होगी। सरकारी आंकड़ों के अनुरूप अनुमान लगाया गया था कि वर्ष 2022 में अयोध्या में करीब 2.6 करोड़ पर्यटक आएंगे। जबकि अगस्त, 2022 तक ही यहां 2.21 करोड़ से अधिक पर्यटक आ चुके थे। पर्यटन विभाग के अधिकारियों के अनुसार इनमें यदि दीपोत्सव में आने वाले पर्यटकों की संख्या को कम कर दिया जाए तो वर्ष 2022 में अयोध्या आने वाले पर्यटकों की संख्या 3.32 करोड़ के लगभग होगी।

     हर वर्ष बढ़ रही है अयोध्या में पर्यटकों की संख्या

    • वर्ष : पर्यटक
    • 2017 : 17857858
    • 2018 : 19563159
    • 2019 : 2049172
    • 2020 : 6196148
    • 2021 : 15743790
    • 2022 : 22138805
    • (नोट 2022 की संख्या अगस्त तक की है। वर्ष 2020-2021 की संख्या वैश्विक महामारी कोरोना के कारण कम है)

    आने वाले वर्षों में अनुमानित पर्यटकों की संख्या

    • वर्ष : पर्यटक
    • 2026 : 3.7 करोड़
    • 2027 : 4.1 करोड़
    • 2028 : 4.6 करोड़
    • 2029 : 5.2 करोड़
    • 2031 : 6.8 करोड़

    यह भी पढ़ें : ...और जब सीएम योगी आदित्यनाथ ने मैदान में उतर कर लगाए बल्ले से शॉट, देखें तस्वीरें...